Responsive Scrollable Menu

Israel-US War: दिल्ली के जंतर-मंतर पर खामेनेई के समर्थन में उमड़ी भीड़, बोले-षड्यंत्र के तहत...

Israel-US War: अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ईरान के समर्थन में भीड़ इकट्ठा हुई है, वहां मौजूद लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है, जिसकी वीडियो भी सामने आया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ में मौजूद लोगों ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया गया है। महिलाओं और पुरुषों के हाथों में अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर थी, जिसे वो लहराते हुए नजर आ रहे थे। काले झंडे लहराते हुए इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाएं रोने भी लगी, वहीं कुछ लोगों का आरोप है कि उनके नेता को षड्यंत्र के तहत मार दिया गया है।  

लखनऊ-जम्मू में भी प्रदर्शन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल हमलों में मौत के बाद आज रविवार को दिल्ली, लखनऊ और जम्मू के कुछ एरिया में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं दिल्ली के जामिया नगर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं।

अमेरिकी-इजरायली हमले में श्री खामेनेई के मारे जाने की रिपोर्टों के बाद शोक व्यक्त करने और विशेष नमाज़ अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं। लखनऊ और जम्मू में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। लखनऊ में भी शिया समुदाय के सदस्यों ने भी  अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारेबाजी करके कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन को देखते हुए, कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। 

Continue reading on the app

Holi Special Trains 2026: दिल्ली से 2 मार्च को चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों में कई सीटें खाली, उत्तर रेलवे ने जारी की लिस्ट

दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शनिवार से ही राजधानी के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। चूंकि अब होली में दो दिन ही शेष बचे हैं, लिहाजा रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ने की आशंका है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सुविधाओं पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में कई यात्री कंफर्म टिकट न मिलने के कारण परेशान हैं। लेकिन ऐसे यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। रेलवे की ओर से लगातार खाली ट्रेनों की लिस्ट अपडेट कर रहा है। यही नहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एक खास एडवाजरी भी जारी की गई है। 

उत्तर रेलवे ने जारी की होली स्पेशल ट्रेनों की सूची

उधर, उत्तर रेलवे ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर लिखा कि होली पर्व के दौरान रेगुलर ट्रेनों के साथ-साथ अनेक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है जिसमें सीटें उपलब्ध है। स्पेशल ट्रेनों में सीटों की एक दिन आगे की उपलब्धता मंडल के सोशल मीडिया द्वारा भी लगातार जारी की जा रही है। स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट और उनके चलने का समय देखने के लिए उत्तर रेलवे के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

2 मार्च को दिल्ली से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें में सीटें खाली 

उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने 2 मार्च को दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है, जिसमें सीटें खाली हैं। ट्रेन संख्या 04026 गोरखपुर होली स्पेशल में 85 सीट, ट्रेन संख्या 04214 अयोध्या कैंट होली स्पेशल में 8, ट्रेन संख्या 07024  में CHZ Holi Special में 1112, ट्रेन संख्या 08752 दुर्ग होली स्पेशल में 138, ट्रेन संख्या 07310 NZM INDB Special Train में 468 और ट्रेन संख्या 02422 SFG Holi Special में 88 सीटें खाली हैं।  

2 मार्च को दिल्ली से चलने वाली इन होली स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली।

नई दिल्ली से ट्रेन पकड़ने वालों के लिए एडवाइजरी

मीडिया से बातचीत में डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज निशान गुप्ता ने बताया कि आज अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच के संबंध में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बावे के बीच क्रिकेट मैच दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। दर्शकों ने लगभग बारह बजे से स्टेडियम पहुंचना शुरू कर दिया था। मैच खत्म होने के बाद दर्शकों की आवाजाही के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक सड़कें जाम रहेंगी।

उन्होंने बताया कि हमने एक एडवाइजरी जारी की है। हमने लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग और आईटीओ चौक से बचने की सलाह दी है, क्योंकि वहां ट्रैफिक जाम हो सकता है। हमने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वालों को भी थोड़ा पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, क्योंकि ट्रैफिक जाम और ट्रेन पकड़ने में असुविधा हो सकती है। स्टेडियम के पास पी1 और पी2 पार्किंग लॉट में लगभग 200 पार्किंग लेबल उपलब्ध कराए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'संजू ने रखी नींव, शिवम ने बनाया घर', वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया, चहके मिर्जापुर के क्रिकेट फैन्स

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. सेमीफाइनल का टिकट पक्का होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन रनों का ये पहाड़ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे बौना साबित हुआ. आज की जीत के नायक संजू सैमसन रहे. उनका बल्ला खूब गरजा. लोकल 18 ने मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों से बात की. Mon, 2 Mar 2026 00:18:41 +0530

  Videos
See all

Super Fast News LIVE: 100 बड़ी खबरें | 100 News | Top Headlines Today | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T01:06:17+00:00

PM Modi to chair CCS Meeting as Middle East conflict intensifies | US-Israeli strikes on Iran Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T01:04:20+00:00

MOTIVATION: जब तक अहंकार मन में होता है, तब तक न तो सही राह दिखाई देती है #motivationalvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T01:01:02+00:00

Iran Israel War Updates Live: Iran’s Fattah-2 hypersonic missile से हमला शुरू | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T01:13:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers