Responsive Scrollable Menu

सीपीपीसीसी का वार्षिक सम्मेलन 4 मार्च को उद्घाटित होगा

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति की 15वीं बैठक 1 मार्च को पेइचिंग में आयोजित हुई।

बैठक में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के चौथे अधिवेशन के आयोजन का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय के अनुसार, 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन 4 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित होगा।

इस चौथे पूर्णाधिवेशन के प्रमुख एजेंडे में सीपीपीसीसी की राष्ट्रीय समिति की स्थायी समिति की कार्य-रिपोर्ट प्रस्तुत करना और तीसरे पूर्णाधिवेशन के बाद से प्रस्तावों के क्रियान्वयन संबंधी कार्यों की रिपोर्ट सुनकर उनकी समीक्षा करना शामिल है।

इसके साथ ही, प्रतिनिधि 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन में भी उपस्थित रहेंगे, जहां वे सरकारी कार्य-रिपोर्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण रिपोर्टें सुनकर उन पर विचार-विमर्श करेंगे।

अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास की 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा के मसौदे पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

हम चीन में निवेश का विस्तार करेंगे : जर्मन उद्यम

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में जर्मनी के चांसलर मर्ज ने चीन की औपचारिक यात्रा की। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी पक्ष के साथ हरित परिवर्तन सहित अनेक महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और चीनी उद्यमियों के साथ गहन वार्तालाप किया।

उन्होंने उन्नत चीनी रोबोटों का प्रदर्शन भी देखा। इस यात्रा ने चीन में कार्यरत जर्मन उद्यमों का मनोबल और अधिक मजबूत किया है। जर्मन कंपनियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे चीन में अपने निवेश का विस्तार करेंगी और दीर्घकालिक सहयोग को आगे बढ़ाएंगी।

चीन-जर्मनी व्यापार संघ के उत्तर चीन और उत्तर-पूर्वी चीन क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक ओलिवर ओहमे ने सीएमजी के संवाददाता से बातचीत में बताया कि चांसलर इस बार एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन आए थे। प्रतिनिधिमंडल का आकार, सदस्यों की वरिष्ठता और विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक प्रतिनिधित्व अभूतपूर्व रहा।

उनके अनुसार, इससे चीनी और जर्मन बिजनेस इकोसिस्टम को सकारात्मक और स्पष्ट संदेश मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में चीन-जर्मनी व्यापार सहयोग नई और प्रगतिशील तकनीकों से संचालित होगा, जिनमें एआई, रोबोटिक्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग प्रमुख हैं।

जर्मनी की बीएमडब्ल्यू कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष ओलिवर जिप्से ने मीडिया से कहा कि चांसलर की पहली चीन यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। इस यात्रा ने संवाद और पारस्परिक विश्वास को मजबूती देने का सशक्त संकेत दिया है।

उन्होंने कहा कि चीन विश्व का सबसे बड़ा ऑटो बाजार है और वैश्विक ऑटो उद्योग में तकनीकी नवाचार का एक प्रमुख इंजन भी है।

इसी प्रकार जर्मनी की बेयर्सडॉर्फ कंपनी की उत्तर-पूर्वी एशिया क्षेत्र की महाप्रबंधक ताईवेइ ने कहा कि चांसलर की यात्रा से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। उनके अनुसार, कंपनी अधिक विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ चीन में दीर्घकालिक निवेश बढ़ाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वही टाइमिंग, वही पावर... नेट्स में दिखा 44 साल के धोनी का 'हेलीकॉप्टर अवतार', आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू

Dhoni Chennai Practice: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर अनुशासन और कड़ी मेहनत हो, तो उम्र सिर्फ एक आंकड़ा रह जाती है. 44 साल की उम्र में आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट की तैयारी करना उनके अटूट क्रिकेट प्रेम को दर्शाता है. अब सबकी निगाहें आईपीएल 2026 के पहले मैच पर टिकी हैं, जहां एक बार फिर 'माही' का जादू मैदान पर दिखेगा. Sun, 1 Mar 2026 21:39:57 +0530

  Videos
See all

Israel Iran Conflict: ईरान के कैसे है ताजा हालात? सुनिए #iranattack #iran #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:40:50+00:00

US ने USS Abraham Lincoln Aircraft Carrier की फोटो जारी की | #ussabrahamlincoln #iranattack #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:36:38+00:00

Israel Vs Iran War: Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद Shia समुदाय में शोक | Iran News | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:41:26+00:00

Arvind Kejriwal: 'कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोग परेशान थे' #arvindkejriwal #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:38:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers