Responsive Scrollable Menu

कतर ने ओमान के दुकम पोर्ट पर ईरानी हमलों की निंदा की

दोहा, 1 मार्च (आईएएनएस)। कतर ने रविवार को ओमान के दुकम कमर्शियल बंदरगाह और उसके तट के पास एक तेल टैंकर पर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, ओमान की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले सभी कदमों में उसके साथ एकजुटता व्यक्त की।

एक बयान में कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले ओमान की संप्रभुता का उल्लंघन, अस्वीकार्य उकसावा और एक ऐसे देश को कायरतापूर्ण निशाना बनाना है, जो ईरान और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच संकट कम करने तथा लंबित मुद्दों के समाधान के लिए रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा, कतर उन ईरानी हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें ओमान सल्तनत के कमर्शियल पोर्ट दुकम और उसके तट के पास एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया था। कतर इन हमलों को सल्तनत की संप्रभुता का उल्लंघन, अस्वीकार्य उकसावा और एक ऐसे देश को कायरतापूर्ण निशाना बनाना मानता है।”

बयान में आगे कहा गया, “विदेश मंत्रालय ओमान सल्तनत की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए उठाए गए सभी कदमों में कतर की पूर्ण एकजुटता की पुष्टि करता है।”

कतर के प्रधानमंत्री के सलाहकार और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद मोहम्मद अल-अंसारी ने रविवार को कहा कि ओमान पर ईरान के हमले एक खतरनाक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं, जो मध्यस्थों की भूमिका को खतरे में डालती है और संकटों को नियंत्रित करने तथा शांति और स्थिरता बनाए रखने के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में से एक को कमजोर करती है।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर लिखा, ओमान सल्तनत को जानबूझकर निशाना बनाना बीच-बचाव के उसूल पर हमला है। उन्‍होंने कहा, एक ऐसा देश जिसने बीच-बचाव करने और खून-खराबा रोकने की सच्ची कोशिश की है, आखिरी पल तक डिप्लोमेसी के दरवाजे खुले रखने की कोशिश की है। कतर को उसके बीच-बचाव के लिए निशाना बनाया गया, जैसा कि हमने पहले ही चेतावनी दी थी। यह हमला एक खतरनाक पैटर्न दिखाता है, जो बीच-बचाव करने वालों की भूमिका को खतरे में डालता है।

ओमान न्यूज एजेंसी ने एक सिक्योरिटी सोर्स का हवाला देते हुए बताया कि कतर का यह बयान दुकम के कमर्शियल पोर्ट को दो ड्रोन से निशाना बनाए जाने के बाद आया है। एक ड्रोन के मोबाइल वर्कर्स के घर से टकराने के बाद एक बाहर से आया वर्कर घायल हो गया।

ओमान न्यूज एजेंसी ने बताया कि दूसरे ड्रोन का मलबा फ्यूल स्टोरेज टैंक के पास एक इलाके में गिरा, जिसमें कोई हताहत या सामान का नुकसान नहीं हुआ। ओमान ने हमले की निंदा की।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs ENG Semi-finals: संजू सैमसन के दम पर भारत ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, इस दिन होगा इंग्लैंड से भिड़ंत

IND vs ENG Semi-finals: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. सेमीफाइनल में अब भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेली. 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चारों सेमीफाइनलिस्ट अब तय हो गए हैं. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इंडिया चौथी टीम बन गई है. भारत अब दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलेगा. भारतीय टीम का सामना अब सेमीफाइनल में ग्रुप-2 के टॉपर से होगा. ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम टॉप पर मौजूद है. ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

  Sports

'अच्छी चीजें अच्छे लोगों के साथ होती हैं', संजू सैमसन की तारीफ में कप्तान सूर्या ने पढ़े कसीदे

Suryakumar Yadav praised Sanju Samson: संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच विनिंग पारी की तारीफ करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं, अच्छी चीजें उन अच्छे लोगों के साथ होती हैं जो इंतजार करते हैं, जिनमें धैर्य होता है. जब उन्हें मौके नहीं मिल रहे थे, तब पर्दे के पीछे संजू ने जो मेहनत की, उसका फल उन्हें बिल्कुल सही समय पर मिला.' Mon, 2 Mar 2026 00:15:45 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran War: एक्सपर्ट्स से समझिए ईरान के ड्रोन्स की ताकत | Shahed drones | Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:30:17+00:00

Israel Vs Iran War: Doha में दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की | Iran Attacks Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:26:11+00:00

Israel Vs Iran War: Israel के Tel Aviv और Jerusalem में बजे Sirens | Iran Attacks On Israel | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:34:06+00:00

Iran Israel War Update : अभी-अभी इजरायल पर ईरान ने कर दिया बहुत बड़ा हमला? Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T20:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers