Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup में हार से भड़के PCB चीफ, Salman Agha की कप्तानी पर गिरेगी गाज!

 पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा को मौजूदा आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप में टीम के अभियान के बाद अपने पद से हटा दिया जायेगा। आगा के अलावा टीम के कुछ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों के लिए यह आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस वैश्विक आयोजन में टीम के प्रदर्शन से ‘‘असंतुष्ट’’ हैं।

 नकवी खुश नहीं है

सूत्र ने शनिवार को बताया, ‘‘नकवी बिल्कुल भी खुश नहीं हैं, क्योंकि इस बार उन्हें चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और बोर्ड में उनके करीबी सहयोगियों ने भरोसा दिलाया था कि टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’ सूत्र के मुताबिक, नकवी ने आगा को टी20 कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। इसके साथ ही वह मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं के साथ कुछ खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर स्पष्ट चर्चा करेंगे। सूत्र ने कहा, “सलमान के अलावा बाबर आजम, उस्मान खान और कुछ अन्य खिलाड़ियों के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी विश्व कप के बाद पर्दा गिर सकता है।” कप्तानी की दौड़ में शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी के नामों पर विचार किया जा रहा है।

सूत्र ने यह भी बताया कि विश्व कप से पहले ही हेसन ने नकवी को संकेत दे दिया था कि टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान को कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर उन्हें स्थापित करना होगा और आधुनिक टी20 क्रिकेट की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ना होगा। सूत्र ने कहा, ‘‘ ऐसे में विश्व कप के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।’’ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 मैचों का अनुभव रखने वाले बाबर के बारे में भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही तो श्रीलंका के खिलाफ सुपर आठ चरण का मैच उनके करियर का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय साबित होगा।

Continue reading on the app

SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों में किए बदलाव, क्या निवेशकों को मिलेगा सीधा फायदा?

SEBI New Circular: SEBI के नए नियमों से म्यूचुअल फंड में निवेश अब ज्यादा पारदर्शी और आसान हो गया है. जानिए कॉन्ट्रा, वैल्यू और लाइफ साइकिल फंड से जुड़े सभी अहम बदलाव और निकासी शुल्क के नियम क्या है. 

The post SEBI ने म्यूचुअल फंड नियमों में किए बदलाव, क्या निवेशकों को मिलेगा सीधा फायदा? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच में 60 विकेट... आकिब नबी ने टीम इंडिया के लिए पीट दिया है दरवाजा, रणजी ट्रॉफी में मचाई धूम

Aaqib Nabi take 60 wickets in 10 matches: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने अपने दमदार खेल से धूम मचा दी. आकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने. इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी अपनी पेश कर दी है. नबी की दमदार गेंदबाजी के कारण ही जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया. Sat, 28 Feb 2026 16:56:02 +0530

  Videos
See all

रास्ते की रार से सड़क पर मारपीट! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T12:09:13+00:00

ATM Card बदलकर पैसे उड़ाने की कोशिश | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T12:10:19+00:00

Breaking News: Israel-US Attack on Iran | तेहरान में एक साथ कई धमाके! Khamenei के दफ्तर पर हमला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T12:14:29+00:00

International War Update | Bahrain स्थित American base पर Iran हमला | #alikhamenei #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-28T12:08:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers