बीते 10 सालों से ग्राहकों के सिर चढ़कर बोल रहा है इस SUV का जादू, 14 लाख घरों की बनी पसंद; कीमत ₹8.25 लाख
भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल ब्रेजा ने इतिहास रच दिया है। साल 2016 में पहली बार लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) ने भारतीय बाजार में अपने शानदार 10 साल पूरे कर लिए हैं।
Holi 2026: क्या आप जानते हैं होली से जुड़े ये Facts? बच्चों को जरूर बताएं
Holi 2026: होली का पर्व भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. ये हिंदुओं द्वारा मनाया जाता है. इस वर्ष 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी. होली पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया जाता है. बच्चे इस त्योहार पर पानी के गुब्बारे, पिचकारियों से खेलते हैं और गुजिया खाते हैं. मगर यह सिर्फ यहीं तक सीमित पर्व नहीं है. आइए जानते हैं होली से जुड़े कुछ फैक्ट्स.
होली से जुड़े कुछ फैक्ट्स
1.रंगों का पर्व
बच्चे होली पर पिचकारियों से खेलते हैं जबकि हमें अपने बच्चों को यह सीखाना चाहिए कि होली रंगों का त्योहार है. इसलिए, इस दिन अपने दोस्तों को रंग भी जरूर लगाना चाहिए.
2.बुराई का अंत
होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. माता-पिता अपने बच्चों को होली के उपलक्ष्य पर प्रह्लाद की कहानी जरूर सुनाएं.
3.होलिका दहन के बारे में बताएं
माता-पिता अपने बच्चों को होली का पर्व मनाने के पीछे का कारण बताएं. उन्हें इस पर्व के पीछे का नकारात्मक और सकारात्मक पहलू जरूर समझाएं.
4.गुजिया की अहमियत
भारत में त्योहारों का मतलब मिठाइयों से भी होता है. होली की विशेष मिठाई गुजिया होती है. इसलिए, घर में गुजिया बनाते हैं तो बच्चों को अपने साथ इस प्रक्रिया में शामिल करें.
5.दूसरे परेशान न हों
होली पर बच्चे पानी के गुब्बारे और पानी लोगों के ऊपर डालते हैं. मगर कई बार वे लोग अपनी इस मस्ती में बड़े-बुजुर्गों को परेशान कर देते हैं. इसलिए, उन्हें जरूर समझाएं कि रंग किस पर डालना सही है और किस पर नहीं.
6.मथुरा-वृंदावन का महत्व
होली का पर्व मथुरा-वृंदावन का प्रमुख पर्व है. उन्हें इस बारे में भी बताएं कि यहां की होली क्यों खास है, यहां क्या होता है और यहां की होली का धार्मिक कारण क्या है.
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर बिना धूप दिखाए बनाए 1 दिन में बाजार जैसे आलू के चिप्स, नोट करें रेसिपी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation

















