Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Quinoa और कटहल का आटा है 'Health' का खजाना, Diabetes-Liver की बीमारियों में रामबाण

अच्छी सेहत के लिए सही खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार सबसे जरूरी माना जाता है। क्योंकि जैसी लाइफस्टाइल है और जो भी हम खाते हैं, उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल ठीक रखने की सलाह देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक आजकल लोग मैदा, प्रोसेस्ड फूड, नमक और चीनी वाली चीजों का अधिक सेवन करते हैं। जिस कारण डायबिटीज, हाई बीपी, मोटापा और हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

असंतुलित डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी दुनियाभर में होने वाली क्रॉनिक बीमारियों की वजह है। ऐसे में अगर हम अपने डाइट में पौष्टिक और फाइबर वाली चीजों की मात्रा को बढ़ाते हैं। तो इससे न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सेहत के लिए कौन सा आटा सबसे अच्छा माना जाता है।

सेहत के लिए कौन सा आटा अच्छा

भारत में गेहूं और इसका आटा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला अनाज है। इसमें फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साबुत गेंहूं का आटा पाचन को बेहतर बनाता है और ऊर्जा देने में मदद करता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में अन्य तरह के आटे की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। जिसको अध्ययनों में कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है।

आजकल पारंपरिक गेहूं के आटे के साथ हरे कटहल के आटे और क्विनोआ के आटे का भी लोग काफी इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह दोनों ऑप्शन पोषक तत्वों से भरपूर हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो ब्लड शुगर, पाचन या वजन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सेहत के लिए लाभकारी क्विनोआ का आटा

क्विनोआ एक स्वास्थ्यवर्धन बीज है, जोकि कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस कारण इसको सुपरफूड माना जाता है।
क्विनोआ में फाइबर, आयरन, अमीनो एसिड, मैग्नीशियम, मैंगनीज, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फोलेट और विटामिन-बी होता है।
क्विनोआ में मौजूद अमीनो एसिड मांसपेशियों की मरम्मत करता है और इसके विकास में अहम भूमिका निभाता है।
क्विनोआ में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जोकि पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

जानिए ये फायदे

इसमें पोटैशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जोकि बीपी को कंट्रोल करने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।
क्विनोआ में मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन बी, आयरन और फॉस्फोरस एनीमिया को रोकने में मदद करते हैं।
हालांकि क्विनोआ के अधिक सेवन से गैस, पेट दर्द, ब्लोटिंग या डायरिया हो सकती है। वहीं जिनको हाई बीपी, किडनी स्टोन या एलर्जी की समस्या है, उनको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हरे कटहल का आटा

मधुमेह रोगियों में प्लाज्मा शर्करा के लेवल को कम करने और ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन को कंट्रोल करने में कटहल का आटा काफी कारगर माना गया है। बता दें कि ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन बढ़ना डायबिटीज का संकेत माना जाता है। साथ ही इसको फैटी लीवर और मोटापे को रोकने में भी कारगर बताया गया था।

लिवर और शुगर दोनों के लिए फायदेमंद

चूहों पर किए गए शोध में पता चलता है कि सिर्फ तीन महीने हरे कटहल के आटे के सेवन से न सिर्फ शरीर के वजन में वृद्धि को काफी हद तक रोका जा सकता है। बल्कि यह लिवर में फैट जमने समस्या को भी कम करने में कारगर है।

Continue reading on the app

Khamenei की मौत पर PM Modi चुप क्यों? Israel-Trump से डर है? संजय राउत का तीखा सवाल

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईरान-इजराइल संघर्ष में हस्तक्षेप करने और युद्ध रोकने का आग्रह किया। उन्होंने भारत के सच्चे मित्र ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी की आलोचना की। पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि मोदी जी विश्व नेता और 'विश्वगुरु' हैं, उन्हें ईरान-इजराइल संघर्ष रोकना चाहिए। मोदी जी को अपने दोस्तों से भी ऐसा करने को कहना चाहिए। 
 

इसे भी पढ़ें: Dubai में फंसी Sonal Chauhan ने जारी किया वीडियो संदेश, PM मोदी से मदद की गुहार के बाद बताया वहां का आंखों देखा हाल


संजय राउत ने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को इजराइल को छोड़कर पूरी दुनिया मान्यता देती थी। वे भारत के सच्चे मित्र थे जिन्होंने हमेशा हमारे देश का समर्थन किया। वे नेहरू जी के अनुयायी भी थे। क्या मोदी जी इसी बात से नाराज हैं? जब ऐसे नेता की हत्या होती है, तो भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को शोक व्यक्त करना चाहिए। वे किससे डरते हैं - इजराइल से या राष्ट्रपति ट्रंप से? 

यह घटनाक्रम 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त मिसाइल हमले, जिसे 'ऑपरेशन रोरिंग लायन/ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया गया था, के बाद बढ़े तनाव के बीच हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजरायल हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी बेटी, पोते, बहू और दामाद की मौत हो गई।
 

इसे भी पढ़ें: देश में हाई-अलर्ट! MHAने राज्यों को दी हिंसा की चेतावनी! 'ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों' पर पैनी नज़र रखने के निर्देश


आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शत्रुता को जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता को भी दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की और हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंता व्यक्त की तथा नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

Continue reading on the app

  Sports

ना रोहित- ना विराट… भारतीय क्रिकेट में 23 साल बाद आया ऐसा दिन, मुंबई में दिखेगा खास नजारा

IND vs ENG SemiFinal, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल मैच भारतीय टीम के लिए काफी खास रहने वाला है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो पिछले 23 सालों में कभी देखने को नहीं मिला था. Thu, 05 Mar 2026 11:41:31 +0530

  Videos
See all

'नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो हम लोग क्या करेंगे'- राजीव रंजन #nitishkumar #bihar #rajyasabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T07:00:15+00:00

“कांग्रेस मुख्यालय में Rahul Gandhi ने मनाई होली #Shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T07:06:03+00:00

Delhi Fire News | Fire Department: दिल्ली के सदर बाजार स्थित दुकान में लगी आग | #shorts #delhinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T07:02:30+00:00

Nitish Kumar News | नीतीश कुमार छोड़ेंगे कुर्सी बिहार का अगला CM कौन? | Patna | Bihar | Rajya Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T07:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers