Responsive Scrollable Menu

शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए पुलिस से भिड़े लोग:स्टेज पर चढ़ने लगे, धक्का-मुक्की हुई; मैच के बीच मैदान में घुसे

कोटा में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को देखने पहुंचे लोगों और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। बाउंसर्स भी भीड़ को नहीं रोक पाए। लोग मंच पर चढ़ने की कोशिश करते रहे। यही नहीं, लोग मैच के दौरान बाउंड्री क्रॉस कर मैदान में घुस गए। कोटा में जिला क्रिकेट संघ राष्ट्रीय स्तर की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता ‘कोटा प्रीमियर लीग’ का आयोजन कर रहा है। शिल्पा शेट्‌टी रविवार को नयापुरा स्थित जेके पेवेलियन स्टेडियम में लीग को प्रमोट करने पहुंची थीं। बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके शिल्पा शेट्टी के आने की सूचना पर दोपहर 12 बजे से ही स्टेडियम में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता और बाउंसर्स को लगाया गया था। दोपहर करीब 3:45 बजे शिल्पा स्टेडियम पहुंचीं। उनके पीछे काफी संख्या में भीड़ भी पहुंच गई। ग्राउंड तारबंदी से कवर है। सिर्फ गेट से एंट्री थी। यहां तैनात बाउंसर्स भी लोगों को नहीं रोक सके। इनमें क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के रिश्तेदार-परिचित बड़ी संख्या में शामिल थे। वे मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। कई लोग एक साथ मंच पर चढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें उतारने की कोशिश की। इस दौरान लोगों, पुलिस और बाउंसर्स के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की हो गई। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शिल्पा शेट्‌टी के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर लोग परेशान होते रहे। मंच क्रिकेट ग्राउंड में बाउंड्री के पास ही बना हुआ था। मंच के सामने भीड़ इकट्‌ठा हो गई। इस दौरान लोग मैच के बीच ही बाउंड्री के अंदर ग्राउंड में भी घुस गए। --- ये खबर भी पढ़िए… ट्रोलर्स को सिंगर मामे खान का राजस्थानी भाषा में जवाब:कहा- म्हैं राजस्थानी सूं, म्हानै घणो गर्व है; जयपुर पहुंची अभिनेत्री मृणाल ठाकुर जयपुर एयरपोर्ट पर अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सिंगर मामे खान को ट्रोल किया गया था। रविवार को एयरपोर्ट पर सिंगर ने इस पर पलटवार किया। मामे खान ने कहा- पिछली बार जयपुर आने पर मुझसे अंग्रेजी में बातचीत को लेकर सवाल किए गए थे कि मैं राजस्थान में राजस्थानी में क्यों नहीं बोलता। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

How Ayatollah Ali Khamenei became supreme leader of Iran | BBC News

Iran's Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei was killed in his office on Saturday morning during a US-Israeli attack. The death of the 86-year-old ruler of the past three decades was announced by US President Donald Trump and later confirmed on Iranian state TV. Ali Khamenei was born in the city of Mashhad in 1939, and he would later join the religious opposition movement of Ayatollah Khomeini. After the Islamic Revolution in 1979, Ali Khamenei became deputy defence minister and helped organise the Islamic Revolution Guard Corps. When Khomeini died in 1989, Ali Khamenei was selected to be the new supreme leader. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Iran #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

फील्डरों ने कटाई टीम इंडिया की नाक, टी20 विश्व कप में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

India have dropped 13 catches: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की फील्डिंग बहुत ही खराब रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा से दो कैच छूटे. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. इस विश्व कप में टीम इंडिया ने अब तक 13 कैच छोड़े हैं. Sun, 1 Mar 2026 21:08:30 +0530

  Videos
See all

Gwalior हाईवे का Video देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे, डेढ़ किमी तक कार को घसीटता रहा ट्रक | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:06:31+00:00

Iran Attack On Oman: ओमान में तेल टैंकरों पर ड्रोन अटैक से मचा हाहाकार | Iran Israel War | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:10:02+00:00

Iran Israel War Update: खामेनेई की मौत पर रो रहे भारतीय मुस्लिम | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:04:12+00:00

Iran Israel War: ईरान पर परमाणु हमला? | Khamenei Death | Alireza Arafi | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:01:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers