Responsive Scrollable Menu

कराची में US दूतावास के बाहर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन, अमेरिकी सैनिकों ने की गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

US-Israel Attacks Iran: इजरायल-अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के खिलाफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. ईरान, इराक, भारत और पाकिस्तान में खामेनेई की मौत के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस बीच पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर भी भारी विरोध प्रदर्शन हुई. लेकिन इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने गोलीबारी कर दी. जिसमें करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

IPL 2026: CSK ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ने कुछ यूं किया रिएक्ट

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. सीएसके ने एक बार फिर से अपनी जर्सी का रंग येलो रखा है. इस बार की जर्सी में डिजायन को थोड़ा अलग रखा गया है. इस जर्सी के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सीएसके के फैंस और अन्य क्रिकेट फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं. 

CSK ने अपनी नई जर्सी की लॉन्च

सीएसके ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सब कुछ नया और सिर्फ आपके लिए! अपनी CSK जर्सी 2026 अभी ऑर्डर करें और अपने समर को 'येलो' से भर दें'. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स पर भी वीडियो पोस्ट की है.

नई जर्सी पर फैंस ने किया रिएक्ट

चेन्नई सुपर किंग्स की इस नई जर्सी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ओर कुछ फैंस को न्यू लुक को अच्छा बता रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर हजारों फैंस कंधों से 'आर्मी प्रिंट' हटने की वजह से अपनी नाराजगी जता रहे हैं. सीएसके की नई जर्सी पर आर्मी प्रिंट था, जो फैंस को भाता था.

चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की चैंपियन है. सीएसके ने 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. उसके बाद अब चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और सैम करन जैसे ऑलराउंडर्स को छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भरोसा जताया है. इसके अलावा 44 वर्षीय एमएस धोनी एक बार फिर से सीएसके के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

चेन्नई सुपर किंग का स्क्वाड

एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, नूर अहमद, मथीशा पथिराना (मैथ्यू शॉर्ट), राहुल चाहर, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, नाथन एलिस, अकील हुसैन, मैट हेनरी, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, अमन खान और जैक फॉल्क्स हैं.

ये भी पढ़ें : IND vs WI: अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ रचेंगे इतिहास, ईडन गार्डन में तबाही मचाकर हासिल करेंगे खास मुकाम

Continue reading on the app

  Sports

आदिवासी बहुल बड़वानी के गांव में होगी कृषि कैबिनेट, किसानों के हित में लिए जायेंगे महत्वपूर्ण निर्णय

मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है, इसी क्रम में इस वर्ष की पहली कृषि कैबिनेट आदिवासी बहुल बडवानी जिले के ग्राम नागलवाड़ी में 2 मार्च को आयोजित की जा रही है, इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. … Sun, 01 Mar 2026 20:02:52 GMT

  Videos
See all

Israel Iran War: ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत #israeliranconflict #khameneideath #usnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:42:13+00:00

Israel Vs Iran War: Khamenei की मौत के बाद Iran अब और हमले करेगा? | Israel | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:40:46+00:00

Israel Iran War: कराची में US दूतावास पर भीड़ का हमला #israeliranconflict #karachi #usembassy #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:43:08+00:00

Israel Iran War: 'ईरान पर 1200 से ज्यादा बम गिराए गए' #israeliranconflict #khameneideath #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T14:40:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers