Responsive Scrollable Menu

Sudan के Nyala में बाजार पर सेना का Drone हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिमी सूडान के ‘साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार पर सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए। देश में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हमला सोमवार शाम को हुआ जिसमें 113 लोग घायल भी हुए।

‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने बताया कि मारे गए और घायल हुए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे। संगठन ने बाजार पर हुए इस हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया और इसकी निंदा की। संगठन ने एक बयान में कहा कि इस नरसंहार के कारण बाजार सामूहिक हत्या और घायलों से भरे स्थल में तब्दील हो गया।

उसने घटना की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की। इससे पहले ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने कहा था कि न्याला स्थित उसके अस्पताल में 36 शव लाए गए हैं और आपातकालीन कक्ष में 150 घायलों को देखा गया। ‘साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला पर अर्द्धसैनिक बल ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) का नियंत्रण है।

यह बल 2023 से सूडानी सेना के साथ संघर्ष कर रहा है। इस युद्ध में लगातार ड्रोन हमले किए जाते रहे हैं, लेकिन हाल के सप्ताह में आरएसएफ और सूडानी सेना दोनों की ओर से ड्रोन हमलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं।

Continue reading on the app

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार छठा टी-20 जीता:एजाज ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, राशिद खान ने 30 रन की पारी खेली

अफगानिस्तान ने शारजाह में तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 37 रन से हरा दिया। टीम ने 66 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 177 रन बनाए। 20 साल के एजाज अहमदजई ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, जबकि राशिद खान ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। राशिद ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार छठा T20I मुकाबला जीता। 12वें ओवर में 66 रन पर 5 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में कप्तान इब्राहिम जादरान ब्रैड इवांस की गेंद पर कवर में कैच आउट हो गए। इसके बाद अर्नेस्ट मसूकू ने सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद अकरम को पवेलियन भेजा। नौवें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज भी वेलिंगटन माजाकाद्जा की गेंद पर आउट हो गए। इस दौरान सिकंदर रजा ने एक्स्ट्रा कवर पर शानदार कैच पकड़ा। अजमतुल्लाह उमरजई का विकेट गिरने के बाद 12वें ओवर तक अफगानिस्तान का स्कोर 66 रन पर 5 विकेट हो गया। एजाज ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई, शाहिदुल्लाह के साथ 61 रन जोड़े मुश्किल स्थिति में शाहिदुल्लाह और एजाज अहमदजई ने पारी को संभाला। शाहिदुल्लाह ने एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की, जबकि एजाज ने आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 4.5 ओवर में 61 रन की साझेदारी की। शाहिदुल्लाह 42 गेंदों में 46 रन बनाकर 17वें ओवर में आउट हुए। अंतिम ओवरों में राशिद खान ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम की रन गति बढ़ाई। हालांकि, अफगानिस्तान की पारी 19.5 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। डेब्यू मैच में मसूकू ने लिए 2 विकेट, अकरम को मिला LBW जिम्बाब्वे के नियमित गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के चोटिल होने के कारण 33 साल के अर्नेस्ट मसूकू को T20I डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही स्पेल में प्रभाव छोड़ा। मसूकू ने सेदिकुल्लाह अटल को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया और मोहम्मद अकरम को LBW आउट किया। हालांकि, रिप्ले में गेंद स्टंप्स के ऊपर से जाती दिखी। मैच में DRS उपलब्ध नहीं था, इसलिए अकरम को पवेलियन लौटना पड़ा। राशिद ने 10 गेंदों में 4 छक्के लगाए अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवरों में राशिद खान ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 10 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और 4 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 300 रहा। राशिद के इन शॉट्स ने अफगानिस्तान को 177 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्यामहुरी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 31 रन देकर 4 विकेट लिए और पारी के आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए। राशिद की फिरकी में फंसा जिम्बाब्वे, 140 रन पर सिमटी टीम 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 38 रन बनाए। इसके बाद अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। राशिद खान ने इनोसेंट काइया को बोल्ड कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम मिडिल ओवरों में दबाव से नहीं उबर सकी। राशिद ने तादिवानाशे मरुमानी को LBW आउट किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने भी 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जिम्बाब्वे की ओर से रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह अफगानिस्तान ने मुकाबला 37 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन आज:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा पैसा; 6 प्लेयर्स, जिनपर रहेगी नजरें विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें से 27 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 स्लॉट खाली हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज ने 3 बार तोड़ा दिल, आखिरकार जड़ दिया शतक, 18 महीने बाद मिली सफल हुआ ये बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शतक से ठीक पहले नाबाद लौटने वाले बांग्लादेशी ओपनर शादमान ने दूसरे दिन शतक पूरा करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लिया. Thu, 29 Oct 2026 10:28:36 +0530

  Videos
See all

Breaking News | MLC Election Result Update: महाविकास अघाड़ी ने 5 में से 3 सीटें जीती | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:14:39+00:00

Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ पर पूजा इस मुहूर्त में करें ? Jyotish|Top News| #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers