Responsive Scrollable Menu

Falgun Purnima 2026 Date: 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा की सही Date क्या? ज्योतिषी से जानें Lunar Eclipse में व्रत रखने के सटीक नियम

हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन श्रद्धालु पूर्णिमा व्रत करते हैं और चंद्रदेव की पूजा करते हैं। वहीं साल 2026 में पूर्णिमा तिथि दो अलग-अलग दिनों में पड़ रही है और 03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 02 मार्च को रखा जाएगा या 03 मार्च को। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक फाल्गुन पूर्णिमा व्रत की सही तिथि क्या है। तो आइए जानते हैं फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि, मुहू्र्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...
 

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 02 मार्च 2026 की शाम 05:56 मिनट से पूर्णिमा तिथि की शुरूआत होगी। वहीं अगले दिन यानी की 03 मार्च 2026 को शाम 05:08 मिनट पर पूर्णिमा तिथि की समाप्ति होगी। वहीं 03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगेगा और सूतक काल भी प्रभावी रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा व्रत उसी दिन किया जाता है, जब चंद्रोदय के समय पूर्णिमा तिथि हो। ऐसे में 02 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा व्रत किया जाएगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर लें, वहीं संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें। वरना नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। फिर सूर्यदेव को जल अर्पित करें औऱ व्रत का संकल्प करें। पूजा स्थान पर एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तिलक, पुष्प, फल और वस्त्र आदि अर्पित करें।

इसके बाद भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करते हुए भोग अर्पित करें। फिर पूर्णिमा कथा का पाठ करें और चंद्रोदय के समय चंद्रमा को जल में कच्चा दूध मिलाकर अर्घ्य दें। अंत में आरती करें और पूजा में हुई भूलचूक के लिए क्षमायाचना करें। प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें और अगले दिन दान-पुण्य करें।

महत्व 

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने से जातक को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन-धान्य की प्राप्ति होगी। वहीं जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष होता है, उनको यह व्रत मानसिक शांति प्रदान करता है। पूर्णिमा व्रत में स्नान-दान और जप-तप करने का विशेष महत्व होता है।

Continue reading on the app

PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!

PM मोदी ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भारत शांति, स्थिरता और कूटनीति के जरिए समाधान का समर्थक है तथा क्षेत्र में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ काम करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

योगेश कथुनिया: माता-पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, बेटे ने डिस्कस थ्रो में देश को दिलाया पदक

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। योगेश कथुनिया देश के एक प्रसिद्ध पैराएथलीट हैं। उनके माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें, लेकिन योगेश ने खेल के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है और देश को पैरालंपिक में रजत पदक दिलाया है। Mon, 2 Mar 2026 15:06:49 +0530

  Videos
See all

Babri Masjid Case पर Supreme Court Of India को किसने बताया गलत?Acharya Pramod Krishnam बोले? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T10:00:32+00:00

Vande Mataram Controversy:Owaisi के #vandemataram बयान पर Acharya Pramod Krishnam क्या बोले? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T10:04:02+00:00

Iran के समर्थन में लगे नारे: "तुम कितने हुसैनी मारोगे, हर घर से हुसैनी निकलेगा" | #kashmir #protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T10:05:48+00:00

खामेनेई के खात्मे के बाद भी टेंशन में ट्रम्प | Israel Iran | Iran News | US Iran War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T10:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers