IND vs ENG Semi-finals: संजू सैमसन के दम पर भारत ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, इस दिन होगा इंग्लैंड से भिड़ंत
IND vs ENG Semi-finals: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. सेमीफाइनल में अब भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेली.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट अब तय हो गए हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. भारत अब दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा. भारतीय टीम का सामना अब सेमीफाइनल में ग्रुप-2 के टॉपर से होगा. ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम टॉप पर मौजूद है. ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
अपडेट जारी है...
IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू सैमसन ने खेली ऐतिहासिक मैच विनिंग पारी
IND vs WI: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
टीम इंडिया ने प्लेयर्स ने खेली छोटी, लेकिन खेली इम्पैक्ट पारी
वेस्टइंडीज के दिए 196 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. ओपनर अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर ईशान किशन 6 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल सके और 16 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा भी 15 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक भी 14 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी
संजू सैमसन आखिरी तक टिके रहे और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाकर नाबाद लौटे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया ने 180 से ज्यादा रनों को सफल चेज किया है.संजू ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका और 4 छक्का निकला. Sanju Samson, IND vs WI, T20 World Cup Semi Finals, Team IndiaSanju Samson, IND vs WI, T20 World Cup Semi Finals, Team India
ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रनों का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज 25 गेंद पर 5 चौका और एक छक्का की मदद से 40 रन बनाए. जेसन होल्डर 22 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली. कप्तान शे होप ने 32 रन बनाए. जबकि शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.
सेमीफाइनल में भारत की होगी इंग्लैंड से भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. अब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. 4 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















