Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 28 October 2026: आज बुधवार को दोपहर में लगेगी भद्रा, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 28 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 28 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और दिन बुधवार का है. तृतीया तिथि बुधवार को देर रात 01 बजकर 07 मिनट तक रहने वाली है. 28 अक्टूबर 2026 को देर रात 03:41 मिनट तक वरियान योग रहने वाला है. साथ ही आज कृत्तिका नक्षत्र भी दोपहर 01:26 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, 28 अक्टूबर को दोपहर 02:38 मिनट से लेकर देर रात 01:07 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी. पढ़ें आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 28 अक्टूबर 2026 (Today's Panchang 28 October 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 28 अक्टूबर 2026
  • वार- बुधवार
  • तिथि- कार्तिक कृष्ण तृतीया तिथि सुबह 01 बजकर 06 मिनट तक उसके बाद चतुर्थी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक उसके बाद रोहिणी होगा.
  • योग- व्यातीपात योग, वरीयान योग और परिघ योग
  • करण- वणिज, विष्टि और बव करण
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा
  • दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें.

आज का महामंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: शुक्र अस्त में करवा चौथ की शॉपिंग करें या न करें? दूर करें कंफ्यूजन और पढ़ें सुहाग सामग्री की पूरी लिस्ट

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:29 पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 39 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 28 अक्टूबर शाम 07:31 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 29 अक्टूबर को सुबह 09:47 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:58 मिनट से सुबह 05:46 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 11:14 मिनट से दोपहर 12:41 मिनट तक

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 4 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक
  • यम गण्डक- सुबह 07:58 बजे से सुबह 09:22 मिनट तक
  • गुलिक काल- सुबह 10:46 मिनट से दोपहर 12:10 मिनट तक
  • आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक

बुधवार के नुस्खे

  • बुधवार का दिन भगवान गणेश को बहुत प्रिय है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है. भगवान गणेश की पूजा करने से बुध देवता प्रसन्न होते हैं. कुंडली में बुध देव की स्थिति ठीक होने से उनकी कृपा बरसती है, जिससे कारोबार में मनचाही सफलता मिलती है. साथ ही, आमदनी और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है.
  • ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों को करने से व्यक्ति किस्मत भी चमक सकती है. साथ ही, पैसों की तंगी भी दूर होती है. अगर आप करियर और कारोबार में भी तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन ये उपाय जरुर करें.
  • अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश पूजा करें और पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.
  • अगर आप अपने कारोबार में तरक्की और मुनाफा चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में उन्हें 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय भगवान गणेश की स्तुति करें. इस उपाय को करने व्यापार में सफलता मिलती है.
  • भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद आपको मकई, गेहूं, बाजरा, चावल, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से बुध देव की कृपा के साथ श्रीगणेश की कृपा भी मिलेगी.
  • अगर आप बुध देव की कृपा प्राप्ति चाहते हैं, तो पूजा के दौरान गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करे. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ कब है? जानें चांद दिखने के बाद व्रत खोलने की A2Z विधि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

WPL 2027 Auction में आज सबसे महंगी बिकेंगी ये पांच प्लेयर्स! एक-एक नाम पर होगी पैसों की बारिश

आज महिला प्रीमियर लीग यानी WPL 2027 का ऑक्शन केरल के सबसे बड़े शहर कोच्चि के ग्रैंड हयात में होने जा रहा है. टूर्नामेंट में खेलने वाली पांच फ्रेंचाइजी के पास नीलामी के लिए कुल 8.15 करोड़ रुपये का बजट है और उन्हें खिलाड़ियों के लिए 27 स्लॉट भरने हैं. यह ऑक्शन भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. यह पहली बार है जब कोच्चि शहर WPL ऑक्शन की मेजबानी कर रहा है. WPL का पांचवां सीजन 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज ने 3 बार तोड़ा दिल, आखिरकार जड़ दिया शतक, 18 महीने बाद मिली सफल हुआ ये बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शतक से ठीक पहले नाबाद लौटने वाले बांग्लादेशी ओपनर शादमान ने दूसरे दिन शतक पूरा करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लिया. Thu, 29 Oct 2026 10:28:36 +0530

  Videos
See all

Breaking News | MLC Election Result Update: महाविकास अघाड़ी ने 5 में से 3 सीटें जीती | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:14:39+00:00

Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ पर पूजा इस मुहूर्त में करें ? Jyotish|Top News| #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T04:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers