शादी के बाद तिरुपति पहुंचे Vijay-Rashmika: भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद, फैंस को बांटी मिठाई; VIDEO
Vijay Rashmika: नई शादी के बाद अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद के साथ की। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित ‘तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम’ में दर्शन किए।
मंदिर में दिखा खास अंदाज
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda seek blessings at Tirumala Tirupati.???? pic.twitter.com/nscxnu85bW
— Filmfare (@filmfare) March 1, 2026
रविवार सुबह दोनों तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। भीड़ के बीच विजय अपनी पत्नी रश्मिका का ख्याल रखते नजर आए। वो उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकालते दिखे।
रश्मिका हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल सोने के गहने पहने थे और हल्का मेकअप किया था। वहीं विजय सफेद कुर्ता और लाल शॉल में नजर आए। उनके साथ विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़े - Iran-US War: ‘वक्त बहुत डरावना है’… UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोली - सुरक्षित हूं, उम्मीद है जल्द घर लौटूंगी
फैंस को बांटी मिठाई
#ViRosh ????????????pic.twitter.com/4u77PWCFPx
— Movies4u Official (@Movies4u_Officl) March 1, 2026
मंदिर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा थी। सभी नवविवाहित जोड़े की एक झलक पाने को उत्सुक थे। विजय और रश्मिका ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। हालांकि, उन्होंने फोटो खिंचवाने से मना कर दिया।
मंदिर परिसर में दोनों ने श्रद्धालुओं और फैंस के बीच मिठाई भी बांटी। इस खास पल ने सभी का दिल जीत लिया।
उदयपुर में हुई थी शाही शादी
विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के लग्जरी होटल 'ITC Mementos Udaipur' में शादी की। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। समारोह में तेलुगु और कोडावा (कूर्गी) दोनों परंपराओं का पालन किया गया।
दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई। फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी।
यह भी पढ़े - Rajpal Yadav: राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…
4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
शादी के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री, राजनीति और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। नवविवाहित जोड़े ने देशभर में मिठाई बांटने और कई मंदिरों में अन्नदान कराने का भी फैसला किया है। उन्होंने फैंस के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताया है।
Iran-US War: ‘वक्त बहुत डरावना है’… UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोली - सुरक्षित हूं, उम्मीद है जल्द घर लौटूंगी
Iran-US War: मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब आम लोगों पर भी दिखने लगा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता यूएई में फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सुरक्षा को लेकर अपडेट दिया है।
अबू धाबी से शेयर किया अपडेट
ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में मौजूद हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस काफी चिंतित हो गए थे।
यह भी पढ़े - युद्ध के बीच दुबई में फंसे विष्णु मांचू, मिसाइल का वीडियो किया शेयर; सोनल चौहान ने PM मोदी से की मदद की गुहार
“हम सुरक्षित हैं, लेकिन वक्त डरावना है”
ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “जो लोग हमारी खैरियत पूछ रहे हैं, उन्हें जवाब न दे पाने के लिए माफी। हम ठीक हैं और सुरक्षित हैं। वक्त बहुत डरावना और मुश्किल है। ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार हालात को संभालने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े - Rajpal Yadav: राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…
फंसे लोगों के लिए की दुआ
एक्ट्रेस ने जंग से प्रभावित लोगों और वहां फंसे यात्रियों के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि उनकी दुआ है कि सभी सुरक्षित रहें और हालात जल्द सामान्य हो। साथ ही ईशा ने उम्मीद जताई कि वह जल्द भारत वापस लौट सकेंगी।
उड़ानें रद्द, एयरस्पेस बंद
इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के कई देशों में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एयरस्पेस बंद होने और फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों लोग फंस गए हैं। इसी वजह से कई भारतीय सेलेब्रिटीज यूएई में अटके हुए हैं।
यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका
सोनल चौहान और विष्णु मांचू भी दुबई में फंसे
Hon’ble PM @narendramodi ji,
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended????????????????@MEAIndia @IndiainDubai
ईशा से पहले एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी बताया था कि वह दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी में मदद की अपील की है।
In Dubai visiting family tonight. Missiles visible in the sky. The loud interceptions shook our home and frightened little Ayra.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) February 28, 2026
Praying for peace. No child anywhere should grow up hearing the sound of war above their roof.
Grateful to the UAE defense forces for keeping… pic.twitter.com/tCbE78eoBY
विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “प्रार्थना है कि दुनिया में कोई भी बच्चा अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो।” साथ ही उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का आभार जताया।
यह भी पढ़े - एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'
फैंस कर रहे दुआ
ईशा गुप्ता के इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि हालात जल्द बेहतर होंगे।
यह भी पढ़े - कर्ज में डूबने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, कंटेंट क्रिएशन में आजमाएंगे किस्मत!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


