'अच्छी चीजें, अच्छे लोगों के साथ ही होती हैं', सूर्यकुमार यादव ने दिल खोलकर की संजू सैमसन की तारीफ, जानें क्या-क्या कहा
IND VS WI: रविवार को कोलकाता के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी 97 रनों की नाबाद पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत दिलाई. ऐसे में जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा.
जीत पर जताई कप्तान ने खुशी
????????
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
A memorable night at Eden Gardens ????#TeamIndia register their highest successful chase in ICC Men's T20 World Cups ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/lEpN4LIWXU
भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. कैरेबियाई टीम ने भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. ऐसे में मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने खुशी जाहिर की.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'जाहिर है, यह बहुत अच्छा एहसास है और जिस तरह से हमने खेला, मुझे लगता है, जैसा कि सभी ने कहा, यह करो या मरो का मैच था, क्वार्टर फाइनल जैसा, और जिस तरह से लड़कों ने अपना हौसला दिखाया, मुझे लगता है यह बहुत बड़ी बात है.'
This team! ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 1, 2026
Next Stop: Semi-finals ????
ICC Men’s #T20WorldCup Semi-Final 2 ???? #INDvENG | THU, 5 MAR, 6 PM pic.twitter.com/CEMSGouFlO
संजू सैमसन को लेकर क्या बोले सूर्या?
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे संजू सैमसन की हर तरफ तारीफ हो रही है. मैच खत्म होने के बाद कप्तान ने तो झुककर उन्हें सम्मान भी दिया. इतना ही नहीं सूर्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू की जमकर तारीफ की.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'देखिए, मैं हमेशा कहता हूं, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं जो इंतजार करते हैं, जो बहुत धैर्य रखते हैं. मैंने अभी उनसे मिलने पर भी यही कहा था. लेकिन यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर तब किया जब वह खेल नहीं रहे थे, और उन्हें सही समय पर उसका फल मिला है. और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे टीम को पूरी तरह से जीत मिली.'
ये भी पढ़ें: IND vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, जीत के सेलीब्रेशन का VIDEO हुआ वायरल
Aaj Ka Rashifal: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए
Aaj Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 1 मार्च 2026, दिन सोमवार है. आज हम होलिका दहन का पावन पर्व मना रहे हैं. यह दिन अधर्म, अहंकार और नकारात्मकता के अंत का प्रतीक है. भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और होलिका के दहन की कथा हमें सिखाती है कि सत्य और विश्वास की शक्ति के सामने असत्य और अत्याचार टिक नहीं सकते. यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और सकारात्मक सोच का संदेश देता है. इस खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा? आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























