Responsive Scrollable Menu

खामेनेई अब इतिहास के पन्नों से मिट चुके हैं : रजा पहलवी

वाशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के आखिरी शाह के बेटे और निर्वासन में रह रहे रज़ा पहलवी ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई अब “इतिहास के पन्नों से मिट चुके हैं।” उनका कहना है कि इस्लामिक गणराज्य व्यवस्था अब अपने अंत के दौर में पहुंच चुकी है।

ईरान के लोगों के नाम जारी बयान में पहलवी ने खामेनेई को “हमारे समय का खून का प्यासा तानाशाह” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि खामेनेई ने ईरान के हजारों बहादुर बेटों और बेटियों की जान ली है।

पहलवी ने कहा, “उनकी मौत के साथ ही इस्लामिक गणराज्य का प्रभावी तौर पर अंत हो चुका है और बहुत जल्द यह इतिहास की धूल में मिल जाएगा।”

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर मौजूदा शासन से जुड़े लोग खामेनेई की जगह किसी नए नेता को बैठाने की कोशिश करेंगे, तो वह कोशिश नाकाम रहेगी। पहलवी के अनुसार, “शुरुआत से ही यह साफ है कि ऐसी हर कोशिश असफल होगी।”

पहलवी ने चेतावनी दी कि सरकार के वफादारों द्वारा उत्तराधिकारी बनाने की कोई भी कोशिश नाकाम होगी। उन्होंने कहा, सरकार के बचे हुए लोगों द्वारा खामेनेई का उत्तराधिकारी बनाने की कोई भी कोशिश शुरू से ही नाकाम होगी। वे उनकी जगह जिसे भी रखेंगे, उसकी न तो कोई वैधता होगी और बेशक वह भी इस सरकार के अपराधों में शामिल होगा।

ईरान की सेना, पुलिस और सुरक्षाबलों को संबोधित करते हुए पहलवी ने साफ शब्दों में कहा कि गिरते हुए शासन को बचाने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी। उन्होंने सुरक्षा बलों से अपील की कि यह उनके पास आखिरी मौका है कि वे जनता का साथ दें और ईरान को एक स्वतंत्र और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में मदद करें।

पहलवी ने कहा कि खामेनेई की मौत भले ही न्याय नहीं है और इससे बहा हुआ खून वापस नहीं आएगा, लेकिन इससे शोक मना रहे परिवारों के दुख को कुछ राहत मिल सकती है। उन्होंने उन माता-पिता, पति-पत्नी और बच्चों का जिक्र किया जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है।

ईरान की जनता को “सम्मानित और बहादुर” बताते हुए पहलवी ने लोगों से सतर्क रहने और आगे की तैयारी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह एक बड़े राष्ट्रीय उत्सव की शुरुआत हो सकती है, लेकिन अभी संघर्ष खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “यह हमारे बड़े नेशनल सेलिब्रेशन की शुरुआत हो सकती है, लेकिन यह सफ़र का अंत नहीं है। सावधान और तैयार रहें। सड़कों पर बड़े पैमाने पर और निर्णायक मौजूदगी का समय बहुत करीब है। साथ मिलकर, एकजुट और मज़बूती से, हम आखिरी जीत हासिल करेंगे, और हम अपने होमलैंड में ईरान की आजादी का जश्न मनाएंगे।”

रज़ा पहलवी ईरान के आखिरी शाह के बेटे हैं और कई दशकों से अमेरिका में निर्वासन का जीवन जी रहे हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने विदेश से ही ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का समर्थन किया है। उनका कहना है कि अगर मौका मिला तो वे तेहरान लौटकर एक अंतरिम नेता के रूप में देश को लोकतंत्र की ओर ले जाने में भूमिका निभा सकते हैं।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अमेरिका-इजरायल-ईरान हमलों के बीच दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

 US-Israel Attack Iranइजराइल और अमेरिका ने ईरान पर की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया. इसके बाद से ही दुनियाभर में तनाव का माहौल है. करीब  8 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे लाखों यात्री अलग-अलग हवाई अड्डों पर फंस गए हैं. ऐसे में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी दुबई में फंस गई हैं और उन्होंने  पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है.

दुबई में कौन फंस गई?

हम जिसकी बात कर रहे हैं वो इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) हैं. एक्ट्रेस इन दिनों दुबई में थी और तभी अचानक इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. जिस वजह से दुबई की फ्लाइट कैंसल हो गई और एक्ट्रेस वहां फंस गई. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम  नरेंद्र मोदी से मदद मांगते हुए लिखा- 'माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे टेंशन के बीच फंसी हुई हूं. फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इंडिया लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं दिख रहा है.'

Photograph: (Sonal Chauhan (Instagram))

मैं सपोर्ट चाहती हूं- सोनल

सोनल चौहान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं सुरक्षित घर वापस आने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं. मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए बहुत आभारी रहूंगी.' बता दें, सोनल ही नहीं ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) भी दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक दिखाई. उन्होंने लिखा- 'अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं.'

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: रश्मिका-विजय पूरे देश में भेज रहे मिठाइयों से भरे ट्रक, कई मंदिरों में कराएंगे अन्नदान

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, फिर भी मिलेगा इतने करोड़ का इनाम

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. वह सुपर-8 राउंड से आगे नहीं बढ़ सकी. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी से अच्छी खासी रकम मिलने वाली है. Sun, 01 Mar 2026 11:41:37 +0530

  Videos
See all

Iran After Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद ईरान में शोक की लहर।#khameneideath #irannews #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:14:50+00:00

Iran Attack On US Military Base: 'वर्ल्डवॉर-3' का आरंभ ?ईरान में 40 अफसरों की मौत| Trump | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:07:34+00:00

IRGC statement on Khamenei death: 'इतिहास का सबसे खौफनाक पलटवार करेंगे' -IRGC #irgc #khameneideath #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:11:56+00:00

China Big Statement on Israel Iran US War LIVE: इजराल-ईरान-US जंग में चीन की एंट्री! | Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T04:08:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers