Iran-US War: ‘वक्त बहुत डरावना है’… UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोली - सुरक्षित हूं, उम्मीद है जल्द घर लौटूंगी
Iran-US War: मिडिल ईस्ट में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब आम लोगों पर भी दिखने लगा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता यूएई में फंसी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सुरक्षा को लेकर अपडेट दिया है।
अबू धाबी से शेयर किया अपडेट
ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में मौजूद हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद फैंस काफी चिंतित हो गए थे।
यह भी पढ़े - युद्ध के बीच दुबई में फंसे विष्णु मांचू, मिसाइल का वीडियो किया शेयर; सोनल चौहान ने PM मोदी से की मदद की गुहार
“हम सुरक्षित हैं, लेकिन वक्त डरावना है”
ईशा गुप्ता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “जो लोग हमारी खैरियत पूछ रहे हैं, उन्हें जवाब न दे पाने के लिए माफी। हम ठीक हैं और सुरक्षित हैं। वक्त बहुत डरावना और मुश्किल है। ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात सरकार हालात को संभालने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़े - Rajpal Yadav: राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…
फंसे लोगों के लिए की दुआ
एक्ट्रेस ने जंग से प्रभावित लोगों और वहां फंसे यात्रियों के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि उनकी दुआ है कि सभी सुरक्षित रहें और हालात जल्द सामान्य हो। साथ ही ईशा ने उम्मीद जताई कि वह जल्द भारत वापस लौट सकेंगी।
उड़ानें रद्द, एयरस्पेस बंद
इस युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के कई देशों में हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। एयरस्पेस बंद होने और फ्लाइट्स कैंसिल होने से हजारों लोग फंस गए हैं। इसी वजह से कई भारतीय सेलेब्रिटीज यूएई में अटके हुए हैं।
यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका
सोनल चौहान और विष्णु मांचू भी दुबई में फंसे
Hon’ble PM @narendramodi ji,
— SONAL CHAUHAN (@sonalchauhan7) February 28, 2026
I am currently stranded in Dubai due to the ongoing crisis, with flights cancelled and no clear way to return to India. I respectfully seek the Government’s guidance for a safe journey home
Grateful for any support extended????????????????@MEAIndia @IndiainDubai
ईशा से पहले एक्ट्रेस सोनल चौहान ने भी बताया था कि वह दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वापसी में मदद की अपील की है।
In Dubai visiting family tonight. Missiles visible in the sky. The loud interceptions shook our home and frightened little Ayra.
— Vishnu Manchu (@iVishnuManchu) February 28, 2026
Praying for peace. No child anywhere should grow up hearing the sound of war above their roof.
Grateful to the UAE defense forces for keeping… pic.twitter.com/tCbE78eoBY
विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर हमले का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “प्रार्थना है कि दुनिया में कोई भी बच्चा अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज सुनते हुए बड़ा न हो।” साथ ही उन्होंने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए यूएई की डिफेंस फोर्स का आभार जताया।
यह भी पढ़े - एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'
फैंस कर रहे दुआ
ईशा गुप्ता के इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि हालात जल्द बेहतर होंगे।
यह भी पढ़े - कर्ज में डूबने के बाद राजपाल यादव ने शुरू किया नया काम, कंटेंट क्रिएशन में आजमाएंगे किस्मत!
Iran Israel War Update: महायुद्ध की दिल दहला देने वाली तस्वीरें! N18G |Trump|Ali Khamenei |Breaking
Iran Israel War Update: महायुद्ध की दिल दहला देने वाली तस्वीरें! N18G |Trump|Ali Khamenei |Breaking #IranIsraelWar #Trump #AliKhamenei #WorldWar3 #MiddleEastCrisis #BreakingNews #Tehran #IsraelStrike #N18G #Geopolitics #WarUpdate2026 news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18



















