West Asia बना No-Fly Zone! DGCA की एडवाइजरी, Iran-UAE समेत इन 11 देशों के ऊपर से नहीं उड़ेंगे विमान
विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित 11 देशों के हवाई क्षेत्रों का उपयोग दो मार्च तक न करने की सलाह दी है। इन देशों में ईरान, इजराइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं। इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया, जिसके बाद कई हवाई क्षेत्र पहले से ही बंद हैं।
भारतीय एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के लिए अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं। नियामक ने कहा कि यह परामर्श अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के संघर्ष क्षेत्र सूचना बुलेटिन (सीजेडआईबी) के अनुरूप जारी किया गया है। वॉचडॉग ने एयरलाइंस से सभी उड़ान स्तरों और ऊंचाई पर इन 11 प्रभावित हवाई क्षेत्रों के भीतर परिचालन से बचने को कहा है।
विमानन कंपनियों को संबंधित देशों और राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाले सभी ताजा सूचनाओं पर बारीकी से नजर बनाए रखने को कहा गया है। डीजीसीए ने अपने परामर्श में कहा, यह सलाह तत्काल प्रभाव से लागू है और दो मार्च, 2026 तक मान्य रहेगी।
ईरान के हमलों के बीच दुबई में फंसीं सोनल चौहान:सुरक्षित भारत लौटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी, कहा- लौटने का कोई तरीका नहीं है
एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने दुनिया के 8 देशों में हमला किया है, जिसमें दुबई भी शामिल है। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। अब एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लौटने के लिए मदद की अपील की है। ‘जन्नत’ फेम सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। सोनल ने लिखा है, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।” एयरपोर्ट में फंसी हैं सोनल चौहान सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री असमंजस की स्थिति में हैं और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ और चिंतित यात्रियों को देखा जा सकता है। यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके जवाब में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी विमानन कंपनियों ने कहा है कि वे विमानन प्राधिकरणों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट लेते रहने की अपील की है। सुरक्षित उड़ान मार्ग उपलब्ध होते ही सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi




















