Responsive Scrollable Menu

ईरान पर Israel-US हमले के बाद से खाड़ी देशों ने एयरस्पेस किया बंद, UAE, कतर, कुवैत, बहरीन ने रोकीं कई उड़ान

US Israel Attack Iran: ईरान पर हुए हवाई हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है. हालात को देखते हुए कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या आंशिक रूप से बंद कर दिया है. 28 फरवरी की देर रात कतर, कुवैत और युनाइटेड अरब अमीरात ने सुरक्षा कारणों से अपने एयरस्पेस पर रोक लगाने की घोषणा की. इसी दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की खबरें आईं. इजाराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की पुष्टि की है.

यूएई में एविएशन अथॉरिटी ने उठाया अहम कदम

यूएई में जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि एहतियात के तौर पर हवाई क्षेत्र को आंशिक और अस्थायी रूप से बंद किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और हवाई संचालन से जुड़े सभी जोखिमों का आकलन करने के बाद यह कदम उठाया गया है. यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें.

कतर में सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका

कतर ने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है. कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि देश को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों को नाकाम कर दिया गया और मिसाइलों को कतर की सीमा में घुसने से पहले ही मार गिराया गया. सरकार ने कहा है कि हालात नियंत्रण में हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

कुवैत और ईरान में क्या हैं हाल

कुवैत ने भी क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि उड़ानें कब दोबारा शुरू होंगी. ईरान ने तेहरान में धमाकों के बाद छह घंटे के लिए अपना पूरा हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक राजधानी में लगातार हवाई हमले हुए हैं. 

ईराक  में एयरस्पेस बंद

ईराक ने भी ईरान पर हमलों के बाद अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. Erbil International Airport ने भी अगली सूचना तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं.

बहरीन में आपात योजना लागू

वहीं, बहरीन ने बताया कि उसके कुछ ठिकानों को बाहर से दागी गई मिसाइलों से निशाना बनाया गया. यहां मौजूद United States Fifth Fleet की एक सेवा सुविधा पर भी मिसाइल हमला हुआ. आपात योजना लागू कर दी गई है. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और उड़ानों की स्थिति के लिए एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: Israel Attack on Iran: ईरान पर America, Israel का बड़ा अटैक, Khamenei और Masoud Pezeshkian पर निशाना

Continue reading on the app

Honda ने भारत में लॉन्च की Dio 125 X-Edition, नई स्टाइल और कम कीमत ने मचाया धमाल

Honda Dio X-Edition Launched: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में नई होंडा डियो एक्स-एडिशन लॉन्च की है, जो इस लोकप्रिय अर्बन स्कूटर को नए स्टाइल और फीचर्स से लैस करती है. इस वीडियो में हम आपको डियो एक्स-एडिशन के डिज़ाइन में बदलाव, नए ग्राफिक्स, अपडेटेड फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन्स, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं. क्या यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड डियो से बेहतर है? पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 650 Review: सड़कों पर उतरी क्लासिक स्टाइल वाली पावरफुल बाइक, जानिए क्यों बनी है राइडर्स की नई पसंद

Continue reading on the app

  Sports

उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर, मार्च में सभी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केन्द्र

मार्च के महीने में होली का त्यौहार है इसलिए कई छुट्टियाँ है लेकिन इसी के साथ शनिवार, रविवार और कई विशेष दिनों की शासकीय छुट्टियां हैं जिसके चलते बिजली उपभोक्ता बिल भरने को लेकर थोड़े चिंतित हैं लेकिन उन्हें परेशां होने की जरुरत नहीं है, शासन ने कहा है कि सभी अवकाश के दिनों में … Sat, 28 Feb 2026 18:58:41 GMT

  Videos
See all

War Breaking News Live | Iran का ऐसा बारूदी पलटवार..8 देशों में हाहाकार! | Iran Israel Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:34:34+00:00

Israel-Iran War: ट्रंप-नेतन्याहू की सौगंध..ईरान पर हमला प्रचंड ! | Netanyahu | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:27:24+00:00

Breaking News: Israel-US Attack on Iran | कुछ ही घंटे में इजराइल पर फिर होगा हमला ? | Khamenei | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:30:57+00:00

Viral Video: Chandauli में ट्रेन से 1 करोड़ 70 लाख कैश बरामद | DDU | Currency Seizure #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T13:28:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers