Responsive Scrollable Menu

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू सैमसन ने खेली ऐतिहासिक मैच विनिंग पारी

IND vs WI: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सुपर-8 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. संजू सैमसन ने नाबाद 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. 

टीम इंडिया ने प्लेयर्स ने खेली छोटी, लेकिन खेली इम्पैक्ट पारी

वेस्टइंडीज के दिए 196 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. ओपनर अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए. फिर ईशान किशन 6 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल सके और 16 गेंद पर 18 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा भी 15 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक भी 14 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

संजू सैमसन ने खेली मैच विनिंग पारी

संजू सैमसन आखिरी तक टिके रहे और टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाकर नाबाद लौटे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार टीम इंडिया ने 180 से ज्यादा रनों को सफल चेज किया है.संजू ने 50 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौका और 4 छक्का निकला. Sanju Samson, IND vs WI, T20 World Cup Semi Finals, Team IndiaSanju Samson, IND vs WI, T20 World Cup Semi Finals, Team India

ऐसी रही वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 195 रनों का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज 25 गेंद पर 5 चौका और एक छक्का की मदद से 40 रन बनाए. जेसन होल्डर 22 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली. कप्तान शे होप ने 32 रन बनाए. जबकि शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 27 रनों का योगदान दिए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए. जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.

सेमीफाइनल में भारत की होगी इंग्लैंड से भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. अब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. 4 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Continue reading on the app

ईरान की मस्जिद पर क्यों फहराया गया लाल झंडा, क्या यह बड़े युद्ध का संकेत है?

ईरान के पवित्र शहर कोम (Qom) स्थित जमकरन मस्जिद (Jamkaran Mosque) के गुंबद पर ‘बदले का लाल झंडा’ फहराया गया है. यह कदम देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की कथित मौत के बाद उठाया गया. लाल झंडे को शोक और प्रतिशोध के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, जिससे समर्थकों में गुस्से का संकेत मिलता है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खामेनेई की मौत तेहरान में शनिवार को हुए संयुक्त हवाई हमले में हुई. हमले के लिए अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार बताया जा रहा है. ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को उनकी मौत की पुष्टि की.

अमेरिकी प्रेसिडेंट ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा कि “खामेनेई, इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक, अब जीवित नहीं हैं.” उन्होंने इसे ईरानी जनता के लिए “अपने देश को वापस लेने का अवसर” बताया. वहीं इज़राइल के प्रधानमंत्री बेनजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कई संकेत हैं कि यह तानाशाह अब जीवित नहीं है.” उन्होंने ईरानी नागरिकों से शासन के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की.

तेहरान में विरोध और जश्न का माहौल

रिपोर्टों के अनुसार तेहरान के कुछ हिस्सों में जश्न की आवाजें सुनी गईं, जबकि खामेनेई के निवास क्षेत्र के पास काले धुएं के गुबार देखे गए. IDF ने खामेनेई को “इज़राइल को नष्ट करने की योजना का मुख्य वास्तुकार” बताया और मध्य पूर्व में ईरानी प्रभाव बढ़ाने के प्रयासों का नेतृत्व करने का आरोप लगाया.

अंतरिम नेतृत्व परिषद का गठन

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में अंतरिम नेतृत्व संरचना बनाई गई है. ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी Iranian Students’ News Agency के अनुसार वरिष्ठ धर्मगुरु अलीरेजा अराफी को तीन सदस्यीय अस्थायी नेतृत्व परिषद में न्यायविद सदस्य नियुक्त किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह परिषद राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन और मुख्य न्यायाधीश ग़ुलामहुसैन मोहसनी एजई के साथ मिलकर सर्वोच्च नेता के दायित्व निभाएगी, जब तक कि विशेषज्ञों की सभा स्थायी उत्तराधिकारी का चयन नहीं कर लेती. यह घटनाक्रम मध्य पूर्व में पहले से बढ़े तनाव को और गहरा कर सकता है, जबकि क्षेत्रीय और वैश्विक समुदाय की निगाहें ईरान की आंतरिक राजनीतिक दिशा और संभावित प्रतिक्रियाओं पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें- सुरक्षित हूं और गर्व है...," UAE एयरपोर्ट पर फंसे युवक ने बताई वहां की स्थिति, दी गजब की जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कब और किससे भिड़ेगा भारत, नोट कर लें डेट

India vs England T20 World Cup 2026 Semi Final: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा. Mon, 2 Mar 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

ईरान-इज़राइल युद्ध पर क्या बोले किम? | #iran | #shorts | #warzone | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:15:57+00:00

दुबई एयरपोर्ट पर धमाके समय सहम गए थे लोग! | #dubai | #blast | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:10:45+00:00

ईरान-इज़राइल युद्ध में हिज्बुल्लाह की एंट्री! | #breakingnews | #hizbullah | #missileattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:05:28+00:00

ख़मेनेई के मौत पर बोलीं महबूबा! #MehboobaMufti #khamenei #b2bomber #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T00:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers