Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी बोले- भारत और कनाडा लोकतान्त्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं, पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी बीती रात पत्नी सहित भारत की यात्रा पर पहुंचे, आज उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की दोनों के बीच कई अहम् मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता हुई और समझौतों पर सहमति बनी, मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। मोदी ने कहा प्रधानमंत्री कार्नी का भारत …

Continue reading on the app

कहां है ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव? जानें क्या किए जा रहे दावे

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई के निधन के बाद देश राजनीतिक और धार्मिक मोर्चे पर असाधारण स्थिति का सामना कर रहा है. हमले के बाद से ही उत्तराधिकार और अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, ईरान की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जिससे रहस्य और गहरा गया है.

रिपोर्टों के मुताबिक, यह हमला तेहरान स्थित उनके आधिकारिक आवास पर हुआ. उस समय वे वरिष्ठ सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में थे। हमले की तीव्रता इतनी अधिक बताई जा रही है कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई.

शव को लेकर अंतरराष्ट्रीय दावे

कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों ने दावा किया है कि हमले के बाद उनके शव की तस्वीरें उच्च स्तर पर साझा की गईं. The New York Times और Khaleej Times जैसी संस्थाओं ने अलग-अलग स्रोतों के हवाले से कहा कि शव मलबे से निकाला गया और उसकी पुष्टि के लिए दस्तावेज तैयार किए गए.

इजराइल से जुड़े मीडिया प्लेटफॉर्म Kan ने यह भी दावा किया कि शुरुआती चरण में खुफिया एजेंसियों ने स्थिति का आकलन किया. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और ईरानी प्रशासन ने इस पर चुप्पी साध रखी है.

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर

वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि जो शव है वो ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का ही है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अस्पताल में एक शव दिखाई दे रहा है जिसे एक दूसरे शख्स गले लगा रहा है. कमेंट में दावा है कि ये खामेनेई का ही शव है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. 

कहां होगा अंतिम संस्कार? तेहरान या मशहद

सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका अंतिम संस्कार कहां होगा. एक मत के अनुसार, राजधानी तेहरान में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें दफनाया जा सकता है. ईरान के पहले सुप्रीम लीडर खामेनेई को भी तेहरान के बेहश्त-ए ज़हरा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था.

दूसरी संभावना उनके गृहनगर मशाद की बताई जा रही है. यह शहर शिया समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है, क्योंकि यहां 8वें इमाम अली इब्न मूसा अल रिदा का रौज़ा स्थित है. हाल के वर्षों में कई प्रमुख ईरानी नेताओं को भी यहीं दफनाया गया है.

क्या जंग के बाद होगा अंतिम संस्कार?

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए अंतिम संस्कार को टाला भी जा सकता है। अतीत में ऐसे उदाहरण रहे हैं जब सुरक्षा कारणों से अंतिम संस्कार में देरी की गई.

फिलहाल ईरान की प्राथमिकता नेतृत्व के उत्तराधिकारी का चयन और आंतरिक स्थिरता बनाए रखना है. जब तक आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर रहस्य और अटकलें बनी रहेंगी.

यह भी पढ़ें - 'अमेरिका के साथ अब कोई समझौता नहीं', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का ट्रंप को सख्त संदेश

Continue reading on the app

  Sports

Team India Holi Celebration: कहां होली मनाएगी टीम इंडिया? इतनी महंगी है ये जगह

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले होली का त्योहार है. ऐसे में सवाल है कि भारतीय खिलाड़ी होली कहां मनाएंगे? किस जगह पर मनाएंगे? Mon, 02 Mar 2026 22:53:42 +0530

  Videos
See all

वॉर के लिए AI टूल 'क्लाउड' का इस्तेमाल | #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:45:03+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Khamenei का बदला ले रहा ईरान.. पूरी दुनिया परेशान? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:58:43+00:00

President Donald Trump says US took 'last best chance' to hit Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:59:12+00:00

Iran Israel War : अभी अभी ईरान युद्ध पर PM Modi का बड़ा बयान | PM Modi on Middle East Tension |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T19:00:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers