Responsive Scrollable Menu

Aam Aadmi Party Delhi: आम आदमी पार्टी ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा खुला पत्र, कांग्रेस को दिखाया आईना?

कांग्रेस की पंजाब के बरनाला में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राहुल गांधी ने जहां पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी को रोने का काम आता है, लेकिन इससे काम नहीं चलता। उनको राहुल गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा। मल्लिकार्जुन खरगे  के इस बयान पर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्स में खरगे जी के नाम खुला पत्र लिखा है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए लिखा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता इसलिए जेल गए क्योंकि उन्होंने सत्ता के साथ कभी समझौता नहीं किया। जबकि गांधी परिवार का एक भी व्यक्ति इतने बड़े-बड़े घोटालों के बाद भी आजतक जेल नहीं गया, क्योंकि आपने भाजपा के साथ समझौता कर लिया। कांग्रेस वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के साथ मिलकर भ्रष्टाचार बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

पत्र में आगे लिखा कि भाजपा को जहां जरूरत होती है, आपकी कांग्रेस वहां साथ खड़ी होती है। कर्नाटक, गोवा, हरियाणा, असम और दिल्ली समेत ना जाने और कितने राज्य हैं, जहां भाजपा ने कांग्रेस की मदद से सरकार बनाई और चला रही है। लेकिन केजरीवाल ने समझौता नहीं किया इसलिए वो कट्टर ईमानदार हैं, और आपकी कांग्रेस सत्ता से समझौता कर के बैठी है।

सौरभ भारद्वाज ने भी साधा था निशाना 

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो लोग आप नेताओं के बरी होने के पीछे समझौते की बात कह रहे हैं, उन्हें अपने नेताओं को भी जेल भेजना चाहिए। सोनिया गांधी जी की उम्र तो ज्यादा है, लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय माकन जैसे नेता हैं, जो जेल जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद जेल भेजने वाले नेता आज भी जेल नहीं गए। इसके पीछे क्या कारण है, यह कांग्रेस को बताना चाहिए।

Continue reading on the app

Ramayana Trailer Update: कहां लॉन्च होगा 4000 करोड़ की रामायण का ट्रेलर, पूरा प्लान आया सामने

डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म Ramayana: Part One का दुनियाभर की ऑडियंस को बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच इस फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने इस मेगा बजट फिल्म के ट्रेलर के लिए खास प्लान तैयार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया का ट्रंप कॉर्ड बना 'जोकर', 2 कैच छोड़ा और बनाए सिर्फ 10 रन, वर्ल्ड कप में शर्मा जी का शर्मनाक प्रदर्शन

वेस्टइंडीज की पारी के दौरान अभिषेक ने एक नहीं, बल्कि दो ऐसे जीवनदान दिए जिन्होंने मैच में बड़ा असर डाला. पहले उन्होंने रास्टन चेस का एक सीधा कैच टपकाया, जिन्होंने बाद में क्रीज पर टिककर पारी को संभाल लिया लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने रोवमैन पॉवेल जैसा बड़ा मछली का कैच छोड़ दिया Sun, 1 Mar 2026 21:59:38 +0530

  Videos
See all

LAUGHTER CHEFS के सेट पर स्पॉट हुए Samarth Jurel #entertainment #news #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:45:00+00:00

Israel Iran Conflict: ईरान के कैसे है ताजा हालात? सुनिए #iranattack #iran #ytshorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:40:50+00:00

Israel Vs Iran War: Ali Khamenei की मौत की खबर के बाद Shia समुदाय में शोक | Iran News | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:41:26+00:00

Arvind Kejriwal: 'कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोग परेशान थे' #arvindkejriwal #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T16:38:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers