Responsive Scrollable Menu

'मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करने लगे हैं', अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखाई अपनी 'बेटी' की झलक

Ankita Lokhande Introduced Her Daughter: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में दर्शकों का दिल जीत रही हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने शो के एक खास एपिसोड में अपनी पालतू बिल्ली ‘मौ’ का परिचय कराया. अंकिता ने इसे बेहद भावुक और गर्व का पल बताया, क्योंकि उनकी नन्ही सी बिल्ली पहली बार नेशनल टेलीविजन पर नजर आई.

Continue reading on the app

हिटमैन रोहित शर्मा का टूटा विशाल रिकॉर्ड, शनाका ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी को दी मात

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है. हिटमैन रोहित का ये रिकॉर्ड श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शनिवार को खेले गए मुकाबले में चकनाचूर हो गया. रोहित के इस बड़े रिकॉर्ड को श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका ने ध्वस्त कर दिया. ये रिकॉर्ड क्या है, जिसे शनाका ने तोड़ दिया है. आइए इस बारे में जानते हैं.

दरअसल, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शनिवार को सुपर-8 का मुकाबला खेला गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 50वें मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फहरान 100 और फखर जमान 84 की बदौलत 213 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को जीत के लिए दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जब श्रीलंका के कप्तान दासुन शानका आए तो उन्होंने तूफानी पारी खेली लेकिन उनकी टीम 5 रनों से हार गई.

शनाका ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने इस मैच में 31 बॉल में 2 चौके और 8 छक्कों के साथ 245.16 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 76 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया.

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान अब दासुन शनाका बन गए हैं. उनके नाम कुल 21 छक्के दर्ज है. उनसे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बौतर कप्तान 19 छक्के लगाए थे. अब वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं. 

एमएस धोनी भी लिस्ट में शामिल 

इस लिस्ट में क्रिस गेल और जोस बटलर 17-17 छक्कों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं, जबकि भारत के पूर्व चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 16 छक्कों के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

  • 21 - दसुन शनाका (श्रीलंका)
  • 19 - रोहित शर्मा (भारत)
  • 17 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  • 17 - जोस बटलर (इंग्लैंड)
  • 16 - एमएस धोनी (भारत)

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच में बना महारिकॉर्ड, पल्लेकेले में वो हुआ जो अब तक कभी नहीं हुआ

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, आज चला बल्ला तो तोड़ देंगे गेल-सूर्या का रिकॉर्ड, विश्व कीर्तिमान पर भी नजर

Abhishek Sharma T20I Records: अभिषेक शर्मा जब वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टी20 वर्ल्ड कप मैच में बल्लेबाजी करने उतरेंगे तो उनकी नजर इतिहास रचने पर होगी. अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. इस मामले में वह क्रिस गेल और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकते हैं. Sun, 1 Mar 2026 15:59:01 +0530

  Videos
See all

Iran War Updates: अमेरिका ने किया अटैक, 'पूरा देश इकट्ठा हो गया' #iranwar #america #khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:39:09+00:00

Israel Big Attacks on Iran: नेतन्याहू का बड़ा बयान! #netanyahu #shorts #breakingnews #israelattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:42:10+00:00

Iran Israel War Update: इस्लामाबाद में जोरदार प्रदर्शन | Pakistan | Islamabad | Protest | US Embassy #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:40:01+00:00

Iran America Israel War LIVE Updates: ईरान में मातम | Ali Khamenei Death News | Middle East | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T10:33:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers