Ali Khamenei killed: खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते लाइव टीवी पर रो पड़ीं एंकर, सामने आया वीडियो
Ali Khamenei killed: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह घटना ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान हुई. महिला एंकर जब खामेनेई के निधन से जुड़ा आधिकारिक बयान पढ़ रही थीं, तभी उनकी आवाज भर्रा गई और वे खुद को संभाल नहीं पाईं.
सामने आया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि खबर पढ़ते समय उनकी आंखों में आंसू आ गए और कुछ पल के लिए वे रुक गईं. स्टूडियो में माहौल बेहद गंभीर और भावुक नजर आया. माना जा रहा है कि एंकर खामेनेई को एक मजबूत और प्रभावशाली नेता मानती थीं, जिन्होंने लंबे समय तक देश का नेतृत्व किया.
????????
— عاجل السعودية (@3ajel_ksa) March 1, 2026
التلفزيون الإيراني الرسمي يعلن مقتل المرشد علي خامنئي. pic.twitter.com/qXK7WxIHDr
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे ईरान में गहरे शोक और भावनात्मक माहौल का प्रतीक बता रहे हैं. खामेनेई की मौत की खबर के बाद पूरे देश में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है.
खामेनेई के दामाद-बेटी और पोते-पोती की भी मौत
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक इजराइल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, पोते और पोती की हत्या हो गई है. बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की कुल 6 बच्चे हैं. उनमें 3 बेटे और 3 बेटियां हैं.
यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत के खबर के बाद तेहरान में क्यों मनाया जा रहा जश्न? जानें वजह
US-Iran War: $100 का होगा कच्चा तेल? होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के ऐलान पर एक्सपर्ट ने शुरू किया कैलकुलेशन
US-Iran War impact on Crude Oil: अमेरिका और ईरान के बीच जंग का असर कच्चे तेल पर दिखने लगा है। शनिवार को यह 12% उछल पड़ा था। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान कर कच्चे तेल की आग और बढ़ा दी है और इसके $100 तक पहुंचने की आशंका जताई जाने लगी है। जानिए कि कच्चे तेल को लेकर यह स्ट्रेट इतना अहम क्यों है और भारत के लिए कितनी चुनौती है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol



















