Responsive Scrollable Menu

हम चीन में निवेश का विस्तार करेंगे : जर्मन उद्यम

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में जर्मनी के चांसलर मर्ज ने चीन की औपचारिक यात्रा की। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी पक्ष के साथ हरित परिवर्तन सहित अनेक महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और चीनी उद्यमियों के साथ गहन वार्तालाप किया।

उन्होंने उन्नत चीनी रोबोटों का प्रदर्शन भी देखा। इस यात्रा ने चीन में कार्यरत जर्मन उद्यमों का मनोबल और अधिक मजबूत किया है। जर्मन कंपनियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे चीन में अपने निवेश का विस्तार करेंगी और दीर्घकालिक सहयोग को आगे बढ़ाएंगी।

चीन-जर्मनी व्यापार संघ के उत्तर चीन और उत्तर-पूर्वी चीन क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक ओलिवर ओहमे ने सीएमजी के संवाददाता से बातचीत में बताया कि चांसलर इस बार एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन आए थे। प्रतिनिधिमंडल का आकार, सदस्यों की वरिष्ठता और विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक प्रतिनिधित्व अभूतपूर्व रहा।

उनके अनुसार, इससे चीनी और जर्मन बिजनेस इकोसिस्टम को सकारात्मक और स्पष्ट संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन-जर्मनी व्यापार सहयोग नई और प्रगतिशील तकनीकों से संचालित होगा, जिनमें एआई, रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख हैं।

जर्मनी की बीएमडब्ल्यू कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष ओलिवर जिप्से ने मीडिया से कहा कि चांसलर की पहली चीन यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। इस यात्रा ने संवाद और पारस्परिक विश्वास को मजबूती देने का सशक्त संकेत दिया है।

उन्होंने कहा कि चीन विश्व का सबसे बड़ा ऑटो बाजार है और वैश्विक ऑटो उद्योग में तकनीकी नवाचार का एक प्रमुख इंजन भी है।

इसी प्रकार जर्मनी की बेयर्सडॉर्फ कंपनी की उत्तर-पूर्वी एशिया क्षेत्र की महाप्रबंधक ताईवेइ ने कहा कि चांसलर की यात्रा से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। उनके अनुसार, कंपनी अधिक विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ चीन में दीर्घकालिक निवेश बढ़ाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति को दी संवेदना, खामेनेई की हत्या पर जताया शोक

मॉस्को, 1 मार्च (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात कर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया।

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा, “इस्लामी गणराज्य ईरान के सर्वोच्च नेता सैय्यद अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या पर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें। यह कृत्य मानव नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सभी मानकों का घोर उल्लंघन है।”

पुतिन ने अपने संदेश में खामेनेई को एक “उत्कृष्ट राजनेता” बताया और कहा कि उन्होंने रूस और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण व्यक्तिगत योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रूस में खामेनेई को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

गौरतलब है कि अयातुल्ला अली खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। उन्होंने अयातुल्ला रुहोल्लाह खोमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल के हवाई हमलों में खामेनेई की मौत हुई। इन हमलों में उनके परिवार के चार सदस्य, जिनमें उनकी बेटी, नाती/नातिन और दामाद शामिल हैं, भी मारे गए।

ईरानी सरकार ने खामेनेई के निधन के बाद 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर जारी बयान में आईआरजीसी ने कहा कि “उम्मत के इमाम के हत्यारों को कड़ी, निर्णायक और ंऐतिहासिक सजा दी जाएगी।”

आईआरजीसी ने यह भी कहा कि वह, ईरान की सशस्त्र सेनाएं और बसीज बल अपने नेता की विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और आंतरिक व बाहरी साजिशों के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।

ईरानी कैबिनेट ने भी चेतावनी दी है कि “यह बड़ा अपराध कभी भी बिना जवाब के नहीं रहेगा।”

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय पारी की वो 6 गेंद, जिसने तय की वेस्टइंडीज की हार, बना मैच का बसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

India vs West Indies Match Turning Point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, उसके गेंदबाज इसे डिफेंड नहीं कर पाई. Sun, 1 Mar 2026 22:56:59 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Holika Dahan |Chandra GrahanLatest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:05:06+00:00

Israel Iran War:क्यों Khamenei मरने के बाद US के लिए और भी खतरनाक हो गए?Geopolitical Analysis | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:10:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: इजरायल ने मार गिराए F5 और F4 लड़ाकू विमान | #iran #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:12:28+00:00

Iran-Israel War LIVE Update: Mojtaba Khamenei ईरान के नए सुप्रीम लीडर |Ali Khamenei |Breaking |Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T18:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers