Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: लंदन समेत मध्य पूर्व के कई देशों के लिए दिल्ली से आज भी कई उड़ानें कैंसिल

Breaking News Today Live Updates: आज 02 मार्च 2026 और दिन सोमवार है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों से ठंड की विदाई होने लगी है. दिन में तेज धूप के चलते तापमान अभी भी आसमान छूने लगा है. लेकिन सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है. हालांकि कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और गर्मी की शुरुआत हो जाएगी. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है.

उधर भारत के दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में होगी. जहां दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी होगी. वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है. 10 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा को गृह मंत्री अमित शाह आज औपचारिक रूस से हरी झंडी दिखाएंगे. गृह मंत्री का ये कार्यक्रम दक्षिण 24 परगना के रायदीघि आयोजित किया जाएगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…



हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Continue reading on the app

बैंक लॉकर में क्या आपका कीमती सामान भी सुरक्षित है? अगर चोरी हुई तो कितना मिलेगा मुआवजा? जान लें नियम

Bank Locker Rules: बैंक लॉकर को आम तौर पर सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, जहां लोग अपने गहने, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान निश्चिंत होकर रखते हैं. लेकिन पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर में सामने आई एक घटना ने इस भरोसे को झटका दिया है. यहां पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में लॉकर से करीब 60 लाख रुपये के सोने के गहने गायब होने का आरोप लगा है.

क्या है पूरा मामला

दिल्ली की एक महिला और उनकी सास के मुताबिक उन्होंने बैंक की निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉकर खोला, लेकिन अंदर रखे गहने नहीं मिले. घटना की खबर फैलते ही अन्य लॉकर धारक भी घबरा गए और अपने-अपने लॉकर की जांच के लिए बैंक पहुंचने लगे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरुआती जांच की, लेकिन जबरन तोड़फोड़ के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले. बताया जा रहा है कि लॉकर हाल ही में ऑपरेट हुआ था.

उठ रहे ये गंभीर सवाल

इस मामले ने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है जैसे कि लॉकर में रखे सामान की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? आम धारणा यह है कि बैंक पूरी जिम्मेदारी लेता है, लेकिन वास्तविकता कुछ अलग है. बैंक केवल लॉकर की जगह और बुनियादी सुरक्षा उपलब्ध कराता है. उसे यह जानकारी नहीं होती कि ग्राहक ने अंदर क्या रखा है.

क्या कहते हैं नियम

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, यदि लॉकर से सामान गायब होता है तो बैंक तभी जिम्मेदार माना जाएगा जब उसकी लापरवाही साबित हो जैसे सीसीटीवी का काम न करना, सुरक्षा में गंभीर चूक या स्टाफ की गलती. यदि ऐसी लापरवाही सिद्ध नहीं होती, तो बैंक पर सीधी जिम्मेदारी नहीं आती.

कब और कितना मिलता है मुआवजा

साल 2022 से लागू नियमों के मुताबिक, किसी भी स्थिति में बैंक अधिकतम लॉकर के वार्षिक किराए के 100 गुना तक ही मुआवजा देगा. उदाहरण के तौर पर, यदि लॉकर का सालाना किराया 4,000 रुपये है तो अधिकतम मुआवजा 4 लाख रुपये तक सीमित रहेगा, भले ही नुकसान उससे अधिक क्यों न हो. बाढ़, भूकंप या आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं में भी कई परिस्थितियों में बैंक जिम्मेदार नहीं माना जाता.

लॉकर लेते समय एग्रीमेंट ध्यान से पढ़ें

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि लॉकर लेते समय एग्रीमेंट ध्यान से पढ़ें. किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत बैंक को लिखित सूचना दें और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं. साथ ही महंगे गहनों और कीमती सामान का अलग से बीमा कराना समझदारी भरा कदम हो सकता है. बैंक लॉकर सुरक्षा जरूर देता है, लेकिन पूरी गारंटी नहीं.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें ये डेट

 

Continue reading on the app

  Sports

अर्जुन तेंदुलकर-सानिया चंडोक की प्री वेडिंग सेरेमनी में उमड़ा क्रिकेट जगत...हेजल कीच से गीता बसरा तक, क्रिकेट की 'लेडी गैंग' ने लूटी महफिल

Arjun Tendulkar Sania Chandhok wedding: क्रिकेट के गलियारों में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है! मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लाडले अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत एक भव्य 'मेहंदी रस्म' के साथ हुई. मुंबई की इस रंगीन शाम ने तब और भी चमक बिखेरी जब भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान अपनी-अपनी पत्नियों के साथ शाही अंदाज में शिरकत करने पहुंचे. अर्जुन और सानिया की जोड़ी जहां महफिल की जान बनी रही, वहीं इन दिग्गजों की मौजूदगी ने इस निजी समारोह को एक यादगार 'री-यूनियन' में बदल दिया. Wed, 4 Mar 2026 20:12:18 +0530

  Videos
See all

रुबिका लियाकत ने क्यों लगाईं विवेक श्रीवास्तव को फटकार #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:39:53+00:00

Aar Paar : Rizwan Ahmed और Arzoo Kazmi क्यों भिड़े? | Iran-Israel War | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:35:06+00:00

CM Nitish Kumar: बिहार में बदलने वाला है CM का चेहरा ? | Bihar Politics News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:36:49+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Holika Dahan | Latest News | Holi 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers