विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में यूपी ने 6 ऑलराउंडर खरीदे:RCB की टीम सबसे बैलेंस; मुंबई के मिडिल ऑर्डर में दम, 5 टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में पांचों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड में बदलाव किए। यूपी वॉरियर्ज ने 6 ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया, RCB ने अपने चैंपियन कोर को मजबूत किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने भारतीय खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाई। हालांकि, ऑक्शन में खिलाड़ियों को खरीदना सिर्फ पहला कदम है। टीमों के लिए असली चुनौती नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच तालमेल बनाने, सही कॉम्बिनेशन चुनने और मैदान पर अपनी कमजोरियों को दूर करने की होगी। ऑक्शन से पहले पांचों टीमों के पास कुल 27 स्लॉट खाली थे। इनमें 25 खिलाड़ियों को खरीदा गया। RCB और दिल्ली के पास एक-एक स्लॉट खाली रह गया, लेकिन दोनों के पर्स में सिर्फ ₹5-5 लाख बचे हैं। खिलाड़ियों की न्यूनतम बेस प्राइस ₹10 लाख होने के कारण वे इस रकम से नया खिलाड़ी नहीं खरीद सकतीं। 1. यूपी वॉरियर्ज: मोलिन्यू सबसे महंगी खरीद, राणा और आशा को 30-30 लाख में लिया 2026 सीजन के पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही यूपी वॉरियर्ज ने सोफी मोलिन्यू पर ₹1.10 करोड़ खर्च किए। सोफी ने ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताया था। उनके अलावा टीम ने ग्रेस हैरिस, स्नेह राणा, आशा शोभना और सुषमा वर्मा को ₹30-30 लाख में शामिल किया। स्ट्रेंथ: मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल और प्रतीका रावल जैसे बल्लेबाजों से मजबूत टॉप ऑर्डर मिला है। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा जैसे ऑलराउंडर्स बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। वीकनेस: टीम के पास विदेशी खिलाड़ियों के 6 विकल्प हैं, लेकिन सभी को एक साथ प्लेइंग-XI में शामिल करना संभव नहीं होगा। सामान्य नियम के तहत चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं। स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस को शामिल करने पर एसोसिएट देश के खिलाड़ियों से जुड़े विशेष नियम के तहत पांच विदेशी खिलाड़ियों का विकल्प मिल सकता है। 2. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: चैंपियन कोर मजबूत, नए बल्लेबाजों पर नजर डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने ऑक्शन में जेस जोनासन को ₹40 लाख, तेजल हसबनिस और क्लो ट्रायन को 30-30 लाख और वृंदा दिनेश को ₹10 लाख में खरीदा। स्ट्रेंथ: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल और ऋचा घोष की मौजूदगी बल्लेबाजी को मजबूती देती है। गेंदबाजी में लॉरेन बेल, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर और अरुंधति रेड्डी विकल्प हैं। वीकनेस: मिडिल ऑर्डर में तेजल हसबनिस और वृंदा दिनेश को अपनी भूमिका साबित करनी होगी। शुरुआती विकेट गिरने पर पारी संभालना और आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाना अहम होगा। 3. दिल्ली कैपिटल्स: किरण नवगिरे से आक्रामकता की उम्मीद दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में किरण नवगिरे को ₹75 लाख में खरीदा। वह सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी रहीं। टीम ने उमा काशवी, स्कॉटलैंड की कर्स्टी गॉर्डन और नाजमा खान को भी ₹10-10 लाख में शामिल किया। स्ट्रेंथ: शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ट और जेमिमा रोड्रिग्स से टॉप ऑर्डर को स्थिरता और तेजी मिलती है। किरण नवगिरे के आने से बल्लेबाजी में एक और आक्रामक विकल्प जुड़ा है। मारिजाने कैप, एनाबेल सदरलैंड और चिनेल हेनरी बल्ले तथा गेंद, दोनों से योगदान दे सकती हैं। वीकनेस: दिल्ली 4 बार फाइनल तक पहुंचने के बावजूद अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। ऐसे में टीम को बड़े मैचों में दबाव संभालने और सही समय पर सही कॉम्बिनेशन चुनने पर ध्यान देना होगा। विकेटकीपिंग में ममता मडिवाला एकमात्र प्लेयर हैं। 4. गुजरात जायंट्स: तीन खिलाड़ियों पर ₹80 लाख खर्च कर स्क्वॉड पूरा किया गुजरात जायंट्स ने ऑक्शन में जी कमालिनी को ₹40 लाख, आयरलैंड की ऑलराउंडर ऑर्ला प्रेंडरगास्ट को ₹30 लाख और 16 साल की समायरा राघव को ₹10 लाख में खरीदा। टीम ने कुल ₹80 लाख खर्च किए। स्ट्रेंथ: बेथ मूनी, एश्ले गार्डनर और सोफी डिवाइन जैसे अनुभवी विदेशी खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों करती हैं। मूनी विकेटकीपिंग का विकल्प भी देती हैं, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम स्पिन और बल्लेबाजी में उपयोगी हैं। भारतीय गेंदबाजी में रेणुका सिंह ठाकुर, काश्वी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़ और तनुजा कंवर से अलग-अलग परिस्थितियों में मदद मिलेगी। वीकनेस: बल्लेबाजी में मूनी और गार्डनर की भूमिका अहम रहेगी। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने पर मध्यक्रम को जिम्मेदारी उठानी होगी। जी कमालिनी से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के विकल्प बढ़ सकते हैं, लेकिन उन्हें लगातार प्रदर्शन करना होगा। 5. मुंबई इंडियंस: मजबूत विदेशी कोर, भारतीय बल्लेबाजी की परीक्षा मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 6 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा। श्वेता सहरावत को ₹20 लाख, जबकि दिशा कासट, लतिका इनामदार, भारती रावल, सानिका चालके और अक्षिता भगत को ₹10-10 लाख में शामिल किया। स्ट्रेंथ: नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसे ऑलराउंडर्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई देते हैं। हरमनप्रीत कौर मध्यक्रम की अहम कड़ी हैं। शबनिम इस्माइल तेज गेंदबाजी में अनुभव लाती हैं, जबकि स्पिन के लिए भी विकल्प मौजूद हैं। वीकनेस: श्वेता सहरावत और सानिका चालके जैसी युवा खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी क्षमता साबित करनी होगी। विकेटकीपिंग में रहिला फिरदौस और लतिका इनामदार विकल्प हैं, इसलिए टीम को पहली पसंद तय करनी होगी।
What next for the war in Iran after Israeli elections? | BBC News
Benjamin Netanyahu and Gadi Eisenkot - the two men hoping to be Israel’s next prime minister - have very different views of the war in Iran. With no clear winner at this stage, Israel’s next steps in the conflict are also uncertain. Qatar said it has presented a new potential peace plan to Iran, but Tehran says the ideas are unacceptable. Meanwhile there are fresh reports that the US is preparing to attack Iran after the midterm elections. And the Houthis in Yemen claim Saudi-backed forces have killed at least 14 people in the north of the country, as the Houthis attack Aden airport in the south-west. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
BBC News









