Tom Holland Zendaya Wedding: स्पाइडर-मैन कपल ने गुपचुप रचाई शादी! करीबी ने किया बड़ा खुलासा
Tom Holland Zendaya Wedding: हॉलीवुड का फेमस कपल Zendaya और Tom Holland एक बार फिर सुर्खियो में हैं। फैंस कपल की शादी की का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे, और अब दोनों की शादी को लेकर बडी अपडेट सामने आई हैं। लंबे समय से जेंडया के साथ काम कर रहे स्टाइलिस्ट Law Roach ने खुलासा किया कि कपल की शादी पहले ही हो चुकी है।
Actor Awards 2026 के रेड कारपेट इंटरव्यू में रोच ने कहा, “शादी पहले ही हो चुकी है। आपने इसे मिस कर दिया।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह सच है, तो उन्होंने कहा, “हां ये बिल्कुल सच है।”
गोल्ड बैंड से शुरू हुई अटकलें
कुछ दिन पहले जेंडया को अपनी सगाई की अंगूठी की जगह गोल्ड बैंड पहने देखा गया था। इसके बाद से ही फैंस अंदाजा लगाने लगे कि क्या कपल ने चुपचाप शादी कर ली है। अब लॉ रोच के बयान ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
यह भी पढ़े - Iran US War: जंग के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे ये भारतीय सितारे, धमाकों के बीच दिया सेफ्टी अपडेट
फैंस की प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “अगर उन्होंने प्राइवेट शादी की है तो ये परफेक्ट है।” वहीं दूसरे ने कहा, “इस दौर में प्राइवेसी मिलना बड़ी बात है।”
यह भी पढ़े - शादी के बाद तिरुपति पहुंचे Vijay-Rashmika: भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद, फैंस को बांटी मिठाई; VIDEO
कब हुई थी सगाई?
साल 2025 के गोल्डन ग्लोब्स में जेंडया ने 5 कैरेट की डायमंड रिंग पहनकर अपनी सगाई की पुष्टि की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम ने 2024 के अंत में परिवार की मंजूरी लेकर उन्हें प्रपोज किया था।
यह भी पढ़े - Iran-US War: ‘वक्त बहुत डरावना है’… UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोली - सुरक्षित हूं, उम्मीद है जल्द घर लौटूंगी
स्पाइडर-मैन से शुरू हुई लव स्टोरी
जेंडया और टॉम की मुलाकात Spider-Man के सेट पर हुई थी। पहले दोस्ती, फिर प्यार और दोनों ने 2021 में रिश्ता सार्वजनिक किया।
कपल की पुष्टी का इंतजार
फिलहाल कपल ने शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है कि जेंडया और टॉम खुद कब अपनी शादी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
रश्मिका-विजय का 4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन: कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में होगी पार्टी; इन्वाइटेड लोगों की ही मिलेगी एंट्री
Rashmika-Vijay wedding recpetion: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस समय देशभर में सुर्खियों में है। 26 फरवरी को तेलुगू रीति-रिवाजों में शआदी के बंधन में बंधा ये कपल अब अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए तैयार है।
4 मार्च को रश्मिका-विजय का हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। इस पार्टी में कई बड़ी दिग्गज हस्तियां और फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स शामिल होंगे। इस बीच खबर आई है कि यह वेडिंग रिसेप्शन पूरी तरह से ‘इनवाइट-ओनली’ रहेगा और बिना आधिकारिक निमंत्रण किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
आधिकारिक बयान के अनुसार, “विरोश” वेडिंग को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन से सलाह-मशविरा करने के बाद रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बड़े जनसमूह, ट्रैफिक जाम और संभावित सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम की सलाह दी है।
कपल की टीम ने स्पष्ट किया है कि मेहमानों, आम जनता और दूल्हा-दुल्हन की सुरक्षा को महत्व दिया गया है। इसके कारम जिन लोगों को वैलिड निमंत्रण पत्र दिया गया है केवल उन्हें ही एंट्री मिलेगी।
फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां होंगी शामिल
शुरुआत में यह रिसेप्शन तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के चुनिंदा सितारों के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों के लिए रखा गया था। अब सुरक्षा कारणों से मेहमानों की संख्या और घटा दी गई है।
कपल ने अपने संदेश में कहा, “आपकी सुरक्षा और खुशियां हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभारी हैं और इस जश्न को सुरक्षित व सुखद बनाए रखने में सहयोग की उम्मीद करते हैं।”
मुख्यमंत्री से मुलाकात और मंदिर दर्शन
रिसेप्शन से पहले रश्मिका ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें ऑफिशियल निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी गीता और बेटी से भी आशीर्वाद लिया।
इसी दिन नवविवाहित जोड़ा हैदराबाद के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करते भी नजर आया। उनकी टीम ने देश के 23 शहरों-हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित हजारों मिठाई के डिब्बे वितरित किए। साथ ही कई मंदिरों में अन्नदान का आयोजन भी किया गया।
उदयपुर में हुई थी शाही शादी
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी से कुछ दिन पहले कपल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया था।
रश्मिका ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की थीं, जबकि विजय ने अमित शाह के साथ तस्वीरें पोस्ट कर उनके आशीर्वाद और उपहार में मिली गणेश प्रतिमा के लिए आभार जताया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






