एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन के नाम था. मगर इस मैच से एक दिन पहले ही इसे पाकिस्तान के एक बल्लेबाज ने तोड़ दिया था. अब फिर से वेस्टइंडीज की झोली में ही ये रिकॉर्ड वापस आ गया है.
Bumrah vs Chase: टीम इंडिया को नुकसान और बड़ा होता अगर बुमराह ने रोस्टन चेज का विकेट ना लिया होता. रोस्टन चेज को टीम इंडिया के मुकाबले में 2 जीवनदान मिले, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 160 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल की जंग वाले मुकाबले में टीम इंडिया को हर मोर्चे पर दमदार प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन फील्डिंग के मामले में खिलाड़ियों ने निराश किया और कई जीवनदान विंडीज खिलाड़ियों को दिए. Sun, 01 Mar 2026 21:28:33 +0530