स्कूटी पर जा रहा था कपल, साड़ी पहनी बीवी ने सुलगाई सिगरेट, पहले पति को पिलाई, फिर खुद उड़ाया धुआं!
कहते हैं कि जोड़ियां किस्मत से बनती हैं और जब दो लोगों की जोड़ी बन जाती है, तो वो अपने आप एक दूसरे के लिए कंपैटिबल हो जाते हैं. इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो में देखने को मिलेगा. इंस्टाग्राम अकाउंट @shamastoryvlog पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक पति-पत्नी स्कूटी से जा रहे हैं. पत्नी ने सिगरेट सुलगाई और पहले पति को पिलाई और फिर खुद पी. वीडियो को 81 लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग खूब मजे ले रहे हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
बीच शादी में घुस गया सांड, लगा मेहमानों को दौड़ाने, जान बचाकर भागे लोग!
इंस्टाग्राम अकाउंट @rai_haan2221 रेहान नाम के एक शख्स का अकाउंट है जो लखनऊ और महमूदाबाद के रहने वाले हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी का नजारा दिखाया गया है. इस शादी में एक सांड घुस आता है और वो सभी को दौड़ाने लगता है. मेहमान अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं और बाकी लोग घटना का वीडियो बना रहे हैं. हालांकि, वीडियो पूरा नहीं है, इसलिए पता नहीं चल पा रहा है कि बाद में क्या हुआ. वीडियो को 67 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















