Responsive Scrollable Menu

अमेरिका, इजराइल और ईरान की खींचतान के बीच थमे विमानों के पहिए, अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बुरी तरह से प्रभावित, फंसे हजारों यात्री

अमेरिका और इजराइल में शनिवार को ईरान पर जो हमला किया है। उससे अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। दोनों देशों के हमले का ईरान ने भी जवाब दिया है जिसकी वजह से विमान सेवाओं पर काफी ज्यादा असर देखने को मिला है। हालत यह है कि मिसाइल हमले के बाद …

Continue reading on the app

धोनी चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे, आज से IPL प्रैक्टिस शुरू:वर्ल्ड कप के बाद सैमसन भी जुड़ेंगे; CSK की नई जर्सी भी रिवील

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL के 19वें सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप आज से चेन्नई में शुरू हो गया है। CSK को अपनी कप्तानी में 5 टाइटल जिताने वाले एमएस धोनी 28 फरवरी को चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए। वे पहले दिन से ही टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर देंगे। CSK ने 1 मार्च को सुबह 7 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई जर्सी भी रिवील की। नए सीजन में टीम का हिस्सा बने संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ट्रेनिंग कैंप जॉइन करेंगे। ऋतुराज गायकवाड ही इस सीजन भी टीम की कप्तानी करेंगे। CSK ने 2023 में आखिरी टाइटल जीता था। देखिए CSK की जर्सी रिवील की वीडियो… लंबे बालों में दिखे माही सोशल मीडिया पर धोनी के चेन्नई पहुंचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वे अपने सिग्नेचर लंबे बालों वाले 'विंटेज लुक' में नजर आए। रांची के देवड़ी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद धोनी सीधे चेन्नई पहुंचे। 44 साल की उम्र में भी धोनी अपने फैंस और टीम के लिए IPL खेलने के लिए तैयार हैं। 15 भारतीय खिलाड़ी भी प्रैक्टिस कैंप में जुड़े CSK के CEO काशी विश्वनाथन के मुताबिक, "कैंप के शुरुआती फेज में लगभग 15 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ कई अनकैप्ड और घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। शिवम दुबे और संजू सैमसन अभी नेशनल ड्यूटी में बिजी हैं, इसलिए वे टूर्नामेंट के बाद कैंप जॉइन करेंगे। विदेशी खिलाड़ी और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के भी अगले सप्ताह तक पहुंचने की उम्मीद है।" CSK को छठे टाइटल की तलाश चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी बार 2023 में गुजरात टाइटंस को फाइनल हराकर 5वीं IPL ट्रॉफी जीती थी। 2024 और 2025 में टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच सकी। पिछले सीजन तो टीम 10वें नंबर पर रही। चेन्नई ने पिछले सीजन ही प्लेयर रिप्लेसमेंट के जरिए कई युवा प्लेयर्स को जोड़कर टीम को मजबूत बना लिया। ऑक्शन से पहले फिर रवींद्र जडेजा को रिलीज किया और संजू सैमसन को शामिल कर लिया। नीलामी में टीम ने फिर अनकैप्ड युवा प्लेयर्स पर दांव खेला। क्या यह धोनी का आखिरी सीजन होगा? हर साल की तरह इस बार भी फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या माही का यह आखिरी IPL होगा? हालांकि, धोनी ने अभी तक संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। CSK ने भी धोनी को नए अनकैप्ड नियम से महज 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी शुरुआती मुकाबले खेलने के बाद संन्यास ले सकते हैं। LSG ने भी जर्सी बदली 19वें सीजन से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने अपनी जर्सी और लोगो बदल लिया। टीम ने 28 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जर्सी रिवील की। ऋषभ पंत ही इस बार भी LSG की कप्तानी करते नजर आएंगे। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AUS WODI: टीम इंडिया का सूपड़ा साफ, धमाकेदार शतक और शानदार जीत के साथ हीली की विदाई

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज बेहद खराब साबित हुई और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने उसे तीनों मैच में हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया. होबार्ट में रविवार 1 मार्च को खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 409 रन का भारी-भरकम स्कोर खड़ा किया और फिर […] Sun, 01 Mar 2026 16:44:10 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: महायुद्ध की दिल दहला देने वाली तस्वीरें! N18G |Trump|Ali Khamenei |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:15:01+00:00

Ayatollah Ali Khamenei Antim Yatra Live: अंतिम यात्रा पर खामेनेई | Ali Khamenei Killed | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:13:45+00:00

Ayatollah Reza Arafi New Commander: अयातुल्ला रजा अराफी नए कमांडर बने | #iranwar #ayatollah #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:08:35+00:00

Big Breaking on Iran New Supreme Leader LIVE: Ayatollah Arafi बने नए लीडर | Israel US Attack | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-01T11:12:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers