Responsive Scrollable Menu

गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां, VIDEO:विदेशियों को भी नहीं छोड़ा, दुल्हन की तरह सजकर खेली छड़ीमार होली

ब्रज में चारों ओर होली की धूम है। गोकुल में आज छड़ीमार होली खेली जा रही है। दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप के साथ होली खेली। घूंघट में गोपियों ने भगवान पर गोटेदार कपड़ों में लिपटी छड़ियां बरसाईं। बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी गोकुल पहुंचे। गोपियां उन पर दनादन छड़ी बरसा रही हैं। पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ रही हैं। उन्हें देखकर लोग चिल्लाते हुए बोल रहे थे- और मारो, और मारो…। इससे पहले, नंदभवन से दोपहर 12.30 बजे भगवान श्रीकृष्ण का डोला निकला। कन्हैया और बलराम के बाल स्वरूप डोले पर सवार थे। लोग अबीर और रंग उड़ाते डोले के आगे और पीछे चलते दिखे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। फूल, रंग और अबीर बरसाए गए। चौराहों पर बड़े-बड़े स्टेज तैयार किए गए। उन पर महिलाएं सज-धज कर डांस करते दिखीं। गलियों में होली के गीत बजते रहे। ‘जय राधे, जय कृष्णा’ के भजन गूंजते रहे। इससे पहले, नंदगांव में गुरुवार (26 फरवरी) को लट्‌ठमार होली खेली गई थी। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरियारों पर लट्‌ठ बरसाए थे। बुधवार (25 फरवरी) को बरसाना में लट्‌ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाई थीं। बता दें कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में लट्ठमार होली होती है, लेकिन गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने यहां बाल लीलाएं की थीं। जो छड़ी तैयार की जाती है, उस पर गोटेदार कपड़ा लपेटा जाता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम को चोट नहीं लगती है। पहले तस्वीरें देखिए- गोकुल की छड़ीमार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

दुबई एयरपोर्ट के पास हुए धमाके से दहल गईं पीवी सिंधू, कोच का आया पहला रिएक्शन

भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू ने दुबई एयरपोर्ट के पास हुए धमाके को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. सिंधू ने बताया कि उनके कोच इस धमाके में बाल-बाल बचे. सिंधू ऑल इंग्लैंड ओपन के लिए दुबई के रास्ते टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रहीं थी, लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण सिंधू दुबई में फंस गई हैं.

Continue reading on the app

  Sports

14 साल का वनवास, बैट की जगह हाथ में फाइल, कोर्ट- कचहरी के लगाए सालों चक्कर, एक 'गुमनाम हीरो' की फिल्मी कहानी

14 साल के लंबे अदालती संघर्ष और गुमनामी के बाद, अब अजय शर्मा जम्मू-कश्मीर के कोच के रूप में टीम को चैंपियन बनाकर एक ऐसी वापसी की है, जो किसी ब्लॉकबस्टर फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. अजय शर्मा की यह 'फिल्मी' कहानी हमें सिखाती है कि वक्त कितना भी बुरा क्यों न हो, अगर आपमें लड़ने का जज्बा है, तो वापसी संभव है Sun, 1 Mar 2026 17:43:54 +0530

  Videos
See all

Karachi में US दूतावास में घुसे पाकिस्तानी प्रोटेस्टर #iranisraelwar #karachiprotest #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:08:15+00:00

Mumbai में बच्चों के साथ नजर आईं KAREENA KAPOOR और SAIF ALI KHAN #entertainment #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:06:53+00:00

ईरानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश #iranisraelwar #iranisraelconflict #iranhelicoptercrash #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:12:42+00:00

Israel-Iran War news | ईरान ने बहरीन में होटल पर किया हमला #shorts #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T12:16:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers