Responsive Scrollable Menu

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Continue reading on the app

एमपी टूरिज्म क्विज 2026 में बालाघाट बना विजेता, धार दूसरे और सीधी तीसरे स्थान पर, टीमों को मिले मध्य प्रदेश भ्रमण के निःशुल्क टूर पैकेज

भोपाल। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों, इतिहास और संस्कृति से जुड़े सवालों के जवाब देकर बालाघाट के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय एमपी टूरिज्म क्विज-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में बालाघाट के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि धार के पब्लिक स्कूल ने दूसरा और सीधी के काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीमों को पुरस्कार के रूप में मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए निःशुल्क टूर पैकेज दिए गए हैं। इनमें पर्यटन विभाग के होटलों में ठहरने की सुविधा भी शामिल है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 53 जिलों के 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज की इस बार की थीम ‘द ट्रेजर आर्ट ऑफ एमपी’ रखी गई थी।

छह जिलों की टीमों के बीच हुआ फाइनल मुकाबला

जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद बालाघाट, धार, सीधी, मुरैना, सतना और उमरिया की टीमों ने राज्य स्तरीय फाइनल में जगह बनाई थी। इन टीमों के बीच मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन, प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े सवालों पर मुकाबला हुआ।

फाइनल में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली टीमों को अलग-अलग अवधि के टूर पैकेज दिए गए। बालाघाट की विजेता टीम को पांच दिन और चार रात, धार की टीम को चार दिन और तीन रात तथा सीधी की टीम को तीन दिन और दो रात का निःशुल्क टूर पैकेज मिला है।

फाइनल में पहुंचीं मुरैना, सतना और उमरिया की टीमों को भी पर्यटन विभाग की ओर से मध्य प्रदेश भ्रमण का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता की टीमों को भी तीन दिन और दो रात के भ्रमण का अवसर दिया गया है।

पर्यटन की जानकारी से करियर के अवसर भी मिलेंगे

प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने टूर पैकेज के कूपन और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।

मंत्री लोधी ने कहा कि पर्यटन क्विज का उद्देश्य बच्चों को प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी देना है। इससे विद्यार्थियों की सामान्य जानकारी बढ़ने के साथ पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में भी समझ विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार और कारोबार की कई संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को इन अवसरों से परिचित कराने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

अब तक 21 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंची पर्यटन क्विज

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि अपने प्रदेश की विरासत और पर्यटन स्थलों की जानकारी विद्यार्थियों के भविष्य में भी काम आ सकती है। पर्यटन और ट्रैवल इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह जानकारी उपयोगी साबित होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने, लगातार सीखने और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि मध्य प्रदेश की संस्कृति और धरोहर की जानकारी रखने वाला हर विद्यार्थी प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बन सकता है।

टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि पर्यटन क्विज का आयोजन हर साल किया जाता है। इसके माध्यम से अब तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 21 लाख से अधिक विद्यार्थी मध्य प्रदेश पर्यटन से जुड़ चुके हैं। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों के साथ प्रदेश के जंगलों, वन्यजीवों और सांस्कृतिक परंपराओं की जानकारी भी दी जाती है।

30 छात्राओं ने 35 मिनट में मंच पर प्रस्तुत की रामकथा

प्रतियोगिता के समापन पर भोपाल के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय की 30 छात्राओं ने ‘श्री रामचरितम्’ की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने शास्त्रीय अभिनय और लोक संगीत के जरिए भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर वनवास, सीता हरण, राम-रावण युद्ध और राज्याभिषेक तक की कथा को 35 मिनट में मंच पर प्रस्तुत किया।

इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए माइंड रीडर प्ले का भी आयोजन किया गया। पर्यटन क्विज के साथ इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को प्रदेश की विरासत और भारतीय परंपराओं से जोड़ने का अवसर दिया।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: भारत से लगातार तीन हार, अब पड़ी चोट की मार, न्यूजीलैंड के दो स्टार बॉलर पूरी सीरीज से बाहर

IND vs NZ Lockie Ferguson and Matt Henry : भारत के खिलाफ ईडन पार्क में होने वाले चौथा T20I भले ही हाउसफुल हो, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. दोनों तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है. Thu, 29 Oct 2026 11:17:49 +0530

  Videos
See all

Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ पर पूजा इस मुहूर्त में करें ? Jyotish|Top News| #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:15:11+00:00

Breaking News | MLC Election Result Update: महाविकास अघाड़ी ने 5 में से 3 सीटें जीती | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers