Responsive Scrollable Menu

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा:भाजपा अध्यक्ष नवीन का दावा- बंगाल में 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। आज हम बंगाल की इस पवित्र माटी से घुसपैठियों को स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि अब घुसपैठियों को बाहर करने का समय आ गया है। नवीन ने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, वे घुसपैठिए थे और वे असली नागरिकों के लिए बनी सरकारी नौकरियों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे। हम नए बंगाल का बीज रखेंगे सकारात्मक सोच के साथ हम नए बंगाल का बीज रखेंगे। हम सबको तैयार हो जाना है और घुसपैठिए वाली सरकार से बंगाल को मुक्त करना है और विकसित बंगाल का सपना साकार करना है। ममता दीदी, क्या आपने इसी सोनार बांग्ला का सपना दिखाया था, जहां सिर्फ भ्रष्टाचार हो, अराजकता हो और यहां के लोगों का शोषण हो। अब यहां का युवा बहुत परेशान हो चुका है। इन सभी का हिसाब लेने के लिए ही यह परिवर्तन यात्रा निकल रही है। जिस वंदे मातरम् के गान से पूरा देश आजाद हुआ, आज जब हम उसकी 150वीं जयंती मनाते हैं, तो टीएमसी के सांसद संसद में उसे रोकते हैं। जिस वंदे मातरम् ने पूरे देश को आजादी दिलाई, उसी वंदे मातरम् का टीएमसी के सांसद अपमान करते हैं। ममता दीदी, वंदे मातरम् ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई थी, और अब वही वंदे मातरम् की गूंज बंगाल को आपकी अराजकता से आजाद करेगी और बंगाल को मुक्ति दिलाएगी। यात्रा 5,000​ किलोमीटर से अधिक आज की ये यात्रा जो 5,000​ किलोमीटर से अधिक की होगी और बंगाल के घर घर तक जाएगी। ​ जहां अब तक केवल वादे और अहंकार के शब्द पहुंचे थे, वहां भाजपा परिवर्तन की आवाज के साथ पहुंचने वाली है। हमें सिर्फ घुसपैठियों को ही बाहर नहीं करना है, बल्कि ऐसी निर्णायक सरकार बनानी है, जो यहां के लोगों को विकास के साथ जोड़ सके। जिन योजनाओं को ममता दीदी यहां लागू करने में सौतेला व्यवहार करती हैं,उन योजनाओं को हम यहां लागू करके रहेंगे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: बिहार में घुसपैठ के जरिए क्या बंगाल साध रहे शाह:सीमांचल-बंगाल के इलाके मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश की चर्चा क्यों, जानिए ममता को मात देनी की स्ट्रैटेजी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान वे सीमांचल के तीन अलग-अलग जिलों में कई राउंड की बैठक कर रहे हैं। सबसे पहले 25 फरवरी को किशनगंज में सेना के अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अररिया में नेपाल सीमा पर स्थित लेटी (Letti) सीमा चौकी (BOP) के नए परिसर का उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

भारत अगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, तो मैं यह सीट छोड़ दूंगा... पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में लगाई शर्त

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 'करो या मरो' के मुकाबले ने पाकिस्तान में एक नई बहस छेड़ दी है. पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने टीवी शो 'हारना मना है' पर अपनी नौकरी की शर्त लगाते हुए कहा है कि यदि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, तो वे शो छोड़ देंगे. शहजाद ने यह दांव मोहम्मद आमिर की उस भविष्यवाणी के खिलाफ लगाया है, जिसमें आमिर ने भारत के बाहर होने और वेस्टइंडीज की जीत का दावा किया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाला यह वर्चुअल क्वार्टरफाइनल अब न केवल खिलाड़ियों, बल्कि इन दिग्गजों की साख की भी परीक्षा लेगा. Sun, 1 Mar 2026 18:08:03 +0530

  Videos
See all

Doha में ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट किए गए #doha #dohaqatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:42:14+00:00

Israel Iran conflict: खामेनेई की खबर पर मीडिया पर फूट पड़े शिया धर्मगुरु | #israeliranwar #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:53+00:00

Iran के हमले में 8 लोग जख्मी- Qatar #qatar #iranisraelwar #iranisraelconflict #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:32+00:00

Israel Vs Iran War: Strait of Hormuz के पास फंसे तेल के 150 टैंकर | Khamenei | America | Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:43:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers