Responsive Scrollable Menu

पंजाबी मॉडल रह चुकी 'कंट्रोवर्सी गर्ल':लाइव होकर गालियां दे चुकी, प्यार में धोखा मिला, शराब-सिगरेट के VIDEO से निहंग के टारगेट पर आई

पंजाबी मॉडल पायल परम सिगरेट-शराब पीने वाली वीडियो से विवाद में घिर गई है। हालांकि उसने माफी भी मांग ली है। लेकिन पायल की ये पहली कंट्रोवर्सी नहीं है। इससे पहले भी वह लाइव होकर गालियां निकाल चुकी है। पायल ने खुद माना कि उसने ऐसा किया था। आज भी गालियां देने के कारण इंडस्ट्री में काम लेने में दिक्कत आती है। रोपड़ के गांव धनौरी की रहने वाली पायल परम ने कहा कि अब दोबारा कंट्रोवर्सी में नहीं फंसना चाहती। निहंग सिंह ने जिस वीडियो पर आपत्ति जताई है वो पुरानी है। पायल ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। इसके बाद उसने पंजाबी सॉन्ग तेरी हो नहीं सकदी, क्रॉस, समझ नी आई और टॉम एंड जैरी में काम किया है। उसने एक वीडियो सलमान खान के साथ बिग बॉस के सेट पर जाने का भी शेयर किया है। टिकटॉक स्टार साहिल सिदयोरा के साथ रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आईं। लेकिन पायल ने कहा कि उसे प्यार में धोखा मिला। वहीं अब सिगरेट-शराब पीने वाली वीडियो सामने आने पर निहंग सिंह ने आपत्ति जताई। चंडीगढ़ के रहने वाले निहंग सिंह जसदीप सिंह ने उसे 48 घंटे के अंदर श्री अकाल तख्त पर पेश होने के लिए कहा था। निहंग सिंह ने कहा था कि परम माफी मांगे नहीं तो हम प्रशाद दे देंगे। जानिए कौन है कंट्रोवर्सी गर्ल पायल परम टिक टॉक से शुरू किया करियर पायल परम ने अपने करियर की शुरूआत टिक टॉक से शुरू की थी। बब्बू मान के गीत पर किए गए एक्ट की वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसे पसंद करने लगे। पायल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उसने अपनी पहली 2-3 रील टिकटॉक पर बनाई, लेकिन किसी ने इनको नहीं देखा। इसके बाद उसने बब्बू मान के गीतों पर एक्ट करते हुए वीडियो डालनी शुरू की। एक दिन एक वीडियो वायरल हो गई और उस पर करीब 5 लाख व्यूज मिले। इसके बाद टिकटॉक बंद होने तक वह टिकटॉक पर जाना पहचाना चेहरा बन चुकी थी। जब लोग उसे सड़कों पर पहचाते और पूछते कि आप पायल परम हो तो बहुत खुशी होती। बॉलीवुड में जाने का ड्रीम था, एक्टर्स बनना चाहती थी पायल परम ने कहा कि वह एक्टर्स बनने के लिए मुंबई भी गई थी, लेकिन वहां पर उसे धोखा मिला। जो आदमी उसे साथ लेकर गया था, उसी ने वहां पर जाकर धोखा दे दिया। इसके बाद वह फिर से पंजाब लौट आई। यहां पर मॉडलिंग शुरू की। कभी पंजाबी सिंगर्स के गीतों पर पीछे नाचने का मौका मिल जाता था तो कभी कहीं कोई डांस का प्रोग्राम मिल जाता था। इस तरह से उसका संघर्ष शुरू हुआ और धीरे-धीरे पंजाबी गीतों में मॉडलिंग भी की। मलेशिया से कुकिंग का कोर्स किया, मुंबई में शेफ रही पायल परम ने बताया कि पंजाब में पढ़ाई के बाद वह मलयेशिया चली गई। वहां पर रहकर उसने कुकिंग का कोर्स किया। इसके बाद रिश्तेदारों ने बातें करना शुरू की तो घर वालों ने पंजाब बुला लिया। इसके बाद वह मुंबई चली गई और वहां पर होटल में शेफ रही। लेकिन एक्टिंग-मॉडल के लिए संघर्ष जारी रखा। पायल परम ने बताया कि इस बीच उसकी एक बहन की अचानक डेथ हो गई। जिसके चलते उसे मुंबई छोड़कर फिर पंजाब आना पड़ा। डांस शुरू किया तो सारी रिश्तेदारी खत्म हो गई पायल परम ने कहा कि उसकी फैमिली में मम्मी-पापा और भाई-बहन हैं। अब वह घर पर रहकर ब्लॉगिंग कर रही है और पुरानी लाइफ को भूलकर नई शुरूआत की है। उसने बताया कि कई कामों ने उसका सब कुछ छीन लिया। जब उसने डांस करना शुरू किया तो लोग गंदे कमेंट करते थे। वीडियो पर कई बार कमेंट आता था कि साली डांसर। लेकिन मैंने डांस नहीं छोड़ा। कई बार काम के दौरान किसी लड़के के साथ भी एक्ट करना पड़ता था। इस पर रिश्तेदार माता-पिता को कहने लगे की आपकी लड़की गलत काम कर रही है। इससे उसकी सभी रिश्तेदारियां भी खत्म हो गईं। प्यार किया मगर सिरे नहीं चढ़ पाया पायल परम ने टिकटॉक स्टार साहिल सिदयोरा के साथ कई वीडियो किए। इनकी जोड़ी कुछ समय तक काफी हिट रही। दोनों के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ीं। पायल ने भी माना कि उसे प्यार हुआ, लेकिन इसमें धोखा मिला। पायल ने कहा कि कुछ लोगों की बातों में आकर मैंने गलत किया और कुछ चीजों में उसने गलत किया। जिससे प्यार परवान नहीं चढ़ पाया। इसके बाद मैंने काफी सैड रील बनानी शुरू कर दीं। अब मैं जिंदगी को आगे बढ़ा रही हूं और किसी कंट्रोवर्सी में नहीं आना चाहती। बब्बू मान संग फिल्म, दिलजीत से साथ सॉन्ग करने की इच्छा पायल परम ने कहा कि उसके दिल की इच्छा है कि अगर मौका मिला तो वह बब्बू मान के साथ फिल्म करना चाहेंगी और दिलजीत दोसांझ के साथ गीत। उसने कहा कि बब्बू मान उसे बहुत पसंद हैं। वो हमेशा समानता की बात करता हैं और लड़कियों की आजादी को लेकर पॉजिटिव हैं। बब्बू मान हमेशा मोटिवेट करते हैं। उनकी बातें स्ट्रॉन्ग बनाती हैं, जो बोलते हैं सीधा बोलते हैं। इसके साथ ही दिलजीत दोसांझ पंजाब के बहुत बड़े स्टार हैं। एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। जानिए साहिल सिदियोरा से जुड़ा विवाद ************** ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी मॉडल के शराब-सिगरेट पीने के VIDEO पर बवाल: चंडीगढ़ के निहंग बोले- माफी मांग, नहीं तो प्रसाद दे देंगे; युवती बोली-गलती हो गई पंजाबी गीतों की मॉडल, ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पायल परम उर्फ परमजीत कौर का शराब और सिगरेट पीने के वीडियो पर बवाल मच गया है। उसके हाथ में हरि सिंह नलवा का टैटू बना है और उसी से वह शराब व सिगरेट पी रही है। वीडियो सामने आते ही चंडीगढ़ के रहने वाले निहंग सिंह जसदीप सिंह ने आपत्ति जताई। निहंग सिंह ने कहा कि 48 घंटे के अंदर श्री अकाल तख्त पर पेश हो। वहां देग (प्रसाद) करवाकर माफी मांग ले। नहीं तो सिंह इसे खुद प्रसाद दे देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

