IPL 2026: CSK ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने कुछ यूं किया रिएक्ट
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. सीएसके ने एक बार फिर से अपनी जर्सी का रंग येलो रखा है. इस बार की जर्सी में डिजायन को थोड़ा अलग रखा गया है. इस जर्सी के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सीएसके के फैंस और अन्य क्रिकेट फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं.
CSK ने अपनी नई जर्सी की लॉन्च
सीएसके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सब कुछ नया और सिर्फ आपके लिए! अपनी CSK जर्सी 2026 अभी ऑर्डर करें और अपने समर को 'येलो' से भर दें'. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर भी वीडियो पोस्ट की है.
DENCOMING
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 1, 2026
CHAPTER 7⃣: THE JERSEY HEIST
????- The 1 March-ing us all into the Summer of 2026… ????????#WhistlePodu #Yellove #Dencoming pic.twitter.com/Zni64h58Lt
नई जर्सी पर फैंस ने किया रिएक्ट
चेन्नई सुपर किंग्स की इस नई जर्सी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ओर कुछ फैंस को न्यू लुक को अच्छा बता रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर हजारों फैंस कंधों से 'आर्मी प्रिंट' हटने की वजह से अपनी नाराजगी जता रहे हैं. सीएसके की नई जर्सी पर आर्मी प्रिंट था, जो फैंस को भाता था.
चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की चैंपियन है. सीएसके ने 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. उसके बाद अब चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे ऑलराउंडर्स को छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा 44 वर्षीय एमएस धोनी एक बार फिर से सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
चेन्नई सुपर किंग का स्क्वाड
एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, नूर अहमद, मथीशा पथिराना (मैथ्यू शॉर्ट), राहुल चाहर, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस, अकील हुसैन, मैट हेनरी, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, अमन खान और जैक फॉल्क्स हैं.
ये भी पढ़ें : IND vs WI: अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, ईडन गार्डन में तबाही मचाकर हासिल करेंगे खास मुकाम
आज से लागू हुआ SIM-Binding नियम, अब सिम हटाते ही बंद हो जाएंगे WhatsApp सहित ये मैसेजिंग ऐप
आज यानी 1 मार्च से केंद्र सरकार का नया SIM-Binding नियम लागू हो गया है. इस नियम के तहत अब WhatsApp, Telegram, Signal, ShareChat, Snapchat, JioChat और Josh जैसे मैसेजिंग ऐप उसी मोबाइल नंबर से चलेंगे, जिसका सिम उसी फोन में एक्टिव होगा. यानी जिस नंबर से आपका अकाउंट बना है, वही सिम फोन में मौजूद और चालू रहना जरूरी है.
क्या है SIM बाइंडिंग?
SIM बाइंडिंग एक सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें आपका मैसेजिंग ऐप आपके फिजिकल सिम कार्ड से जुड़ जाता है. यानी ऐप तभी खुलेगा, जब वही सिम कार्ड उसी फोन में लगा होगा, जिससे नंबर रजिस्टर्ड है. अगर सिम निकाल दिया गया या किसी दूसरे फोन में लगाया गया, तो ऐप काम करना बंद कर सकता है. यहां तक कि कंप्यूटर पर लॉग इन किया गया WhatsApp भी 6 घंटे में अपने आप लॉग आउट हो जाएगा.
एक्टिव सिम के बिना नहीं चलेंगे मैसेजिंग ऐप
बता दें कि पहले यूजर एक बार ओटीपी से वेरिफाई करके सिम हटाने के बाद भी ऐप चला लेते थे. लेकिन अब सिस्टम समय-समय पर फोन में सिम की मौजूदगी चेक करेगा. अगर संबंधित सिम फोन में नहीं मिला या बंद पाया गया, तो अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो सकता है. यह प्रक्रिया बैकग्राउंड में ऑटोमैटिक तरीके से होगी.
यह भी पढ़ें- New Rule: 1 मार्च से होंगे कई बड़े बदलाव, रोजमर्रा के जीवन पर पड़ेगा असर, फ्रॉड पर लगेगी लगाम
इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो WhatsApp Web या लिंक्ड डिवाइस फीचर का इस्तेमाल करते हैं. अब वेब वर्जन लंबे समय तक चलाने के लिए प्राइमरी फोन में सिम एक्टिव रखना जरूरी होगा. बिना सिम वाले टैबलेट या सेकेंडरी डिवाइस पर सिर्फ वाई-फाई से ऐप चलाने वालों को बार-बार वेरिफिकेशन करना पड़ सकता है.
सरकार का दावा- साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सख्ती
सरकार और मेटा का कहना है कि यह कदम साइबर फ्रॉड और डिजिटल ठगी रोकने के लिए उठाया गया है. हाल के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह सख्ती जरूरी मानी गई. यूजर्स को सलाह दी गई है कि जिस नंबर से ऐप चला रहे हैं, वही सिम उसी फोन में रखें और ऐप को अपडेट रखें. बार-बार सिम बदलने से अकाउंट ब्लैकआउट या डेटा सिंक की समस्या आ सकती है.
यह भी पढ़ें- Bank Holiday: मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें ये डेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















