7 एयरबैग, सनरूफ और ADAS! फरवरी 2026 में इन 5 नई SUVs ने मारी धमाकेदार एंट्री, कीमत मात्र ₹6.49 लाख से शुरू
फरवरी 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद खास रहा. सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV से लेकर पावरफुल लग्जरी SUV तक, इस महीने पांच बड़ी लॉन्चिंग हुईं. जानिए Tata Punch EV Facelift से लेकर BMW X3 30 xDrive M Sport Pro तक की कीमत, रेंज, फीचर्स और किस कार में है आपके बजट के हिसाब से सबसे ज्यादा वैल्यू?
राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-आबूधाबी में फंसे:एयरपोर्ट पहुंचते ही फ्लाइट कैंसिल, बोले- चारों तरफ धमाके हो रहे है, मदद मांगी
ईरान के यूएई और दुबई में हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट व अन्य लोग फंस गए हैं। शनिवार को अचानक एयरस्पेस बंद होने से इनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल्स भेजा गया। इस दौरान दुबई व आबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाके भी सुनाई दिए। सभी ने भारत सरकार से इन्हें सुरक्षित निकालने की मांग की है। कथावाचक के साथ दुबई गए 120 श्रद्धालु फंसे जोधपुर के 120 श्रद्वालु अबू धाबी में फंसे हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी। कथा 28 फरवरी को खत्म हुई थी। शनिवार को सभी अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। होस्टल के पास गिरी मिसाइल दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ ने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है। सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया, 'जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। वहीं, कोटा की ही एक स्टूडेंट तान्या भी अबू धाबी में फंस गई हैं। वे कनाडा से इंडिया आ रही थी। उनके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मदद मांगी है। अब देखिए- अलग-अलग जगह फंसे राजस्थानियों की PHOTOS… तान्या कोटा के स्टेशन भीमगंज मंडी इलाके की रहने वाली है फिलहाल परिवार 2008 से मुंबई में रहता है। इस घटना के बाद उसके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी कॉन्टैक्ट किया है। वह 1 महीने की छुट्टी पर भारत आ रही थी जिसमें उसका भारत के धार्मिक स्थलों पर घूमने और अमृतसर में दोस्त की शादी अटेंड करने का प्लान था। तान्या के 4 साल बाद भारत वापस आने से परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक दुबई एयरपोर्ट पर अटैक होने से अब परिवार बेटी के सुरक्षित घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है। परिजनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मदद की गुहार की है। दुबई में फंसे सिद्धार्थ के पिता ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और केंद्र सरकार से मदद मांगी है। बच्चों की डिटेल मांगी गई थी, जो भेज दी है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि वे लगातार बच्चों के सम्पर्क बना हुए हैं। जैसे ही कोई इंतजाम होगा, उन्हें तत्काल भारत ले जाएंगे। उधर, तान्या जब एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मिसाइल से हमला हुआ। वह कई घंटे एयरपोर्ट पर पंसी रही। उसके परिजन परेशान है। उन्होंने तान्या से बात की है। -- ये खबर भी पढ़ें जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे:कथा सुनने के लिए 23 फरवरी को गए थे, देर रात एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने वापस होटल भेजा ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण जोधपुर के 120 श्रद्वालु दुबई में फंस गए हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी, जो सेवन सीज होटल में थी। सभी लोग 23 फरवरी को दुबई गए थे। वहीं कथा 28 फरवरी को खत्म हुई तो वे वापस आने वाले थे। (पूरी खबर पढ़ें)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















