Responsive Scrollable Menu

ईरान-इजराइल जंग से क्या पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे:सोना-चांदी के दाम बढ़ेगे; होर्मुज रूट बंद हुआ तो कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इजराइल और अमेरिका के हमले में उनकी मौत का असर भारत के तेल, शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों पर दिख सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'होर्मुज स्ट्रेट' के बंद होने की आशंका है। इससे भारत को हर महीने होने वाली तेल सप्लाई का आधा हिस्सा खतरे में पड़ जाएगा। होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक होने का असर आम आदमी पर भी पड़ेगा… केपलर के डेटा के मुताबिक, जनवरी-फरवरी 2026 में भारत ने अपनी जरूरत का करीब 50% कच्चा तेल इसी रास्ते से मंगवाया है। साल 2025 के आखिर में यह आंकड़ा करीब 40% था। अगर यह रास्ता बंद होता है, तो कच्चे तेल की सप्लाई अचानक गिर जाएगी और कीमतें तेजी से बढ़ेंगी। एक्सपर्ट बोले- 150 डॉलर तक जा सकता है कच्चा तेल एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ईरान इस रास्ते को सिर्फ एक दिन के लिए भी ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतें $120 से $150 प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत $66 के करीब है। केपलर लिमिटेड की सीनियर क्रूड एनालिस्ट मुयू जू के मुताबिक, ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करने की कोशिशों से सप्लाई चेन पूरी तरह बाधित हो जाएगी। फरवरी में सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच तेल की कीमतें पहले ही 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ब्लूमबर्ग के विश्लेषण के अनुसार, अगर यह रूट असुरक्षित होता है, तो तेल टैंकरों को पश्चिमी नौसेना के संरक्षण में चलना पड़ेगा। इससे शिपमेंट की रफ्तार धीमी हो जाएगी। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा होर्मुज से गुजरता है होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है। होर्मुज बंद हुआ तो ईरान को भी नुकसान होगा होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ईरान की अपनी इकोनॉमी भी तबाह हो सकती है क्योंकि वह खुद अपना तेल एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है। अगर मिडिल-ईस्ट की सप्लाई बाधित होती है, तो चीन के साथ ईरान के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। डेटा के मुताबिक, 2025 में ईरान ने इस रास्ते से 2018 के बाद सबसे ज्यादा तेल ट्रांसपोर्ट किया है। सऊदी अरब के पास 'ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन' होर्मुज स्ट्रेट के विकल्प के तौर पर सऊदी अरब के पास 'ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन' है। यह 746 मील लंबी पाइपलाइन देश के एक छोर से दूसरे छोर (रेड सी टर्मिनल) तक जाती है। इसके जरिए रोजाना 50 लाख बैरल कच्चा तेल भेजा जा सकता है। भारत और अन्य एशियाई देश इस तरह के वैकल्पिक रास्तों और सुरक्षित भंडारों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि तेल की कमी न हो। भारत दूसरे देशों से बढ़ा रहा तेल का इम्पोर्ट सरकार इस संभावित संकट से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत खाड़ी देशों के बाहर के सप्लायर्स से तेल की खरीदारी बढ़ा रहा है। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर भारत अपने 'स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व' (SPR) से भी तेल निकाल सकता है।

Continue reading on the app

हेमा मालिनी का हीरो, बंगला-जमीन बेचकर बनाई मूवी, दिलीप कुमार संग सिनेमा में लाए क्रांति, 67 हफ्तों तक हाउसफुल

सुपरस्टार ने अपने जुनून के खातिर बंगला-जमीन बेचकर फिल्म बनाई, जिसने 1981 में भारतीय सिनेमा में 'क्रांति' ला दी थी. दिलीप कुमार को डायरेक्ट करने की ख्वाहिश से सुपरस्टार ने ऐसी कहानी लिखी, जिसे देखकर भारतीय दर्शक जुनूनी हो गए थे. फिल्म के नाम की टीशर्ट, गारमेंट्स बिकने लगे थे. फिल्म न सिर्फ अपने दौर की महंगी मूवी में से एक थी, बल्कि इसने कमाई में नए रिकॉर्ड कायम किए थे. करीब 3.5 करोड़ के भारी बजट से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह था कि यह कई शहरों में महीनों तक हाउसफुल रही. दिलीप कुमार-हेमा मालिनी स्टारर फिल्म अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले 'सांगा' की कहानी थी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर गिरी गाज, T20 World Cup 2026 से बाहर होने पर PCB ने सुनाई सजा

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। जिससे पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों से बेहद नाराज है जिसकारण पूरी टीम पर गाज गिरी है। दरअसल, ये लगातार दूसरी बार है जब टीम टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और सुपर-8 टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान भारत-इंग्लैंड जैसी कड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराने में नाकामयाब रही। इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण खिलाड़ियों पर बोर्ड ने भारी जुर्माना लगाया है। 

बता दें कि, tribune.com.pk की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस उनके खिलाड़ियों के लिए महंगी साबित हुई है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हर खिलाड़ी पर 5 मिलियन रुपये का जुर्माना लगाया है। ये फैसला भारत से हार के बाद लिया गया।
Mon, 02 Mar 2026 12:43:44 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update : Trump की कसम, ईरान का खेल खत्म | Khamenei Death | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T07:02:34+00:00

Shorts : जंगली हाथी की एंट्री से लोगों में दहशत | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T07:10:32+00:00

Iran-Israel War Update: ताबड़तोड़ हमलों से ईरान में बिछ गई लाशें! | Ali Khamenei Death | Trump | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T07:10:00+00:00

दुबई में फँसीं मिस इंडिया रनरअप ने बताया जोर-जोर से धमाके हो रहे हैं! Israel Iran War | US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T07:00:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers