PAK VS SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला, पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में हुए 3 बड़े बदलाव
PAK VS SL: टी-20 विश्व कप 2026 का 50वां मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मुकाबले में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो श्रीलंका के पक्ष में गिरा. जहां, कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. ये मैच पाकिस्तान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसे बड़े अंतर से जीतकर ये टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
पाकिस्तान ने प्लेइंग-11 में हुए 3 बदलाव
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लंकाई कैप्टन दासुन शनाका ने टॉस पर बताया कि वह 2 बदलाव के साथ उतर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव किए हैं. सैम आयुब, बाबर आजम और सलमान मिर्जा नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह नसीम शाह, अब्रार अहमद, ख्वाजा नाफिर को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.
It all boils down to this in Group 2 ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 27, 2026
What are your predictions for tomorrow? ????
ICC Men’s #T20WorldCup 2026 ???? SUPER 8 | #SLvPAK | SAT, 28th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Gbn4NrcqUr
पाकिस्तान और श्रीलंका के टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अब तक T20I क्रिकेट में 24 मुकाबले खेले गए हैं. इन 24 मैचों में से पाकिस्तान ने 14 जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 10 मैचों में जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
ये भी पढ़ें: अगर बारिश में धुला IND vs WI मैच, तो क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? यहां समझिए पूरी बात
इजरायल-ईरान तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर पड़ सकता है असर, कमजोर शुरुआत की आशंका
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार समेत वैश्विक बाजारों पर भी पड़ सकता है। बाजार विशेषज्ञों ने शनिवार को यह बात कही।
विशेषज्ञों ने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष निवेशकों को सतर्क कर सकता है। हालांकि, घरेलू बाजार में भारी घबराहट वाली बिकवाली की बजाय कमजोर शुरुआत देखने को मिल सकती है।
यह चिंता तब बढ़ी जब इजरायल ने ईरान पर प्रीवेंटिव अटैक यानी एहतियाती सैन्य हमले किए, जिससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया।
पहले आई खबरों के अनुसार, तेहरान में कई विस्फोट हुए और ईरान की राजधानी के कई इलाकों को निशाना बनाया गया।
जवाब में इजरायली रक्षा बलों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पूरे इजरायल में सायरन बजाए गए और लोगों को मोबाइल फोन पर पहले से चेतावनी संदेश भेजकर सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए।
सेना ने इसे संभावित मिसाइल हमलों से जनता को तैयार करने के लिए एहतियाती कदम बताया।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे भू-राजनीतिक जोखिमों का अल्पकाल में शेयर बाजारों पर नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार के कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार पहले ही तेज बिकवाली देख चुका है।
इस कारण सोमवार को कारोबार में बहुत बड़ी गिरावट या भारी अंतर के साथ बाजार खुलने की संभावना कम है।
विश्लेषकों के अनुसार, दलाल स्ट्रीट पर माहौल सतर्क बना रहेगा। बाजार में सीमित दायरे में या हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो सकता है, क्योंकि निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच संभावित वार्ता के अगले दौर को लेकर स्पष्टता का इंतजार करेंगे।
उनका मानना है कि शुरुआती प्रतिक्रिया सीमित रह सकती है, लेकिन यदि तनाव और बढ़ता है तो बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
तकनीकी दृष्टि से विशेषज्ञों ने बताया कि निफ्टी50 इंडेक्स अपनी 200-दिन के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से नीचे बंद हुआ है, जिससे कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।
एक विशेषज्ञ ने कहा, सूचकांक ने लगातार चौथी गिरावट वाली कैंडल बनाई है, जो मध्यम अवधि की कमजोरी और नकारात्मक रुझान की ओर संकेत करती है।
तकनीकी रूप से निफ्टी50 के लिए 25,300-25,350 का स्तर इमीडिएट रेजिस्टेंस माना जा रहा है, जबकि 25,000-25,050 के बीच मजबूत सपोर्ट स्तर देखा जा रहा है।
एक एक्सपर्ट ने कहा, यदि इंडेक्स सपोर्ट स्तर के ऊपर टिकता है तो कुछ स्थिरता लौट सकती है। लेकिन यदि यह स्तर टूटता है तो गिरावट का दबाव और बढ़ सकता है।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