प्रीमियर लीग फुटबॉल- आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हराया:पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा; ब्रूनो फर्नाडेंज के गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड भी जीता

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) में खिताबी जंग अब और रोमांचक हो गई है। रविवार को एमिरेट्स स्टेडियम में खेले गए हाई-वोल्टेज 'लंदन डर्बी' में टेबल टॉपर आर्सनल ने चेल्सी को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन स्ट्रॉन्ग भी कर ली। मैनचेस्टर सिटी 59 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टल पैलेस पर रोमांचक जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टीम से ब्रूनो फर्नांडेज ने बेहतरीन गोल दागा। आर्सेनल vs चेल्सी पूरे मैच में आर्सेनल का दबदबा रहा और दिलचस्प बात यह रही कि मैच के तीनों गोल कॉर्नर के जरिए ही आए। चेल्सी को भारी पड़ी रेड कार्ड की मार मैच के आखिर में चेल्सी के पेड्रो नेटो को अंपायर से बहस और फाउल के कारण दूसरा यलो कार्ड मिला। 2 यलो कार्ड के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा, जिससे टीम को 10 खिलाड़ियों से ही मैच खेलना पड़ा। चेल्सी फिलहाल 45 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। यूनाइटेड की 'कमबैक' जीत ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए क्रिस्टल पैलेस को 2-1 से हरा दिया।

Continue reading on the app

  Sports

Team India Holi Celebration: कहां होली मनाएगी टीम इंडिया? इतनी महंगी है ये जगह

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले होली का त्योहार है. ऐसे में सवाल है कि भारतीय खिलाड़ी होली कहां मनाएंगे? किस जगह पर मनाएंगे? Mon, 02 Mar 2026 22:53:42 +0530

  Videos
See all

कांप उठी दुनिया! ईरान का नया वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T20:00:33+00:00

Anand Ranganathan ने ऐसा क्या याद दिलाया? उड़ गए Vivek Srivastava के होश!Israel Iran War|US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T20:00:34+00:00

शाही परिवार का होलिका दहन, वीडियो वायरल #shorts #viralnews #viralvideo #holikadahan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T20:01:03+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha| पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर अटैक ! #pakistan #sushantsinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T20:00:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers