Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग, 30 PHOTOS:ईरान में खामेनेई की मौत पर रोतीं-बिलखतीं महिलाएं,सरकारी इमारतें तबाह; वॉशिंगटन में जश्न

अमेरिका-इजराइल के हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का शोक है। रविवार सुबह से ही खामेनेई समर्थकों ने सड़कों पर मातम मनाया। शोक सभाएं और विरोध-प्रदर्शन किया। उधर, कई शहरों से जश्न की खबरें भी आईं। अमेरिका-जापान में भी खामेनेई विरोधियों ने खुशी जताई। अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई में इजराइल और मिडिल-ईस्ट के 9 देशों में बने हालात को 35 तस्वीरों में देखिए... खामेनेई की मौत के बाद ईरान में मातम की 5 तस्वीरें… खामेनेई की मौत के बाद जश्न की 3 तस्वीरें दुनियाभर में विरोध-प्रदर्शन की 5 फोटोज अमेरिका-इजराइल की ईरान पर हमले की 10 तस्वीरें… इजराइल में ईरान के हमले की 5 तस्वीरें… ईरान ने जवाबी हमलों की 7 तस्वीरें…

Continue reading on the app

इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का तीसरा दिन:इजराइल ने 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए; नेतन्याहू बोले- अभी और हमले करेंगे

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज तीसरा दिन है। शनिवार को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इन हमलों में 48 ईरानी ‘नेता’ मारे गए हैं। इजराइली सेना के मुताबिक, जंग के पहले 30 घंटों में 2,000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इस दौरान फाइटर जेट्स ने 700 से ज्यादा उड़ानें भरी हैं। ईरान ने जवाब में इजराइल समेत 9 देशों में अमेरिकी बेस पर हमले किए। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज होंगे। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरान में सत्ता संभालने के लिए फिलहाल तीन लोगों की एक अस्थायी समिति बनाई गई है। इसमें देश के राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका के प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अली रजा अराफी शामिल हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-अमेरिका के हमलों में ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश में एक-दो दिन के भीतर नए सुप्रीम लीडर का चयन हो सकता है। ईरान की सरकारी मीडिया ‘फार्स’ समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बेटे मुजतबा खामेनेई इस पद पर चुने जा सकते हैं। उन्हें पिछले 2 साल से सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी चल रही थी। खामेनेई ने अपने दूसरे बेटे मुजतबा खामेनेई को साल 2024 में उत्तराधिकारी बनाया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने 26 सितंबर 2024 को ही नए सुप्रीम लीडर का चुनाव कर लिया था। खामेनेई ने असेंबली के 60 सदस्यों को बुलाकर गोपनीय तरीके से उत्तराधिकारी पर फैसला लेने कहा था। खामेनेई की मौत के बाद अब मुजतबा सार्वजनिक रूप से सुप्रीम लीडर के दावेदार के तौर पर सामने आ सकते हैं। ईरान में 200 की मौत, 740 घायल इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है। इनमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला ईरान ने जवाब में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। उसने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। मैप से समझिए इजराइल-ईरान का एक-दूसरे पर एयरस्ट्राइक… ट्रम्प बोले- ईरान के नए नेता बातचीत चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के नए नेता बातचीत करना चाहते हैं और उन्होंने भी बातचीत के लिए सहमति दे दी है। द अटलांटिक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि वे जल्द ही उनसे बात करेंगे। जानिए अब तक ट्रम्प ने ईरान को लेकर क्या कहा… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

होलिका दहन 2026: बुराई का होगा अंत, अपनों को भेजें ये 8 दिल छू लेने वाले संदेश

होलिका दहन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और आस्था का गहरा प्रतीक है। जब होली की पूर्व संध्या पर अग्नि प्रज्वलित होती है, तो माना जाता है कि उस अग्नि में बुराई, भय और नकारात्मकता जलकर राख हो जाती है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत … Mon, 02 Mar 2026 07:49:52 GMT

  Videos
See all

US, Israel attack Iran News Updates: जंग को लेकर पीएम मोदी ने की बड़ी बैठक | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:41:21+00:00

Iran के साथ जंग में 3 अमेरिकी सैनिक शहीद #aajtak #shorts #viral #viralvideo #iranamericawar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:38:14+00:00

आतंकवादियों को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे - Donald Trump #aajtak #shorts #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:41:28+00:00

US-Israel Attacks Iran LIVE: जंग के बीच Donald Trump का बड़ा बयान | Middle East War | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T02:36:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers