इजरायल और ईरान के बीच भयंकर युद्ध के कारण एयर इंडिया ने दुबई, सऊदी अरब और कतर समेत पूरे मिडिल ईस्ट की उड़ानें तत्काल रद्द कर दी हैं. खतरे को देखते हुए 28 फरवरी को तेल अवीव जा रही फ्लाइट बीच रास्ते से ही भारत लौट आई. वहीं इंडिगो ने भी यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने का अलर्ट जारी किया है.
होली पर बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने एआई तकनीक अपनाई है. कैमरों और टिकट बिक्री डेटा के आधार पर रूट तय हो रहे हैं और आधे घंटे में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. 18 मार्च तक 1244 विशेष यात्राएं प्रस्तावित हैं.
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में श्रीलंका को हराने की जरूरत है. उसे सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की दरकार है. इसको देखते हुए ही पाकिस्तानी टीम ने बाबर को बाहर का रास्ता दिखा दिया. Sat, 28 Feb 2026 19:07:53 +0530