घर में मिलेगा थिएटर का मजा, 115 इंच का TV लाया LG; कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग
घर में थिएटर का मजा चाहिए, तो LG का नया 115-inch QNED evo Mini LED TV आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। 115 इंच के इस नए टीवी की कीमत 15 लाख रुपये के करीब है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ पावरफुल साउंड भी मिलेगा।
पति की जान का खतरा बताकर महिला को डराया, बाबा के भेष में आए ठगों ने की चोरी
मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना इलाके में बाबा का भेष बनाकर घूम रहे दो शातिर ठगों ने एक घर को अपना शिकार बना लिया। दोनों आरोपियों ने घर में अकेली महिला को बातों में उलझाया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।
दरअसल इन ठगों ने महिला को डराया कि उसके पति पर बहुत बड़ा भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद भूत-प्रेत भगाने और उपाय करने के बहाने महिला को बहला-फुसलाकर नहाने भेज दिया। जैसे ही महिला अंदर गई आरोपी घर में रखे चांदी के गहने और नकदी लेकर गायब हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
आटा मांगने के बहाने घर में घुसे थे आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो अनजान आदमी बाबा के कपड़े पहनकर उसके घर के बाहर आए थे और आटा मांगने लगे। महिला जब उन्हें आटा देने लगी तभी वे दोनों बातों-बातों में उसके परिवार के बारे में पूछने लगे।
दोनों आरोपियों ने महिला को उसके पति की जान पर मंडरा रहे खतरे का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते उपाय नहीं किया गया तो बड़ा अनर्थ हो जाएगा। महिला उनके झांसे में आ गई और आरोपियों की बताई बातों पर भरोसा कर बैठी जिसका फायदा उठाकर दोनों ठगों ने पूरा घर साफ कर दिया।
नहाने गई महिला और गायब हो गए बाबा
उपाय बताने के नाम पर शातिर ठगों ने महिला को तुरंत नहाकर आने को कहा। महिला जैसे ही बिना कुछ सोचे-समझे नहाने के लिए अंदर गई बाहर मौजूद दोनों ठगों ने तुरंत हाथ साफ कर दिया।
उन्होंने अलमारी में रखी चांदी की दो जोड़ी बिछिया जरूरी दस्तावेज और घर के खर्च के लिए रखी नकदी पर हाथ मार दिया और वहां से भाग निकले।
दरअसल जब महिला नहाकर बाहर आई तो उसे दोनों बाबा गायब मिले। इसके बाद जब उसने घर के सामान की जांच की तो अलमारी से गहने और पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित महिला ने तुरंत मोतीनगर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों शातिर ठग
शिकायत मिलने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस ने तुरंत टीम बनाई और इलाके में लगे कैमरों व मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी की बिछिया और नकदी बरामद कर ली है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे। फिलहाल पुलिस दोनों से आगे की पूछताछ कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News









