Responsive Scrollable Menu

'मैं सभी समुदायों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें', खामेनेई की मौत पर आम जनता से उमर अब्दुल्ला ने की अपील

Ali Khamenei Killed: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्ला खामेनेई की मौत हो चुकी है. इसके साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं. अमेरिका और इजरायल की ओर से अभी भी लगातार हमले जारी हैं. ईरान लगातार पलटवार भी कर रहा है. खामेनेई की मौत पर भारतीय नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, मैं सभी समुदायों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें. 

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं ईरान में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करता हूं. इसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर भी शामिल है. ऐसे में वे सभी समुदायों से अपील करता हूं ​कि शांति को बनाए रखें, संयम बरतें और किसी ऐसे कदम से बचें, जिससे तनाव और अशांति का माहौल बने.' 

पुलिस और प्रशासन को संयम से काम लेना चाहिए- सीएम उमर

सीएम ने आगे लिखा कि हमें यह तय करना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में शोक मना रहे लोगों को शांतिपूर्वक दुख व्यक्त करने की इजाजत देनी चाहिए. पुलिस और प्रशासन को संयम से काम लेना चाहिए. बल प्रयोग या कड़े प्रतिबंधात्मक कदमों से बचना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि जम्मू-कश्मीर सरकार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ लगातार समन्वय में है. ईरान में मौजूद जम्मू-कश्मीर के निवासियों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा और कुशलक्षेम तय हो सकेगा. 

क्या बोलीं पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती?

जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने खामेनेई की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी कि आज का दिन इतिहास में एक बेहद दुखद और शर्मनाक मोड़ के रूप में दर्ज हो रहा है. इजराइल और अमेरिका ने ईरान के प्रिय नेता अयातोल्ला अली खामेनेई की हत्या करके खुशी व्यक्त की है. इससे अधिक शर्मनाक कुछ भी नही है. मुस्लिम देशों में कुछ ने खुलकर और कुछ ने परोक्ष रूप से इसका समर्थन किया है. उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज की बजाए सुविधा और स्वार्थ का चुनाव किया है. उन्होंने कहा ​कि ईरान की जनता के साथ उनकी दुआएं हैं. अल्लाह उन्हें शक्ति प्रदान करे और अत्याचार व अन्याय की ताकतों पर जीत दे.

 ये भी पढ़ें: Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में भीषण ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

Continue reading on the app

Rashmika-Vijay करेंगे देश के 16 मंदिरों में अन्नदान, तो 21 शहरों में भेजेंगे मिठाइयों के ट्रक

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी रचाकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया. दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी. शादी के बाद कपल ने पपाराजी को मिठाइयां बांटीं और अब उन्होंने अपनी खुशी पूरे देश के साथ मनाने का फैसला किया है.

फैंस के नाम साझा किया खास संदेश

रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक पूरा बयान जारी किया. इसमें उन्होंने लिखा, “इस देश के प्यारे लोगों, आप हमेशा हमारे सफर और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है. और भारत में कोई भी जश्न कैसे मनाया जाता है? मिठाई और खाने के साथ.” उन्होंने आगे बताया कि 1 मार्च को वो मिठाइयों से भरे ट्रक देशभर में भेज रहे हैं, ताकि अपने जीवन के इस खास पल को सभी के साथ साझा कर सकें. साथ ही, देश के कई मंदिरों में अन्नदान भी किया जाएगा. कपल ने सभी से आशीर्वाद की कामना की है.

21 राज्यों में पहुंचेगी मिठाई

कपल ने बताया कि तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और बिहार सहित कुल 21 राज्यों के चुनिंदा शहरों में मिठाइयां भेजी जाएंगी.

इन मंदिरों में होगा अन्नदान

अन्नदान के लिए जिन प्रमुख मंदिरों का चयन किया गया है, उनमें ये मंदिर शामिल हैं. 

शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु)

श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन)

श्री रुक्मिणी मंदिर (गुवाहाटी)

श्री श्री गोविंद धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद)

श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर)

गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर)

श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर)

राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु)

इसके अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख मंदिरों में भी अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: ईरान में मची तबाही से बेहद दुखी हैं मंदाना करीमी, तो दूसरी तरफ ईरानी लीडर की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी

Continue reading on the app

  Sports

ईरान-इजराइल तनाव पर प्रियंका गांधी ने की हमलों की निंदा, PM मोदी से युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को निकालने की अपील की

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। इस संकट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईरान पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे एक संप्रभु राष्ट्र पर हमला बताते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की हत्या … Sun, 01 Mar 2026 15:45:01 GMT

  Videos
See all

Iran America Israel War LIVE Updates: ईरान में मातम | Ali Khamenei Death News | Middle East | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:33:40+00:00

Ujjain के Shri Mahakaleshwar Mandir में होली पर सख्ती, गुलाल-रंग ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:35:00+00:00

Israel Big Attacks on Iran: नेतन्याहू का बड़ा बयान! #netanyahu #shorts #breakingnews #israelattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:42:10+00:00

Iran War Updates: अमेरिका ने किया अटैक, 'पूरा देश इकट्ठा हो गया' #iranwar #america #khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:39:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers