Responsive Scrollable Menu

मैं हूं असली राष्ट्रपति… ब्राजील में चुनाव हारने वाले बोल्सोनारो का ऐलान, किसके दम पर दिखा रहे हौसला?

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद फ्लावियो बोल्सोनारो अपनी पत्नी और बेटियों के साथ देश छोड़ अमेरिका पहुंच गए। उन्होंने लूला दा सिल्वा के हाथों चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

Continue reading on the app

स्पेन में ट्रेन हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़का:पुलिस पर बोतलें-पटाखे फेंके, परिवहन मंत्री से इस्तीफा मांग रहे

स्पेन में बुधवार दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर में 68 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया है। सैकड़ों लोगों ने राजधानी मैड्रिड में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग की है। कुछ लोगों ने उन्हें ‘मौत का मंत्री’ तक कहा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। लोगों ने पुलिस पर बोतलें और पटाखे फेंके। वहीं पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल का प्रयोग किया। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़ी 3 तस्वीरें रेल सुरक्षा सिस्टम में खराबी आई थी शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक रेल सुरक्षा सिस्टम में खराबी आई थी जिसके बाद कंट्रोल सेंटर ने एक ट्रेन को दोबारा चलने की इजाजत दी। आगे पटरी पर खड़ी दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई। लेकिन सिग्नल सिस्टम की खराबी ही हादसे की असली वजह थी या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने भी कहा है कि जांच के बाद हादसे की असली वजह सामने आएगी और जिम्मेदारी तय हो सकेगी। हादसे के बाद देश की रेल व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। इस साल स्पेन में हुआ यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है, जिसमें लोगों की जान गई है। इसके पहले जनवरी में हुए हादसे में 46 लोगों ने जान गंवाई थी। उस समय पटरी के जोड़ में खराबी के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई थी। रात भर चला रेस्क्यू, लोगों की तलाश जारी हादसे के बाद राहत और बचाव दल रातभर मलबे में फंसे लोगों की तलाश करते रहे। क्षतिग्रस्त ट्रेनों से शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। बचावकर्मी हादसे की जगह पर लगातार काम करते रहे। स्पेन के प्रधानमंत्री बोले- कमियां दूर करेंगें स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे की जगह के पास से टीवी पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। सांचेज ने कहा कि जांच में अगर किसी की लापरवाही या सुरक्षा में कमी सामने आती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल हुए दोनों जानलेवा रेल हादसों की वजहें अलग-अलग हो सकती हैं। जरूरत पड़ने पर रेल सुरक्षा के नियमों को और सख्त किया जाएगा। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं, 68 की मौत: कई डिब्बे मलबे में बदले, इन ट्रेनों की एवरेज स्पीड 200kmph से ज्यादा स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। डीडी न्यूज के मुताबिक, हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

6,6,4, 4 और फिर विकेट... दमभर कुटाई के बाद मयंक ने तुरंत लिया बदला, डेरिल मिचेल की निकल गई हेकड़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में वापसी करने वाले मयंक यादव ने टीम इंडिया के लिए पारप्ले में दमदार गेंदबाजी की. मयंक ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में टिम सीफर्ट का विकेट हासिल किया. इसके बाद उनका दूसरा शिकार डेरिल मिचेल बने. हालांकि, आउट होने से पहले मिचेल ने मयंक यादव के ओवर में धुआंधार खेल दिखाते हुए 20 रन कूट दिए थे. Fri, 30 Oct 2026 13:31:23 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Lucknow Visit: अखिलेश की 3 पीढ़ी को जनता माफ नहीं करेगी- शाह | UP Election 2027 | SP |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T08:40:20+00:00

UP MLC Election Results 2026 LIVE Updates: आ गए 11 सीटों के नतीजे? | SP | BJP | Vote Counting | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T08:42:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers