Responsive Scrollable Menu

HUL Q2 Results: शुद्ध लाभ ₹2,796 करोड़ पर स्थिर, रेवेन्यू 14.7% बढ़कर ₹18,037 करोड़

दैनिक उपयोग के उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 2,796 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा। इसमें 273 करोड़ रुपये का एकमुश्त कर लाभ शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,791 करोड़ रुपये रहा था। एचयूएल ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उत्पादों की बिक्री से कंपनी का राजस्व 14.77 प्रतिशत बढ़कर 18,037 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 15,715 करोड़ रुपये था। 

कंपनी के अनुसार, कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 4,089 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्जिन 22.6 प्रतिशत रहा, जो कंपनी द्वारा तय सीमा के भीतर है। असाधारण मदों से पहले शुद्ध लाभ सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ा। कंपनी ने कहा, ‘‘ उक्त अवधि में 273 करोड़ रुपये के एकमुश्त कर संबंधी लाभ को असाधारण मदों में शामिल किए जाने के कारण कर बाद लाभ 2,796 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।’’ 

समीक्षाधीन तिमाही में एचयूएल का कुल खर्च सालाना आधार पर 15.8 प्रतिशत बढ़कर 14,574 करोड़ रुपये हो गया। अन्य आय सहित कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में 14.44 प्रतिशत बढ़कर 18,386 करोड़ रुपये रही। एचयूएल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (सीईओ एवं एमडी) प्रिया नायर ने कहा, ‘‘भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और व्यापक आर्थिक संकेतक खपत के अनुकूल माहौल का समर्थन कर रहे हैं। 

हम दीर्घकालिक क्षमताएं विकसित करने में निवेश जारी रखे हुए हैं और प्रतिस्पर्धी, मात्रा आधारित लाभ वृद्धि देने की ‘न्यू इंडिया में जीत’ रणनीति पर कायम हैं।’’ चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में एचयूएल की कुल एकीकृत आय 12.15 प्रतिशत बढ़कर 35,915 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, एचयूएल के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की बुधवार को घोषणा की।

Continue reading on the app

'धूम गर्ल' की इमेज पर बोलीं ईशा देओल, कहा- मुझे इस पहचान पर गर्व है

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा देओल एक्शन-क्राइम ड्रामा फिल्म 'प्रताप' की रिलीज के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें गर्व होता है, जब लोग उन्हें आइकॉनिक 'धूम गर्ल' वाली इमेज से याद करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

जयपुर की 13 वर्षीय गोल्फर ओजस्विनी सारस्वत ने रचा इतिहास, लेडीज यूरोपियन टूर में कट हासिल कर बनाया नया विश्व कीर्तिमान

Ojaswini Saraswat Jaipur Golfer Record: जयपुर की 13 वर्षीय गोल्फर ओजस्विनी सारस्वत ने लेडीज यूरोपियन टूर के डेब्यू टूर्नामेंट में कट हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है. वह यह उपलब्धि पाने वाली राजस्थान की पहली और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की गोल्फर बनी हैं. गुरुग्राम के डीएलएफ गोल्फ क्लब में दूसरे राउंड में तीन अंडर 69 का स्कोर कर उन्होंने वीकेंड राउंड में प्रवेश किया. रामबाग गोल्फ क्लब से अभ्यास करने वाली ओजस्विनी अब तक 15 राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं. Thu, 29 Oct 2026 09:05:54 +0530

  Videos
See all

करवाचौथ पर मेंहदी जिहादियों से सावधान! जिन्हे है हिंदुओं से नफरत.. उनके इरादे कैसे होंगे नेक #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T01:45:36+00:00

एक अधेड़ पिता और उनके नेत्रहीन बेटे पर मजहबियों का हमला #muslim #attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T03:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers