Responsive Scrollable Menu

यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, फॉर्म का लगा अंबार, देखें नई परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड कब

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इसके लिए बिना किसी लेट फीस के 31 अक्टूबर 2026 तक ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा फायदा, कर्क राशि को सौदे में लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 28 अक्टूबर 2026 को बुधवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों को ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से लाभ मिलने वाला है. पंचांग के अनुसार, आज पूरे दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज दोपहर 01:26 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा. बुधवार के दिन प्रथम पूज्य श्री गणेश की पूजा करते हैं. उनकी आराधना के लिए सप्ताह का यह दिन सबसे पवित्र माना जाता है. आज के शुभ योगों के प्रभाव से वृषभ, कर्क, धनु और मीन राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है. आज कार्यक्षेत्र में भी जातकों को ग्रोथ मिलने वाली है. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2026 (Today's Rashifal in Hindi)

1.मेष राशि

आज के दिन मेष राशि के लोगों को समय सर्वोत्तम चल रहा है. आज आपकी पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और आपको माता-पिता का सुख मिलेगा. इसके साथ ही आज के दिन रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा. आज आपकी दूर देश की यात्रा होगी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.

  • सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
  • उपाय- लाल चंदन का तिलक करें और लाल वस्तु का दान करें
  • शुभ अंक- 9
  • लक रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 9

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन सभी प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज के दिन इन्हें लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आपके लिए आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज के दिन यात्रा, तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 9

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बना रहा है. आज इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. आज आपको चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और सभी समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
  • उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- ग्रीन 
  • लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: शुक्र अस्त में करवा चौथ की शॉपिंग करें या न करें? दूर करें कंफ्यूजन और पढ़ें सुहाग सामग्री की पूरी लिस्ट

4.कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत है. आज के दिन इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज इस राशि के छात्रों के लिए भी अच्छा समय चल रहा है. आपके षड्यंत्रकारी विफल होंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
  • उपाय- पांच अन्न दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- सफेद
  • लक मीटर- 9

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को भी नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन इन्हें विदेश में नया व्यवसाय करने के अवसर मिलेंगे. आज के दिन साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी. परिजनों का साथ मिलेगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग-  गोल्डन
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के साधन में वृद्धि होगी और आज के दिन इन्हें विद्या से धन लाभ होगा. आपको मान-सम्मान मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज के दिन संतान सुख मिल सकता है और इनके लिए छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
  • उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- बैंगनी
  • लक मीटर- 9

7.तुला राशि

आज तुला राशि के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे और इनके सुखों में वृद्धि होगी. आज के दिन गृह निर्माण का योग बन रहा है और इनकी माली हालत में सुधार होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आयात-निर्यात का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
  • उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
  • शुभ अंक- 7
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 9

8.वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा और इन्हें भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है और दूर देश की यात्रा होगी. आज के दिन गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा

  • सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
  • शुभ अंक- 1
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 7

9.धनु राशि

आज धनु राशि के लोगों को कई साधनों से धन लाभ होगा. आज के दिन चोट-चपेट से बचे रहें और विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा और अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.

  • सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें 
  • उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा 
  • शुभ अंक- 5
  • शुभ रंग- नारंगी
  • लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज के दिन विवादों से बचें, मध्यम मार्ग अपनाएं और भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा. आज के दिन इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा और महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.

  • सावधानी- अधिक खर्च से बचें
  • उपाय- अनाज दान करें
  • शुभ अंक -4
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर-9

11.कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज के दिम जमीन, मकान का सुख मिलेगा.

  • सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें और हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
  • उपाय- असहाय की मदद करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- ब्राउन
  • लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से धन लाभ होगा. आज के दिन भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है और संतान सुख का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन होगा. आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा और विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.

  • सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
  • उपाय- मंदिर में फल दान करें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- पीला
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ कब है? जानें चांद दिखने के बाद व्रत खोलने की A2Z विधि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

क्या है होता है क्रिकेट में 0th बॉल? भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम है ये अनोखा रिकॉर्ड

क्रिकेट के खेल में कई तरह के शब्दों या टर्म्स का इस्तेमाल किया जाता है उन्हीं में से एक है 0th बॉल. ऐसा ही एक कारनामा साल 2011 में इंग्लैंड दौरे पर भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने किया था, जिस पर इतिहास बन गया. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्या होती है 0th बॉल और विराट कोहली का इससे क्या कनेक्शन है. Wed, 28 Oct 2026 07:31:03 +0530

  Videos
See all

UP-Bihar MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी में हो गया खेला!आगे आई ये पार्टी! | SP vs BJP | JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T01:27:12+00:00

Republic Bharat LIVE: MLC Election Result | SC on SIR | PM Modi Vs Rahul Gandhi | BJP Protest |Arnab #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-28T01:31:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers