Responsive Scrollable Menu

पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति को दी संवेदना, खामेनेई की हत्या पर जताया शोक

मॉस्को, 1 मार्च (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया।

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा, “इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता सैय्यद अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें। यह कृत्य मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों का घोर उल्लंघन है।”

पुतिन ने अपने संदेश में खामेनेई को एक “उत्कृष्ट राजनेता” बताया और कहा कि उन्होंने रूस और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण व्यक्तिगत योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रूस में खामेनेई को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उन्होंने अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों में खामेनेई की मौत हुई। इन हमलों में उनके परिवार के चार सदस्य, जिनमें उनकी बेटी, नाती/नातिन और दामाद शामिल हैं, भी मारे गए।

ईरानी सरकार ने खामेनेई के निधन के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर जारी बयान में आईआरजीसी ने कहा कि “उम्मत के इमाम के हत्यारों को कड़ी, निर्णायक और ंऐतिहासिक सजा दी जाएगी।”

आईआरजीसी ने यह भी कहा कि वह, ईरान की सशस्त्र सेनाएं और बसीज बल अपने नेता की विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और आंतरिक व बाहरी साजिशों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।

ईरानी कैबिनेट ने भी चेतावनी दी है कि “यह बड़ा अपराध कभी भी बिना जवाब के नहीं रहेगा।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

स्वीट कॉर्न स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना, आहार में शामिल करने के मिलेंगे ये फायदे

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। स्वीट कॉर्न स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल होता है । यह जितना लजीज होता है, उतना ही पोषक तत्वों से भरपूर भी है। यही वजह है कि बच्चे हों या बड़े, हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं।

स्वीट कॉर्न में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह कम कैलोरी वाला होता है और फैट भी बहुत कम होता है। इन पोषक तत्वों के कारण यह शरीर को ऊर्जा देता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता है।

स्वीट कॉर्न को भुट्टे के रूप में भूनकर, सूप, सलाद, चाट या सब्जी में शामिल करके खाया जा सकता है। यह आसानी से उपलब्ध होने वाला सुपरफूड है, जो रोजाना की डाइट में शामिल करने लायक है, हालांकि ज्यादा मात्रा में न खाएं, खासकर अगर ब्लड शुगर की समस्या हो तो संतुलित मात्रा में लें।

स्वीट कॉर्न के सेवन का सबसे बड़ा फायदा इसका फाइबर है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। नियमित सेवन से कब्ज दूर रहता है, आंतें साफ रहती हैं और पेट संबंधी परेशानियां कम होती हैं। फाइबर ब्लड शुगर को स्थिर रखने में भी मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचता है। प्रतिरोधी स्टार्च होने से यह धीरे-धीरे पचता है और इंसुलिन लेवल को नियंत्रित रखता है।

वजन नियंत्रण चाहने वालों के लिए स्वीट कॉर्न एक अच्छा विकल्प है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, अनचाही भूख कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। कम फैट और हाई फाइबर होने से अतिरिक्त चर्बी घटाने में सहायक होता है। दिल की सेहत के लिए भी यह बहुत उपयोगी है। फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जबकि पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा घटता है।

इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी बढ़ाते हैं, त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं तथा आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद हैं। मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत करते हैं।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Sanju Samson: ‘विराट -रोहित से सीखा’… संजू सैमसन ने फिर दोनों का रिकॉर्ड तोड़ा

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली और उस पारी को खेलने के बाद कहा कि उन्होंने रोहित-विराट को खेलते देखकर काफी कुछ सीखा है. Sun, 01 Mar 2026 23:52:58 +0530

  Videos
See all

Israel Iran Conflict: ईरान ने Missile से USS Abraham Lincoln Aircraft Carrier पर किया हमला- Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:36:22+00:00

Ayatollah Ali Khamenei की मौत पर Patna में सड़कों पर उतरा शिया समुदाय, किया विरोध प्रदर्शन | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:33:30+00:00

Israel Vs Iran War: ईरान के Tehran में Hospital पर बड़ा हमला | Israel Attacks Iran | Gandhi Street #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:43:51+00:00

Israel Vs Iran War: Iran के Drones कितने ताकतवर हैं? Experts से जानिए | Shahed drones | Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T19:34:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers