Responsive Scrollable Menu

West Bengal में BJP का मेगा प्लान, Amit Shah-Nadda की अगुवाई में 5000 KM की 'परिवर्तन यात्रा'

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल मची हुई है। चुनाव से पहले भाजपा बंगाल में एक्टिव मोड में आ चुकी है। इस बार बीजेपी चुनाव प्रचार के लिए नए हथकंडे अपना रही है। दरअसल, भाजपा 1 मार्च 2026 से बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है, जिसे चुनावी प्रचार की महत्वपूर्ण कोशिशों में गिना जा रहा है। बीजेपी इस अभियान के माध्यम से टीएमसी के नेतृत्व में पिछले दस सालों से चल रहे कथित भ्रष्ट, अलोकतांत्रिक और जनता-विरोधी शासन को चुनौती देने का लक्ष्य रख रही है। पार्टी इसे बंगाल में एक बड़े जन आंदोलन के रूप में पेश कर रही है, जो स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि बीजेपी ममता सरकार के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय होने को तैयार है।

1 मार्च से शुरु होगी परिवर्तन यात्रा 

पार्टी नेताओं के मुताबिक, इस बार बंगाल में  “पालोतानो डोरकर, चाय बीजेपी सोरकर” के नारे के तहत चलाया जा रही यह परिवर्तन यात्रा राज्य के संगठनात्मक नेटवर्क में “पूर्ण भौतिक वर्चस्व” स्थापित करने का प्रयास है। आपको बता दें कि, भाजपा यह परिवर्तन यात्रा लगभग 5,000 किमी. की दूरी तय कर राज्य के सभी 9 संगठनात्मक प्रभागों में एक साथ चलेगी। 

किस तरह से प्रचार होगा?

बता दें कि, पार्टी के नृतत्व ने दावा किया है कि बंगाल में परिवर्तन यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं-जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत—की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी और यह बताया जाएगा कि राज्य सरकार की कथित नीतियों के कारण लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। सूत्रों के मुताबिक यात्रा को कई रूटों में बांटा गया है, जो उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण 24 परगना और जंगल महल क्षेत्र तक जाएगी। जिससे सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों में भी राजनीतिक संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचे। यात्रा के स्वागत के लिए जिला स्तर पर सभाएं, रोड शो, बाइक रैलियां और नुक्कड़ सभाओं की विस्तृत रुपरेखा बनाई गई है। आपको बता दें कि, भाजपा का इस यात्रा का लक्ष्य है महिला सुरक्षा, शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार, जिसमें शिक्षक भर्ती घोटाले भी शामिल हैं।

बंगाल में इन मुद्दों पर भाजपा का फोकस

प्रचार के दौरान ग्रामीण बंगाल में भाजपा का फोकस एग्रीकल्चरल इंफ्रास्ट्र्क्चर, ट्रांसपेरेंट एक्सीक्यूशन के पारदर्शी कार्यान्वयन और बिचौलियों की परेशानी दूर करने पर केंद्रित होगा। दूसरी ओर शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक विकास, युवाओं के लिए रोजगार और इंप्रूव्ड अर्बन मोबिलिटी पर चर्चा की जा सकती है। बता दें कि, 1 और 2 मार्च को यात्रा के पहले चरण में पहले दिन पांच और दूसरे दिन चार जनसभाएं होगी। इनमें अमित शाह, नितिन नबीन, जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान जैसे सीनियर बीजेपी नेताओं के शामिल हो सकते हैं। 

Continue reading on the app

Kejriwal के 'आंसुओं' पर Congress अध्यक्ष Kharge का तंज- 'रोना-धोना छोड़ Rahul Gandhi की तरह लड़ें'

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के मीडिया के सामने भावुक हो जाने की घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरह "अन्याय" के खिलाफ लड़ना चाहिए, क्योंकि रोना-धोना करने से कुछ नहीं होगा। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी तरह बोलते थे और उन्होंने दोनों को धोखेबाज बताते हुए लोगों को उनका अनुसरण न करने की सलाह दी।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi में AAP vs BJP: क्लीन चिट मिलते ही Kejriwal का केंद्र पर हल्ला बोल, Jantar Mantar पर महा-रैली की तैयारी


पंजाब के बरनाला में कांग्रेस के किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि रोना-धोना करने से काम नहीं चलेगा। अगर आप अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहते हैं, तो राहुल गांधी जी की तरह लड़िए। वह (अरविंद केजरीवाल) रो रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरी इज्जत चली गई है, और मैं बहुत नेक इंसान हूं। अगर आप नेक इंसान हैं, तो आपको यह कहने की जरूरत नहीं है; देश की जनता खुद कह देगी। जिस तरह से वह आज बोल रहे हैं, नरेंद्र मोदी भी पहले इसी तरह बोलते थे। ये लोग पाखंडी हैं; अगर आप उनका अनुसरण करेंगे, तो देश बर्बाद हो जाएगा।

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अदालत के बाहर भावुक हो गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भ्रष्ट नहीं हैं, और कहा कि अदालत ने कहा है कि वह और मनीष सिसोदिया दोनों कट्टर ईमानदार हैं। खरगे ने पंजाब में बढ़ते अपराधों का मुद्दा उठाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को भाजपा की बी टीम करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती 'सामाजिक न्याय' के लिए प्रसिद्ध है। यहां के गुरुओं ने समाज में सद्भाव फैलाया और एकता का संदेश दिया। लेकिन आज इसी धरती पर गोलियां चल रही हैं, लोगों की हत्याएं हो रही हैं और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। फिर भी राज्य सरकार चुप है। दरअसल, पंजाब सरकार भाजपा की बी टीम है। ये लोग किसानों, मजदूरों और युवाओं के संघर्ष में कभी शामिल नहीं हुए। पंजाब सरकार नहीं चाहती कि यहां के लोग एकता में रहें।
 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को बरी करने वाले जज Jitendra Pratap Singh कौन हैं? कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर भी चला है चुके हैं 'न्यायिक हंटर'!


खरगे ने अमेरिका-भारत अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा, जिसे उन्होंने भाजपा सरकार का "आत्मसमर्पण" बताया और उन पर देश को "बेचने" का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार भी भाजपा के नक्शेकदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि यह 'नरेंद्र मोदी' नहीं, 'आत्मसमर्पण मोदी' है। ट्रंप जो भी कहते हैं, नरेंद्र मोदी ठीक वही करते हैं। मोदी देश को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी देश की जनता को गुलाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं और भाजपा की दूसरी टीम भी इसी राह पर चल रही है।"

Continue reading on the app

  Sports

SL vs PAK: बाबर आजम की सबसे बड़े मैच से छुट्टी, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान का कड़ा फैसला

पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में श्रीलंका को हराने की जरूरत है. उसे सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की दरकार है. इसको देखते हुए ही पाकिस्तानी टीम ने बाबर को बाहर का रास्ता दिखा दिया. Sat, 28 Feb 2026 19:07:53 +0530

  Videos
See all

IND vs WI T20 Playing 11: वरुण या कुलदीप किसे मिलेगा मौका?,वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी छुट्टी? | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:00:03+00:00

जब तक घुटने टेक नहीं देता दुश्मन, तब तक जारी रहेगी जंग I Netanyahu |Khamenei l Israel Attack On Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:03:51+00:00

Rajpal Yadav News: 'मैं गलतियों का पुतला हूं..' #shorts #rajpalyadav #bollywood #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:02:27+00:00

Rajpal Yadav: 'राजपाल यादव बचपन से चोर है..' #shorts #rajpalyadav #ytshorts #bollywood #actor #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T14:05:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers