ईरान पर हमले पर जावेद अख्तर ने किया रिएक्ट:कहा- इस बार अमेरिका और इजरायल ने हद पार कर दी है
अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि इस बार ट्रंप और इजराइल ने हद से ज्यादा कदम उठा लिया है। अगर उन्हें इस तरह की हिम्मत दिखाने और इराक की तरह ईरान के साथ भी ऐसा करने की छूट मिल जाती है, तो चीन की दुनिया में पूरी साख खत्म हो जाएगी।” उन्होंने आगे लिखा, “नेतन्याहू और ट्रंप ने, बाकी दबंग नेताओं की तरह, हालात को इतना आगे बढ़ा दिया है कि दूसरों के पास मजबूरी में कड़ा और साफ फैसला लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।” खामेनेई की मौत पर एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई जावेद अख्तर के अलावा एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने भी US-ईरान तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी। खामेनेई की मौत की खबर पर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने खुशी जताई। एलनाज नौरोजी ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “47 साल से जिस खबर का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई। खामेनेई मर गया है। भगवान सबसे बड़ा है।” एलनाज ने एक अन्य स्टोरी में अली खामेनेई की मौत से जुड़ी खबर शेयर करते हुए थैंक्यू लिखा और खुशी वाले इमोजी भी पोस्ट किए। एलनाज महिलाओं के अधिकारों को लेकर मुखर रहीं एलनाज नौरोजी ने ईरान में महिलाओं के अधिकारों पर खुलकर बात की है। अक्टूबर 2022 में उन्होंने ईरान की तथाकथित ‘मॉरालिटी पुलिस’ के खिलाफ एक प्रतीकात्मक और विवादास्पद विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बुर्के से लेकर कई परतों वाले कपड़े उतारती नजर आईं। इस कदम के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि किसी महिला को क्या पहनना है, इसका फैसला वही स्वयं करे। सितंबर 2022 में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के बाद जब ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, तब एलनाज ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा था कि जो महसा के साथ हुआ, वह किसी भी महिला के साथ हो सकता है। सैक्रेड गेम्स से मिली पहचान एलनाज को पहचान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स से मिली, जिसमें उन्होंने जोया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ काम किया। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर का मजाक उड़ाया एलनाज के अलावा ईरान की स्थिति को लेकर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी प्रतिक्रिया दी। मंदाना ने खामेनेई की मौत की खबर पर रोने वाले एंकर का मजाक उड़ाया। मंदाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “खामेनेई की मौत की खबर सुनाते हुए IRIB के एंकरों को रोते और बिलखते देखना, इससे बढ़कर सुकून देने वाली बात कुछ नहीं। बता दें कि मंदाना करीमी एक ईरानी मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भाग जॉनी और क्या कूल हैं हम 3 जैसी भारतीय फिल्मों में काम किया है। साथ ही वह रियलिटी शो बिग बॉस 9 और लॉक अप में भी नजर आ चुकी हैं। एजाज ने दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई वहीं, एजाज खान ने एक वीडियो शेयर करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “आप देख रहे होंगे कि दुनिया में क्या हो रहा है। अमेरिका और इजराइल ने रमजान के महीने में ईरान पर बमबारी की। इसके बाद गुस्से में ईरान ने अरब देशों पर हमला कर दिया।” उन्होंने आगे कहा, “अल्लाह हमसे नाराज है, तभी यह सब हो रहा है। पूरी दुनिया में मुसलमानों पर जुल्म हो रहे हैं। रमजान के पवित्र महीने में अलग-अलग देशों में बम गिर रहे हैं। यह अल्लाह का कहर है।” एजाज खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “दुआ करें, एक-दूसरे का साथ दें और नेक काम करें। जकात दें, गरीबों की मदद करें, क्योंकि पैसा कब्र तक साथ नहीं जाता।” --------------------------- ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ें… अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत: बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान की सेना बोली- थोड़ी देर में सबसे खतरनाक हमला करेंगे अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान की मीडिया तसनीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि की है। हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोती और बहू भी मारे गए हैं। ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिनों की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
विजय-रश्मिका का 4 मार्च को हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन:कई सेलेब्स होंगे शामिल, बिना वैलिड कार्ड नहीं मिलेगी एंट्री
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हाल ही में परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी की। अब यह कपल 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन देने जा रहा है। रविवार को जारी एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर में विजय और रश्मिका ने बताया कि वेडिंग रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट रहेगा। इस सेलिब्रेशन को सोच-समझकर एक खास गैदरिंग के तौर पर क्यूरेट किया गया है, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ-साथ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के कुछ खास मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स के कारण सुरक्षा कड़ी चूंकि रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अन्य क्षेत्रों की हाई-प्रोफाइल पर्सनैलिटीज आने वाली हैं, इसलिए लोकल अधिकारियों से बातचीत के बाद कपल ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। उन्होंने कन्फर्म किया कि गेस्ट लिस्ट को और सीमित कर दिया गया है और वेन्यू में एंट्री सिर्फ उन्हीं मेहमानों को मिलेगी जिनके पास वैलिड ऑफिशियल इनविटेशन होगा, ताकि भीड़भाड़ न हो और व्यवस्था बनी रहे। फैंस का दिल से शुक्रिया अदा किया विजय और रश्मिका ने फैंस से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सपोर्टर्स से रिक्वेस्ट की कि वे इंतजाम में सहयोग करें और बिना फॉर्मल इनविटेशन के वेन्यू पर न आएं। बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आईटीसी ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई। शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं। रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 

















