Responsive Scrollable Menu

पति की जान का खतरा बताकर महिला को डराया, बाबा के भेष में आए ठगों ने की चोरी

मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना इलाके में बाबा का भेष बनाकर घूम रहे दो शातिर ठगों ने एक घर को अपना शिकार बना लिया। दोनों आरोपियों ने घर में अकेली महिला को बातों में उलझाया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

दरअसल इन ठगों ने महिला को डराया कि उसके पति पर बहुत बड़ा भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद भूत-प्रेत भगाने और उपाय करने के बहाने महिला को बहला-फुसलाकर नहाने भेज दिया। जैसे ही महिला अंदर गई आरोपी घर में रखे चांदी के गहने और नकदी लेकर गायब हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

आटा मांगने के बहाने घर में घुसे थे आरोपी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो अनजान आदमी बाबा के कपड़े पहनकर उसके घर के बाहर आए थे और आटा मांगने लगे। महिला जब उन्हें आटा देने लगी तभी वे दोनों बातों-बातों में उसके परिवार के बारे में पूछने लगे।

दोनों आरोपियों ने महिला को उसके पति की जान पर मंडरा रहे खतरे का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते उपाय नहीं किया गया तो बड़ा अनर्थ हो जाएगा। महिला उनके झांसे में आ गई और आरोपियों की बताई बातों पर भरोसा कर बैठी जिसका फायदा उठाकर दोनों ठगों ने पूरा घर साफ कर दिया।

नहाने गई महिला और गायब हो गए बाबा

उपाय बताने के नाम पर शातिर ठगों ने महिला को तुरंत नहाकर आने को कहा। महिला जैसे ही बिना कुछ सोचे-समझे नहाने के लिए अंदर गई बाहर मौजूद दोनों ठगों ने तुरंत हाथ साफ कर दिया।

उन्होंने अलमारी में रखी चांदी की दो जोड़ी बिछिया जरूरी दस्तावेज और घर के खर्च के लिए रखी नकदी पर हाथ मार दिया और वहां से भाग निकले।

दरअसल जब महिला नहाकर बाहर आई तो उसे दोनों बाबा गायब मिले। इसके बाद जब उसने घर के सामान की जांच की तो अलमारी से गहने और पैसे गायब देखकर उसके होश उड़ गए। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित महिला ने तुरंत मोतीनगर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों शातिर ठग

शिकायत मिलने के बाद मोतीनगर थाना पुलिस ने तुरंत टीम बनाई और इलाके में लगे कैमरों व मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस की कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई चांदी की बिछिया और नकदी बरामद कर ली है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए फर्जी पहचान पत्र बनवा रखे थे। फिलहाल पुलिस दोनों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Continue reading on the app

पीएनबी शाखा में 35 करोड़ रुपए के गबन से खाताधारकों में चिंता का माहौल, बैंक ने दिया पैसा सुरक्षित होने का भरोसा

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के पाई-1 सेक्टर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में कथित वित्तीय घोटाले की खबर सामने आने के बाद खाताधारकों के बीच चिंता बढ़ गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में 35 करोड़ रुपये से अधिक की अनियमितता की आशंका जताई जा रही है। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्राहक शाखा पहुंचने लगे और अपनी जमा पूंजी को लेकर सवाल उठाने लगे। कई खाताधारकों का कहना है कि उनकी एफडी और खातों में जमा रकम अचानक गायब दिखाई दे रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

इस बीच, न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर राजेश निगम ने भरोसा दिलाया कि सभी का पैसा मिलेगा और मामले की जांच की जा रही है।

आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, जिसका भी पैसा बैंक में है, मिलेगा। बैंक में चेकिंग चल रही है और पैसा सबको मिल रहा है।

लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रोसेस चल रहा है, सबका पैसा मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा बैंक है। किसी को कोई नुकसान नहीं होगा।

हालांकि बैंक मैनेजर ने मामले के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ बता नहीं सकता। मुझे कुछ समय दीजिए।

आगे इस सवाल पर कि सिर्फ यही ब्रांच है या और भी ब्रांचों के साथ ऐसा हुआ है? उन्होंने कहा कि सिर्फ इसी ब्रांच में ऐसा हुआ है।

इस दौरान, ब्रांच पर आए कई खाताधारकों ने आईएएनएस से बात की और अपनी समस्या बताई। अमरपाल नाम के एक खाताधारक ने कहा, मेरा पंजाब नेशनल बैंक में 80 लाख की तीन एफडी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा पूरा एफडी क्लोजर करके खा गए और पता अब चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हमने इसकी तहरीर थाने में भी दी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। बैंक वाले गुमराह कर रहे हैं कि 10-15 दिन में आ जाएगा। हमने तो ये सोच कर एफडी की थी कि सरकारी बैंक है, सेफ रहेगा, लेकिन जब ये खा गए तो पैसा सेफ है कहां। उन्होंने कहा कि हम राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि हमारा पैसा जल्द से जल्द हमारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाए।

वहीं, बृजेश कुमार नाम के एक ग्राहक ने आईएएनएस को बताया कि मेरा बैंक में 1.18 करोड़ रुपए थे, और कल हम पैसे निकालने के लिए आए तो पता चला कि हमारे अकाउंट से बैलेंस ही खत्म है। जीरो बैलेंस है।

उन्होंने कहा कि मैनेजर ने कहा है कि दीवाली से पहले तक पैसा मिल जाएगा, लेकिन हमें कोई उम्मीद नहीं लग रही है।

इसके अलावा, बीना नाम की एक महिला खाताधारक ने आईएएनएस से कहा, हमने सरकारी बैंक समझ कर पैसा जमा किया था, लेकिन हमें क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि बैंक वाले कह रहे हैं कि आप एक अप्लीकेशन लिख कर दे दो, पैसा मिल जाएगा, लेकिन कब तक मिलेगा कोई पता नहीं।

फिलहाल बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों को लगातार भरोसा दिलाया जा रहा है कि उनकी जमा राशि सुरक्षित है और जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं खाताधारक अपनी मेहनत की कमाई जल्द वापस मिलने की उम्मीद के साथ जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

WPL Auction 2027 LIVE: 8.15 करोड़, 27 स्लॉट और 5 टीमें, देखें WPL 2027 ऑक्शन से जुड़ी पल-पल का अपडेट

महिला प्रीमियर लीग 2027 नीलामी लाइव: WPL 2027 के लिए आज ऑक्शन है. ऑक्शन का आयजोन कोच्ची में किया जा रहा है. इस ऑक्शन में कुल पांच टीमें 27 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. ऑक्शन टेबल पर यूपी वारियर्स की टीम सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ बैठेगी और वह कुल 8 स्लॉट के लिए बोली लगाएगी. Wed, 28 Oct 2026 16:08:27 +0530

  Videos
See all

UP चुनाव के लिए BJP की बड़ी रणनीति तैयार! Pankaj Chaudhary ने बताया प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T11:45:42+00:00

इजरायल में फिर से नेतन्याहू का राज... Trump ने दिया साथ! | Netanyahu | Israel Election | LIVE News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T11:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers