Responsive Scrollable Menu

Cuba पर अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ UNGA प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन

भारत ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक, वाणिज्यिक और वित्तीय प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। भारत ने यह दोहराया कि कैरेबियाई देश को अपनी विकास आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करने के लिए इन प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने बुधवार को इस प्रस्ताव को अपनाया, जिसमें 130 देशों ने पक्ष में मतदान किया, 17 ने विरोध में मतदान किया और 25 देश अनुपस्थित रहे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में काउंसलर सौम्या नायर ने भारत का वक्तव्य देते हुए कहा कि महासभा ने बार-बार प्रतिबंधों को समाप्त करने का आह्वान किया है और उन कानूनों एवं विनियमों को खारिज किया है जिनके बाह्यक्षेत्रीय प्रभाव होते हैं, जो अन्य राष्ट्रों की संप्रभुता तथा उनके लोगों की प्रगति व समृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों के अनुरूप ऐसे कानूनों और उपायों को लागू करने व जारी रखने से परहेज करने तथा उन्हें निरस्त व अमान्य करने के महासभा के आह्वान को दोहराता है।’’ नायर ने कहा कि बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता इस विश्वास पर टिकी है कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार संवाद और कूटनीति के माध्यम से सबसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी भावना के साथ भारत उम्मीद करता है कि क्यूबा के लोगों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग में पूर्ण रूप से भाग लेने और अपनी वैध विकास आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाने वाला माहौल तैयार करने के लिए इस प्रतिबंध को जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा।’’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, नायर ने क्यूबा की अर्थव्यवस्था और आवश्यक सेवाओं पर इन प्रतिबंधों के प्रभाव पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि क्यूबा की स्वास्थ्य प्रणाली को 60 प्रतिशत से अधिक आवश्यक दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पिछले पांच वर्षों में खाद्य उत्पादन में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। नायर ने कहा, ‘‘क्यूबा को ईंधन निर्यात पर लगे प्रतिबंधों ने देश के मौजूदा ऊर्जा संकट को और बढ़ा दिया है। इस कमी ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, जल आपूर्ति, खाद्य वितरण और परिवहन सहित आवश्यक सेवाओं को बाधित कर दिया है।’’

Continue reading on the app

रॉन्ग साइड से आए वाहन की बाइक से टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

रतलाम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां के बाजना थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

यह घटना ग्राम देवली में हुई। जहां रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन को मौके पर ही छोड़ दिया और भाग निकला। इस हादसे में घायल हुए युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाटन की तरफ से आ रहे थे बाइक सवार

जानकारी के मुताबिक कालिया कुंडली के रहने वाले रितेश डामोर अपने साथी जितेंद्र निवासी हलकारा के साथ बाइक पर सवार होकर पाटन की तरफ से आ रहे थे। इस दौरान बाजना की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो रितेश के सीने, सिर, नाक और कान में गंभीर चोट लगी हुई थी। चोट के चलते ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला है। हादसे के बाद दोनों को बाजना अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रितेश को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को रितेश का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं प्राथमिक उपचार देने के बाद जितेंद्र को गंभीर हालत में रतलाम रेफर किया गया है।

वाहन चालक की चल रही तलाश

इस घटना के बाद मृतक के पिता ने बजाना थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके पर मिले वाहन के बारे में जानकारी निकाली जा रही है और पता किया जा रहा है कि चालक कौन था। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी पुलिस को बताया कि वाहन चालक रॉन्ग साइड से तेज गति से आ रहा था। इसी की वजह से हादसा हुआ है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: भारत से लगातार तीन हार, अब पड़ी चोट की मार, न्यूजीलैंड के दो स्टार बॉलर पूरी सीरीज से बाहर

IND vs NZ Lockie Ferguson and Matt Henry : भारत के खिलाफ ईडन पार्क में होने वाले चौथा T20I भले ही हाउसफुल हो, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. दोनों तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है. Thu, 29 Oct 2026 11:17:49 +0530

  Videos
See all

Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ पर पूजा इस मुहूर्त में करें ? Jyotish|Top News| #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:15:11+00:00

Delhi-Varanasi Vande Bharat : आ रही नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस । कब होगा शुभारंभ ? । Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers